विशेष

शिकागो में एक भारतीय छात्र की इस हरकत से हैरान हो गए डीन और अन्य लोग… देखें ये ख़ास वीडियो!

भारत अपनी संस्कृति और परम्परा की वजह से पूरे विश्व में जाना जाता है और अपनी एक अलग पहचान बनाए हुए है। भारत की यही संस्कृति और परम्परा इसे दुनिया के अन्य देशों से अलग बनाती है। भारत की संस्कृति और परम्पराएं सदियों पुरानी हैं। यहां के लोग तब से लेकर आज तक उन संस्कृतियों और परम्पराओं को मानते आ रहे हैं।

इन्ही में से एक है अपने से बड़ों का पैर छूकर सम्मान करना और उनका आशीर्वाद लेना। यह भारत में सदियों से किया जा रहा है। जब भी कोई घर से कहीं बाहर जाता है या बाहर से घर आता है तो अपने से बड़ों का पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेता है। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से बड़ों के आशीर्वाद से हर काम सफल हो जाता है।

लन्दन और अमेरिका में रहने वाले भारतीय भी छूते हैं पैर:

भारतीय विश्व के किसी भी देश में रहते हों, लेकिन अपनी संस्कृति और परम्परा को जरूर मानते हैं। शायद यही वजह है कि लन्दन हो या अमेरिका, वहां रहने वाले भारतीय भी अपने से बड़ों का पैर छूते हैं। आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो यह दिखाता है कि भारतीय चाहे कहीं भी रहें अपनी परम्परा और संस्कृति को जरूर मानते हैं।

शिकागो की यूनिवर्सिटी में स्नातक प्रमाण पत्र दिया जा रहा था, वहां एक भारतीय ने ऐसा काम किया कि सभी लोग उसे देखते रह गए, यहां तक कि कॉलेज का डीन भी भौचक्का होकर भारतीय छात्र को देखता रह गया। दरअसल इलिनोइस इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्र गौरव झावेरी ने प्रमाणपत्र मिलने पर अपने डीन के पैर छू लिए। यह देखकर डीन सहित वहां मौजूद सभी लोग हैरान हो गए।

जमकर शेयर किया जा रहा है यह वीडियो:

जहां विदेशी छात्र हाथ मिला रहे थे, वहीं गौरव की इस हरकत को देखकर थोड़ी देर तक किसी को कुछ समझ में ही नहीं आया कि क्या हुआ। किसी को उम्मीद नहीं थी कि ऐसा कुछ हो सकता है। इस वीडियो को निखिल नाम के एक व्यक्ति ने अपने ट्वीटर हैंडल पर “इंडियन्स विल बी इंडियन्स” के कैप्शन के साथ शेयर किया है। आपको बता दें कि इस वीडियो को अब तक 11 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और जमकर शेयर भी किया जा रहा है।

वीडियो देखें-

https://twitter.com/Trollacharya/status/865638809924284416?ref_src=twsrc%5Etfw&ref_url=http%3A%2F%2Fwww.punjabkesari.in%2Fnational%2Fnews%2Fdean-of-indian-student-in-chicago-623062

Back to top button