दिलचस्प

दिव्यांग कपल की Love Story देख बहने लगेगी आंसूओं की गंगा, जान जाओगे सच्चा प्यार क्या होता हैं

इंटरनेट पर वैसे तो कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन इनमें से कुछ ऐसे होते हैं जो हमारी आंखों में आंसू ले आते हैं। इन खास वीडियोज को देख हम उसके बारे में कई घंटों तक सोचते रहते हैं। वहीं कुछ वीडियो हमे जिंदगी के असली मायने बता देते हैं। सच्चा प्रेम किसे कहते हैं यह हमे इन वीडियो को देख पता लगता है। प्रेम की परिभाषा को साक्षात दर्शाता ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यह वीडियो जिसने भी देखा उसकी आंखें भावुक होकर नम हो गई। पत्थर से पत्थर दिल व्यक्ति भी इस वीडियो को देख रो पड़ा।

inspirational-love-story-of-handicapped-couple

दरअसल इस वायरल वीडियो में एक भावुक कर देने वाली लव स्टोरी दिखाई गई है। ये लव स्टोरी एक ऐसे दिव्यांग कपल की है जिसमें लड़के के दोनों पैर नहीं है तो लड़की का एक हाथ नहीं है। मतलब लड़का दोनों पैरों से दिव्यांग है तो लड़की अपने एक हाथ से दिव्यांग है। ऐसे में दोनों की जोड़ी जिस तरह से एक दूसरे का साथ देती है वह कबीले तारीफ है। जब लड़के को चलने की जरूरत होती है तो लड़की उसके पैर बन जाती है। वहीं जब लड़की को हाथ की आवश्यकता होती है तो लड़का उसकी मदद को आगे आता है।

इस वायरल वीडियो में दोनों की लव स्टोरी कुछ अलग अलग इवेंट्स के माध्यम से दिखाई गई है। जैसे पहले वीडियो में लड़का अपनी प्रेमीका की सैंडल की क्लिप लगाता है। इसके बाद लड़की अपने प्रेमी को टेबल पर बैठाती है। इसके बाद उसकी पीठ पर बंधी एक बास्केट में लड़का बैठ जाता है। इस तरह लड़की प्रेमी को पीठ पर रखकर कैरी करती है।

inspirational-love-story-of-handicapped-couple

वहीं दूसरे ईवेंट में दोनों एक गार्डन में दिखते हैं। यहां लड़का अपनी टीशर्ट की कॉलर में फूल छुपाकर लाता है और अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करता है। प्रेमी का यह अंदाज देख लड़की खुशी से झूम उठती है और प्रेमी को गोद में उठा लेती है। फिर एक अन्य ईवेंट में दोनों सीढ़ी चढ़ रहे होते हैं। जब प्रेमी देखता है कि उसकी प्रेमीका उसे उठाकर थकने लगी है तो वह नीचे उतार जाता है और अपने हाथों के बल पर सीढ़ी चढ़ने लगता है। इसी तरह प्रेमी को प्रेमीका के बालों में ऑइल लगाते भी दिखाया गया है।

इस पूरे वीडियो के बैकग्राउन्ड में ‘किसी हाल में, किसी बात पर, तू चल न देना मुझे छोड़कर, मेरे हमसफर, ओ मेरे हमसफर’ सॉन्ग भी बज रहा है। इस तरह इस वीडियो में और भी इमोशन एड हो जाते हैं। भावुक कर देने वाली इस लव स्टोरी को आईपीएस अधिकारी रूपीन शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है। इसे देख लोग प्रेरणा ले रहे हैं। कह रहे हैं यही होता है सच्चा प्रेम। हमे लगता है हमारी लाइफ में कठिनाईयां हैं, लेकिन इन्हें देखिए ये अपनी लाइफ कितने अच्छे से जी रहे हैं।

देखें वीडियो

वैसे आप लोगों को यह लव स्टोरी कैसी लगी?

Back to top button