दिलचस्प

फेरे के समय अपाहिज दूल्हे का दुल्हन ने ऐसे रखा ख्याल, देखकर नम हो जाएंगी आंखें

सच्चा प्यार वही होता है जब आप बड़ी से बड़ी मुसीबत आने पर भी एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ते हैं। आप ने कई बार देखा होगा कि लोग शुरुआत में तो आप से बहुत अच्छे से पेश आते हैं। लेकिन जब आपके ऊपर कोई बड़ी मुसीबत आती है तो वह आपका साथ छोड़कर चले जाते हैं। उदाहरण के लिए जब आप अमीर होते हैं तो लोग आपके आसपास मंडराते रहते हैं, वहीं आपके गरीब होते ही लोग आप से दूर जाने लगते हैं।

bride-did-7-phere-with-groom-with-no-hands

इसके बाद कई ऐसे मामले भी सामने आते हैं जहां व्यक्ति अपने पार्टनर से बोर हो जाता है उसे छोड़ देता है। या फिर यदि पार्टनर भविष्य में बेकार दिखने लगे, उसका किसी हादसे में लुक बिगड़ जाए तो उसका प्यार कम हो जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी लड़की से मिलाने जा रहे हैं जिसने लड़के की बड़ी कमजोरी को देखने के बावजूद अपना उससे शादी करने का प्लान चेंज नहीं किया।

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ा ही वायरल हो रहा है। यह वीडियो दूल्हा दुल्हन के फेरे का है। अब वैसे तो आप ने कई दूल्हा दुल्हन को शादी के समय सात फेरे लेते हुए देखा होगा। लेकिन यह वीडियो कुछ खास है। इस वीडियो में दुल्हन अपने बिना हाथों वाले दूल्हे संग फेरे लेते नजर आ रही है। दूल्हे के दोनों हाथ नहीं है। लेकिन फिर भी दुल्हन ने अपने सच्चे प्यार को नहीं भुलाया और उसी से शादी करने का फैसला किया।

bride-did-7-phere-with-groom-with-no-hands

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दुल्हन अपने होने वाले पति के साथ बड़ी ही सावधान से फेरे ले रही है। वह बहुत धीरे धीरे चलती है और बार बार पीछे मुड़कर भी देखती है। वह इस बात का पूरा ख्याल रखती है कि बिना हाथों वाला उसका दूल्हा आसानी से चले और उसे फेरे लेने में कोई दिक्कत न हो। दिल छू लेने वाला फेरे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। जिसने भी यह वीडियो देखा उसका दिल पसीज आया।

फेरे लेते समय दूल्हा और दुल्हन दोनों के चेहरे पर मंद मंद मुस्कुराहट भी दिखती है। ये चीज बताती है कि दोनों इस शादी से कितने खुश हैं। दुल्हन के इस सच्चे प्रेम की सोशल मीडिया पर बहुत तारीफ हो रही है। हर कोई यही सोच रहा है कि काश उन्हें भी ऐसी ही कोई दुल्हन मिल जाए। इंस्टग्राम पर इस वीडियो को इंडियाग्राम वेडिंग नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अभी तक चार लाख इक्कीस हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो शेयर करते हुए कैसफन में लिखा है – जब आपको एक-दूसरे से प्यार करने से कोई रोक ना पाए।

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Indiagram Wedding (@indiagramwedding)


इस वीडियो को देख एहसास होता है कि सच्चा प्यार कैसा दिखता है। सच में ये कपल उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा है जो एक दूसरे से प्यार करते हैं। उन्हें इनसे कुछ सीखना चाहिए। यदि आपको ये वीडियो पसंद आया तो अपने सच्चे प्यार के साथ इसे शेयर जरूर करें।

Back to top button