समाचार

हैवान पति: दोस्तों से करवाया बीवी का गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में डाला मिर्च-झंडू बाम

एक पति का फर्ज होता है कि वह अपनी पत्नी की रक्षा करे। उसे हर वह खुशी दे जिसकी वह हकदार है। लेकिन कुछ कलयुगी पति ऐसे भी होते हैं जो अपनी बीवी के साथ ऐसी हैवानियत करते हैं कि देखने वालों की भी रूह कांप उठे। अब राजस्थान के धौलपुर जिल के बसेड़ी थाना इलाके की इस घटना को ही ले लीजिए। यहां पति-पत्नी के रिश्ते को तार-तार करने वाली शर्मनाक घटना सामने आई है। जब आप इस पति की दरिंदगी सुनेंगे तो आपको भी बहुत गुस्सा आएगा। मन करेगा कि ऐसे शैतान पति को तो सूली पर टांग देना चाहिए।

victim woman

दरअसल पीड़ित महिला की शादी 14 जनवरी 2021 को हुई थी। यहां ससुराल जाते ही पति महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। लेकिन यही काफी नहीं था कि पति ने अपने ही सामने बीवी का दोस्तों से गैंगरेप करवा दिया। 26 जून की रात वह अपने एक दोस्त को ले आया। फिर दोनों ने महिला के हाथ और मुंह बांध दिए। इसके बाद बारी बारी से महिला का रेप किया। अगले दिन यानि 27 जून को पति अपने एक दूसरे दोस्तों को भी ले आया। एक बार फिर महिला का गैंगरेप किया गया।

आरोपी पति की हैवानियत यहीं शांत नहीं हुई। उसने बीवी के प्राइवेट पार्ट में मिर्च और झंडू बाम डालकर उसे बेहोश तक कर दिया। वह तो पीड़िता जैसे तैसे उन हैवानों के चंगुल से छूट कर भाग गई। इसके बाद उसने मायके वालों को सारी सच्चाई बताई। बेटी की इस दर्दभरी दास्तान को सुन माता पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्हें यकीन नहीं हुआ कि उनसी फूल सी नाजुक बेटी के साथ इस हद तक दरिंदगी हुई।

माता पिता बिना समय बर्बाद किए बेटी को लेकर बसेड़ी थाने गए। यहां उन्होंने आरोपी दामाद और उसके दोस्तों के खिलाफ शिकायत दर्ज कारवाई। पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को समझ और तुरंत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। महिला को मेडिकल टेस्ट के लिए भी भेजा गया जिसमें उसकी रेप की पुष्टि हुई।

इस केस की जांच कर रहे धौलपुर पुलिस उपाधीक्षक परवेंद्र महेला बताते हैं कि पीड़िता के ससुराल जाते से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता रहता था। पीड़िता ने अपने पति और उसके दोस्तों पर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police

उधर पीड़िता का पति और उसके दोस्त फरार हैं। उनका कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। हालांकि पुलिस भी उन्हें ढूँढने की पूरी कोशिश कर रही है। वह जगह जाघ छापेमारी भी कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि सभी आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्तर में होंगे। ये काफी दुखद है कि आज के जमाने में भी महिला को दहेज के लिए इस तरह दुख झेलने पड़ रहे हैं। दहेज लेना और देना दोनों की कानूनन अपराध हैं लेकिन इसके बावजूद इससे जुड़े मामले आए दिन सुनने को मिलते रहते हैं। यह माता पिता का भी फर्ज है कि वह बेटी की शादी ऐसे घर न करें जो दहेज की मांग करते हैं।

Back to top button