दिलचस्प

दूल्हा दुल्हन को वरमाला डालने की इतनी हाय तौबा थी कि एक-दूसरे से ही भीड़ गए, देखें Funny Video

भारतीय शादी की बात ही अलग होती है। ऐसा कोई शायद ही होगा जिसे शादी में जाना पसंद नहीं होता है। हम सभी शादी को फुल टू एन्जॉय करते हैं। हमारे यहां की शादियाँ एक तरह से फेस्टिवल की तरह होती है। इसमें नाच गाना होता है, स्वादिष्ट खाना होता है, मस्ती होती है और कई लोगों से मिलना जुलना भी हो जाता है। यही वजह है कि जब भी हमे किसी शादी का न्योता मिलता है या हमारे घर में किसी की शादी होती है, तो हम बहुत उत्साहित हो जाते हैं।

हिंदू धर्म से होने वाली शादियों में कई रस्में भी होती हैं। ये रस्में एक हफ्ते तक भी चलती है। इन सभी रस्मों को हम अच्छे से एन्जॉय भी करते हैं। फिर वह हल्दी सेरेमनी हो या जूता चुराई जैसी दिलचस्प रस्म। शादी वाले दिन स्टेज पर अक्सर दूल्हा दुल्हन एक दूसरे को वरमाला पहनाते हैं। यह भी पूरी शादी का एक खास पल होता है। शादी में वरमाला पहनने के आप ने भी कई सारे वीडियोज देखे होंगे। आमतौर पर इस रस्म में अक्सर कुछ ऐसा होता है जिसे देखकर हंसी आ जाती है।

bride groom funny jaimala video

वरमाला के समय सभी मेहमानों की नजरें दूल्हा दुल्हन के ऊपर टिकी होती है। ऐसे में कई बार वे भी नर्वस हो जाते हैं। यह नर्वसनेस उनसे इस अहम पल पर भी कई गलतियाँ करवा देती है। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए। इस वीडियो में दूल्हा दुल्हन एक दूसरे को फूलों की वरमाला पहनाते हैं। लेकिन दोनों की टाइमिंग कुछ ऐसी होती है कि सबकुछ होच=पोच हो जाता है। वहां ऐसी गुत्थम गुत्था वाली स्थिति उत्पन्न हो जाती है जिसे देख आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

दरअसल वरमाला पहनाते समय दूल्हा दुल्हन की मालाएं आपस में उलझ जाती है। ऐसे में दोनों एक पल के लिए कन्फ्यूज हो जाते हैं कि वे अब क्या करे। हालांकि उनकी मदद करने के लिए स्टेज पर कुछ लोग आ जाते हैं और वह इस वरमाला को सुलझाकर ठीक कर देते हैं। वरमाला के उलझने वाली यह घटना देखने में बहुत ही फनी लगती है। जब आप इस वीडियो को देखेंगे तो अपनी हंसी कंट्रोल करना मुश्किल हो जाएगा।

bride groom funny jaimala video

वीडियो को इंस्टाग्राम पर official_niranjanm87 ने शेयर किया है। इसे देख लोग बहुत मजे ले रहे हैं। इस पर दिलचस्प कमेंट्स भी आ रहे हैं। मसलन एक यूजर ने लिखा कि ‘लगता है दूल्हा दुल्हन दोनों ही कुछ नर्वस हो गए थे।’ वहीं एक यूजर मजाक करते हुए कहता है ‘भगवान ने दूल्हे को शादी का लड्डू न खाने का एक मौका दिया था, बेचारे ने वह भी गवा दिया। अब पछताने के अलावा कुछ नहीं रह गया है।’ एक अन्य शख्स कमेंट कर कहता है ‘दूल्हा दुल्हन को शादी के पहले वरमाला की प्रैक्टिस भी करवानी चाहिए। ये सभी का पहला टाइम होता है। ऐसी गलतियाँ होना स्वाभाविक है।’

देखें वीडियो


उम्मीद करते हैं कि आप ने इस वीडियो को बहुत एन्जॉय किया होगा। यदि वीडियो पसंद आया तो इसे दूसरों के साथ शेयर करना न भूले।

Back to top button