विशेष

एकसाथ 34 बच्चों की मां बन गई थी प्रीति जिंटा, चोरी छिपे अमेरिका में रचाई थी शादी

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल यानि प्रीति जिंटा (Preity Zinta) की एक मुस्कान हमे स्माइल कराने के लिए काफी है। वे बहुत ही क्यूट एक्ट्रेस हैं। वर्तमान में वे भले फिल्मों में कम दिखती है लेकिन एक जमाना था जब वे बॉलीवुड की टॉप की अभिनेत्री हुआ करती थी। 31 जनवरी 1975 को शिमला हिमाचल प्रदेश में जन्मी प्रीति जिंटा 46 साल की हैं। उम्र के इस पढ़ाव में भी वे बहुत प्यारी लगती हैं।

Preity Zinta

प्रीती के पिता दुर्गानंद जिंटा भारतीय थलसेना में अफसर थे। वहीं उनकी मां नीलप्रभा एक हाउसवाइफ हैं। प्रीति ने 13 वर्ष की उम्र में ही पिता को एक हादसे में खो दिया था। इस हादसे में उनकी माँ भी गंभीर रूप से घायल हुई थी। उन्हें ठीक होने में दो साल का समय लगा था। ऐसे में प्रीति के कंधों पर ही परिवार की सारी जिम्मेदारी आ गई थी। प्रीति के दो भाई भी हैं जिनके नाम दीपांकर और मनीष है। बड़ा भाई दीपांकर भारतीय थलसेना में अफसर है जबकि छोटा भाई मनीष कैलिफोर्निया में रहता है।

Preity Zinta

प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इस दौरान एक पार्टी में उन्हें एक निर्देशक मिले जिन्होंने प्रीति को अपनी एड एजेंसी से एक विज्ञापन करने का ऑफर दिया। इस तरह प्रीति की एंट्री विज्ञापन जगत में हुई। उन्होंने लिरिल साबुन और परक चॉकलेट का विज्ञापन कर खूब फ़ेम बटोरी। इसके बाद उन्हें शेखर कपूर निर्देशित फिल्म तारा रम पम पम मिल गई। ये फिल्म प्रीति की डेब्यू फिल्म होती जिसमें ऋतिक रोशन उनके हीरो होते, लेकिन किसी कारण से ये फिल्म समय पर नहीं बन सकी। ऐसे में शेखर कपूर ने निर्देशक मणि रत्नम को उनकी आगामी फिल्म ‘दिल से’ में लेने की विनती की।

preity zinta and bobby deol

शाहरुख़ खान और मनीषा कोइराला स्टाटर इस फिल्म प्रीति का रोल महज 20 मिनट का था लेकिन अपनी एक्टिंग से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया। बतौर लीड एक्ट्रेस उनकी पहली फिल्म ‘सोल्जर’ थी। बॉबी देओल स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद प्रीति क्या कहना, मिशन कश्मीर, वीर जारा, कल हो न हो, चोरी चिरो छुपके छुपके, कोई मिल गया जैसी कई फिल्मों में नजर आई। उनकी आखिरी फिल्म ‘भइया जी सुपरहिट’ थी।

preity zinta marriage

प्रीति अपनी शादी और पति को लेकर भी बहुत सुर्खियों में रही। उन्होंने 29 फरवरी 2016 को अमेरिकन सिटिजन जीन गुडइनफ से बड़े ही गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। उनकी यह शादी भारत से कई किलोमीटर दूर लॉस एंजिलस में हुई थी। यह एक प्राइवेट सेरेमनी थी जिसमें उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। ये मैरज इतनी सीक्रेट थी कि उनकी शादी के फोटोज 6 महीने बाद मीडिया में आए थे।

Preity-Zinta

आपको जान हैरानी होगी कि प्रीति जिंटा 34 बच्चों की मां है। ये सभी बच्चे उन्हें इस शादी से नहीं हुए, बल्कि उन्होंने गोद लिए हुए हैं। दरअसल साल 2009 में उन्होंने ऋषिकेश से 34 अनाथ बच्चियों को एक साथ गोद लिया था। यह शुभ काम उन्होंने अपने बर्थडे पर किया था। वे अपनी इन बेटियों से साल में कम से कम दो बार जरूर मिलती हैं। उनके इस निर्णय की मीडिया में बहुत तारीफ भी हुई थी। उन्हें देख कई लोग बच्चे गोद लेने के लिए प्रेरित हुए थे।

Back to top button