विशेष

हरियाणा की अनीता ने रचा इतिहास, बनी चीन की तरफ से एवरेस्ट फतह करने वाली पहली भारतीय!

पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा ऊंची चोटी एवरेस्ट की है, जो हिमायाल का हिस्सा है। एवेरेस्ट नेपाल में पड़ता है। कई भारतीयों ने एवरेस्ट फतह करके भारत का नाम रौशन किया है। आपको बता दें कि एवरेस्ट पर सांस जमाने वाली ठंढ होती है। वहां जरा भी गलती की गुंजाइश नहीं होती है। अगर किसी ने भूल से कोई गलती कर दी तो उसे अपनी जान देकर उसका खामियाजा भुगतना पड़ता है।

महिलाओं के जज्बे की नई मिसाल:

हाल ही में कई भारतीयों ने एवरेस्ट फतह करके एक इतिहास रचा है। अभी हाल ही में अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली अंशु ने एवरेस्ट की 4 बार सफल चढ़ाई करके इतिहास रचा था। अभी खबर मिली है कि उन्होंने 5वीं बार भी एवरेस्ट की चढ़ाई करके एक नया इतिहास रच दिया है। केवल यही नहीं भारतीय महिलाओं के जज्बे की एक अन्य मिसाल सामने आई है।

चीन की तरफ से एवरेस्ट फतह करने वाली पहली भारतीय महिला:

हरियाणा के हिसार की रहने वाली अनीता कुंडू ने दुनियां की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट चढ़कर हरियाणा की महिलाओं के बीच एक मिसाल पेश की है। यही नहीं वह चीन की तरफ से एवरेस्ट फतह करने वाली पहली भारतीय महिला भी बन गयी हैं। अनीता ने एवरेस्ट की चोटी पर तिरंगा फहराकर भारत और हरियाणा का नाम रौशन किया है।

भयानक तूफान की वजह से वापस आ गए दो लोग:

अनीता कुंडू ने पिछले महीने अप्रैल में 11 तारीख को एवरेस्ट चढ़ाई का अपना अभियान चीन की तरफ से शुरू किया था। उस समय उनके ग्रुप में कुल 10 सदस्य थे। उनमें से अनीता केवल अकेली महिला थीं। एवरेस्ट की चढ़ाई के दौरान रास्ते में आये भयानक तूफान से डरकर दो लोग वापस चले आये थे, लेकिन अनीता ने हार नहीं मानी।

26 हजार फूट चढ़ने के बाद तापमान में कमी की वजह से 5 सदस्य भी आगे नहीं जा सके। बाद में बचे तीन सदस्यों में से एक की मौत हो गयी। अनीता लगातार आगे बढ़ती रहीं। उनके समूह के एक सदस्य अभी तक लापता हैं। आपको बता दें अनीता ने इससे पहले नेपाल की तरफ से एवरेस्ट फतह किया था। वह हिसार जिले से एवरेस्ट फतह करने वाली पहली महिला हैं।

Back to top button