दिलचस्प

पैरों में घुंघरू बांध शख्स ने किया ऐसा डांस, देखते रह गई सभी लड़कियां, Video वायरल

महिलाओं और पुरुषों को लेकर हम सभी ने मन में कुछ धारनाएं बना रखी है। पुरुष कौन से काम करेगा और महिलाएं कौन से काम नहीं करेगी इसे लेकर लोगों की सोच अब तक नहीं बदली है। जैसे जब घर के कामकाज जैसे खाना पकाना, झाड़ू, पोंछ, बर्तन इत्यादि की बात आती है तो हम एक महिला से ही इसे करने की उम्मीद रखते हैं। यदि कोई पुरुष घर के काम करे या हाउस हसबैंड बन जाए तो लोग उसे ताने मारने लगते हैं।

इसी तरह बस-रिक्शा चलाना, नाइट शिफ्ट में जॉब करना जैसे कुछ विशेष काम होते हैं जिन्हें पुरुष ही करते हैं। ऐसे काम कोई महिला कर ले तो हम उसे अजीब नजरों से देखने लगते हैं। लेकिन अब धीरे धीरे लोग इन नियमों को तोड़ रहे हैं। आज के जमाने में महिला और पुरुष दोनों ही समान होते हैं। वे अपनी मर्जी से जो चाहे वह करते हैं। फिर वह यह नहीं देखते कि इस विशेष काम को सिर्फ महिलाएं करती है या पुरुष।

man-did-amazing-bharatnatyam-dance-while-wearing-ghungroo-in-feet

अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस शख्स को ही ले लीजिए। ये शख्स अपने खास डांस के चलते सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वैसे तो डांस करते हुए आप ने पुरुष और महिला दोनों को ही देखा होगा। लेकिन इस वीडियो में शख्स पैरों में घुंघरू बांधकर क्लासिकल डांस ‘भरनाट्यम’ करता दिखाई दे रहा है। आप ने भरनाट्यम डांस की कला को करते हुए अधिकतर महिलाओं को ही देखा होगा। लेकिन यहाँ ये शख्स न सिर्फ भरनाट्यम डांस कर रहा है बल्कि लोगों की तारीफ़ें भी बटोर रहा है।

एक लड़के के लिए पैरों में घुंघरू पहनकर इस तरह भरनाट्यम करना आसान बात नहीं होती है। खासकर जब वह इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दे। कई लोग इस शख्स का मजाक भी उड़ा सकते हैं। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। शायद इसकी वजह शख्स का बेहतरीन डांस परफॉरमेंस है। वह इस कला में इतना माहिर है कि लोग उसके ऊपर उंगली ही नहीं उठा सकते हैं। फिर इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि उसने पैरों में घुंघरू पहन रखे हैं।

man-did-amazing-bharatnatyam-dance-while-wearing-ghungroo-in-feet

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर सुशांत नंदा (Sushant Nanda) ने शेयर किया है। यह वीडियो साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है ‘इस प्रकार के कंटेंट के लिए ही मैं थोड़ा सामी ट्विटर पर बिताता हूं।’ इस वीडियो को मूल रूप से लक्ष्मी नाम के एक यूजर ने अपलोड किया है। लेकिन आईएफएस सुशांत नंदा ने इसे रीट्वीट कर वायरल कर दिया है। वीडियो को अब तक 71 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। जिसने भी यह वीडियो देखा वह शख्स की तारीफ करने लगा।

वीडियो देखने के बाद लोग मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक ने लिखा ‘इस बंदे का डांस सच में कमाल का है।’ वहीं एक व्यक्ति लिखता है ‘ये तो लड़कियों से भी अच्छा नाच रहा है।’ एक अन्य कमेंट आया है ‘आपका डांस और चहरे का एक्सप्रेशन दोनों कमाल का है।’ तो चलिए आप भी फटाफट ये वीडियो देख लीजिए।

वैसे आप लोगों को ये डांस कैसा लगा?

Back to top button