स्वास्थ्य

तिल और मस्से से हैं परेशान तो एक लहसुन करेगा कमाल, उपयोग करिए देखिए एक बार…

बिना सर्ज़री इन उपायों के माध्यम से दूर करें तिल और मस्सों को।

मनुष्य के शरीर की संरचना में काफी भिन्नता पाई जाती है। मानव शरीर के विभिन्न अंगों में कहीं ना कहीं आपको सामान्य रूप से शरीर के किसी भी हिस्से पर छोटे काले या भूरे रंग के उभरे हुए तिल अवश्य दिखाई देते है। जैसे कि माथे पर स्त्री सौंदर्य को बढ़ाने के लिए बिंदी लगाई जाती है। ठीक उसी प्रकार बिंदी से भी छोटी तिल की संरचना होती है। इतना ही नहीं इनकी आकृति एक छोटे बिंदु मात्र की होती है, लेकिन ये तिल इतने भी सूक्ष्म नहीं होते कि हम समझ ना सके कि ये क्या है?

गौरतलब हो कि तिल व्यक्ति के सौंदर्य को बढ़ाने में भी सहायक है, जैसे कि विशेष रुप से होठों के आसपास के तिल व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारने में सहायक होते है। परंतु कभी-कभी यह व्यक्ति को कुरूप भी बना देता है। जैसे कि चेहरे में बड़े-बड़े आकृति के उभरे हुए मस्से चेहरे की खूबसूरती को ग्रहण लगाने का काम करते है।

स्वास्थ्य विज्ञान की बात करें तो, तिल बनने का एकमात्र कारण पिगमेंट मेलानिन होता है। जो व्यक्ति के शरीर में विभिन्न प्रकार के रंगों के लिए उत्तरदाई माना जाता है। चलिए अब हम जानते हैं, शरीर में एक बिंदु के रूप में दिखाई देने वाली संरचना के विषय में कुछ बेहद ही रोचक जानकारी जिसे जानकर आपको आश्चर्य होगा। उसके बाद जानेंगे कि कैसे एक घरेलू नुस्ख़े के माध्यम से अगर ये तिल या मस्से चेहरे की खूबसूरती के लिए समस्या बनें तो इन्हें हटा सकते हैं।

बता दें कि मानव शरीर में मेलानिन नाम का एक प्रकार का पिगमेंट होता है। जो शरीर के विभिन्न हिस्सों में कोशिकाओं द्वारा निर्मित होता है। इसे हम ‘मेलानोसाइट्स’ के नाम से जानते हैं। यह शरीर में कलर के साथ ही complexion के लिए उत्तरदाई माना जाता है। सामान्य तौर पर मेलानोसाइट्स सूरज से उपलब्ध रोशनी से प्रक्रिया करने के फलस्वरूप शरीर के किसी भी हिस्से पर तिल बनते हैं। इसके अतिरिक्त गर्भावस्था के समय हमारे हार्मोन्स में काफी परिवर्तन होने के कारण डायबिटीज एवं अनुवांशिकी आदि कारणों से भी शरीर में तिल उभर आते हैं। वहीं कई बार तिल और मस्से जन्मजात भी हो सकते हैं। हालांकि, यह अधिकतर मामलों में कोई नुकसान नहीं पहुंचाते हैं, लेकिन फिर भी कुछ लोगों को अपने चेहरे या त्वचा पर तिल व मस्से (Mole Removal Home Remedies) अच्छे नहीं लगते हैं और वे उसे हटाना चाहते हैं। तो आइए अब जानते है कि कैसे आपको तिल और मस्से हटाने का इलाज (Warts and Mole on Face) मिलेगा, जिसके लिए आपको सिर्फ 1 लहसुन की जरूरत होगी।

garlic

बता दें कि शरीर के लिए लहसुन काफी फायदेमंद (Garlic Benefits for Skin) होता है। लहसुन का इस्तेमाल करने से त्वचा में मेलानिन का स्तर कम होता है और तिल व मस्से का रंग हल्का पड़ने लगता है और वह धीरे-धीरे दिखना बंद हो सकते हैं। तिल व मस्से को हटाने के लिए आप सिर्फ 1 लहसुन की मदद लेकर कई तरीकों से इसका इस्तेमाल करके तिल और मस्से से बच सकते हैं।

लहसुन की मदद से तिल हटाने का तरीका…

चेहरे पर मौजूद तिल व मस्से हटाने के लिए आपको सिर्फ 1 लहसुन लेना है। अब 4-5 लहसुन की कली को छिलकर छोटे टुकड़ों में उसे काट लें। इसके बाद लहसुन के इन टुकड़ों को तिल व मस्से पर लगाकर बैंडएज (Bandage) लगा लें। इस बैंडएज को 4-5 घंटे के लिए लगा रहने दें। उसके बाद बैंडएज हटाकर साफ पानी से धो लें। ऐसा दिन में कम से कम तीन बार अपनाएं। इससे मस्से व तिल अपने आप ग़ायब हो जाएंगे।


मस्सा हटाने के लिए लहसुन और सिरके का उपयोग…

तिल व मस्सा हटाने के लिए आप साधारण या सेब के सिरके में से किसी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले लहसुन की कुछ कलियों को पीसकर पेस्ट बना लें और उसमें सिरका मिला दें। अब लहसुन और सिरके के पेस्ट को तिल या मस्से पर लगाकर 30 मिनट बाद इसे पानी से धो लें। यह उपाय भी मस्से दूर करने में सहायक है।

प्याज और लहसुन का उपयोग…

मस्से व तिल हटाने के लिए आप प्याज और लहसुन का उपयोग भी कर सकते है। इन दोनों को अच्छे से पीसकर रस निकाल लें। उसके बाद इन दोनों के रस को मिलाकर कॉटन बॉल की मदद से तिल या मस्से पर 15 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद चेहरे या त्वचा को साफ पानी से धो लें। आप दिन में दो बार इस उपाय को अपना सकते हैं।

कैस्टर ऑयल और लहसुन…

तिल व मस्से का घरेलू इलाज करने के लिए कुछ बूंद कैस्टर ऑयल और लहसुन की 2 से 3 कली चाहिए। लहसुन की कलियों को महीन पीसकर पेस्ट बना लें और फिर इसमें कैस्टर ऑयल मिला लें। इस पेस्ट को तिल व मस्से पर रात भर लगा रहने दें और अगली सुबह पानी से धो लें।

बेकिंग सोडा और कैस्टर ऑयल का पेस्ट…

Garlic benefits for skin

आधा चम्मच बेकिंग सोडा को लेकर उसमें तीन से चार बूंदे कैस्टर ऑयल डाल कर भलीभांति से मिला ले। उसके बाद इस पेस्ट को तिल पर लगाएं उसके बाद एक बैंडेज से इसे कवर कर ले, रात भर इसे ऐसे ही रहने दें। सुबह हल्के हाथ से चेहरे को पानी से साफ़ कर लें।

केले के छिलके के द्वारा…

Garlic benefits for skin

केले के छिलके का छोटा सा हिस्सा काटकर तिल पर लगा दे, फिर उस पर बैंडेज से कवर करें। एक रात तक उसे ऐसे ही रहने दे। यह तिल को हटाने के लिए सर्वाधिक सरल उपाय हैं। ये तिल और मस्से हटाने का कुछ सरल और घरेलू उपाय है। जिसका उपयोग करके आप अपने चेहरे की रौनक़ बनाएं रख सकते हैं।

Back to top button