दिलचस्प

बच्चों को कान पकड़कर उठक-बैठक क्यों लगवाई जाती है? जाने इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण

अपने पूरे जीवन को खंगलों तो लगता है कि स्कूल के दिन सबसे बेस्ट होते थे। ये वह दिन थे जब हमे दुनियादारी की कोई टेंशन नहीं होती थी। हम अपनी लाइफ अच्छे से इन्जॉय करते थे। आज स्कूल की हर यादें हमे याद आती है। फिर वह दोस्तों के साथ मस्ती मजाक हो, टीचर का पढ़ाना हो या फिर कोई गलती करने पर टीचर का सजा देना हो। वैसे टीचर अधिकतर बच्चों को कान पकड़कर उठक-बैठक लगाने की सजा ही देते थे। आप में से कई लोगों को भी ये सजा जरूर मिली होगी। लेकिन क्या आप ने कभी सोचा है कि आखिर बच्चों को यही पनिशमेंट क्यों दी जाती थी?

uthak-baithak

सिर्फ बच्चे ही नहीं बल्कि इस कोरोना काल में आप ने कई पुलिसवालों को नियम तोड़ने पर नागरिकों को उठक बैठक लगवाते देखा होगा। इस तरह की सजा आज भी कई जगहों पर दी जाती है। ऐसे में क्या आप इस सजा को देने के पीछे की वजह जानते हैं? आप में से कई लोगों को इसका अंदाजा भी नहीं होगा। आपको जान हैरानी होगी कि इस सजा के पीछे एक वैज्ञानिक करण भी छिपा हुआ है।

uthak-baithak

कान पकड़कर उठक बैठक का इस्तेमाल कई लोग प्रार्थना के समय भी करते हैं। दक्षिण भारत के मंदिरों में यह प्रथा काफी प्रचलित है। वहीं कुछ लोग कसरत और व्यायाम के दौरान उठक-बैठक करना पसंद करते हैं। दरअसल ऐसा कहा जाता है कि उठक-बैठक करने से ध्यान केंद्रित करने में हेल्प मिलती है। ऐसा कर हमारी याद्दाश्त अच्छी रहती है। इसके अलावा नियमित रूप से उठक-बैठक करने से पेट के आसपास की चर्बी भी कम होती है। मतलब ये उठक-बैठक न सिर्फ आपका दिमाग शार्प करती है बल्कि आपकी तोंद को कम करने में भी मदद करती है।

uthak-baithak

आपको जान अचंभा होगा कि उठक बैठक के ऊपर ही कई वैज्ञानिक बहुत से अध्ययन कर चुके हैं। इनमें से एक रिसर्च की माने तो 1 मिनट तक कान पकड़कर उठक-बैठक लगाने से अल्फा वेव्स की एक्टिविटी बढ़ने लगती है। जब हम कान पकड़ते हैं तो लोब्स दबते हैं। इससे एक्यूप्रेशर का लाभ हमे मिलता है। इस एक्यूप्रेशर थ्योरी के अनुसार ब्रेन का दायां और बायां हिस्सा कान पकड़ने से एक्टिवेट हो जाता है। एक अन्य रिसर्च में वैज्ञानिकों ने पता लगाया कि पकड़कर उठक-बैठक लगाने से ब्रेन की इलेक्ट्रिकल एक्टिविटी में बढ़ोतरी होती है।

बस इतने सारे फ़ायदों को देखते हुए ही कई स्कूलों ने बच्चों को उठक बैठक लगाने की सजा देना शुरू कर दिया। देखते देखते सभी स्कूलों ने इतने अपना लिया। वैसे इस पनिशमेंट को देने का असल कारण शायद कई टीचरों को भी नहीं पता होगा। लेकिन अब आपको इसकी वजह पता है। तो अगली बार आप ये ज्ञान दूसरों को देकर इंप्रेस कर सकते हैं। और यदि टीचर या कोई और आपको उठक बैठक लगाने की सजा दे तो बुरा फिल करने की बजाय इसे फटाफट कर लें। इससे आपके शरीर को फायदा ही होगा।

अमेरिका के स्कूलों में तो वर्कशॉप में बच्चों को उठक-बैठक लगवाई जाती है। ऐसा कर वे इसमें बच्चों की रुचि बढ़ाते हैं। वहां इसे ‘सुपर ब्रेन योग’ के नाम से जाना जाता है।

Back to top button