विशेष

नई नवेली दुल्हन को देखते ही गुस्से से लाल हो गया दूल्हे का भाई, बीच सड़क जमकर पीटा, देखें Video

जब एक लड़का किसी लड़की से शादी करता है तो वह उसके साथ सात जन्म बिताने की कसम खाता है। इसके साथ ही सात फेरे लेते समय वह अपनी पत्नी की रक्षा करने का वचन भी देता है। शादी के बाद पत्नी की सुरक्षा की ग्यारंटी पति की होती है। यह उसका कार्यत्व होता है कि वह पत्नी के मुसीबत में पड़ने पर उसकी रक्षा करे।

groom brother beats bride on road

लेकिन मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक ऐसी घटना सामने आई है जहां नई नवेली दुल्हन को रोड पर मारा और घसीटा जा रहा था, जबकि दूल्हा खड़े खड़े चुपचाप तमाशा देख रहा था। हैरत की बात तो ये थी कि दुल्हन को बेरहमी से मारने वाला शख्स और कोई नहीं बल्कि दूल्हे का भाई था। चलिए इस पूरे मामले को विस्तार से जानते हैं।

groom brother beats bride on road

दरअसल मोहनी गांव निवासी रविराज सिंह चौहान को अपने पास के दूसरे गांव की लड़की से इश्क हो गया था। ऐसे में दोनों का लव अफेयर कई दिनों तक चला। आखिर दोनों ने शादी करने का फैसला किया। दोनों ने मंदिर में जाकर भगवान के सामने शादी कर ली। शादी के बाद रविराज दुल्हन को लेकर अपने घर आने लगा। हालांकि इस बीच दूल्हे का भाई विजय बहादूर सिंह रास्ते में आ गया। उसने अपने भाई को नई नवेली दुल्हन के साथ देखा तो गुस्से से लाल हो गया। उसने रोड पर ही दुल्हन के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया।

groom brother beats bride on road

दूल्हे का भाई दुल्हन को बड़ी बेरहमी से सड़क पर पटक-पटकर मारता रहा। इस दौरान दूल्हा वहीं खड़े खड़े बस तमाशा देखता रहा। वह इस दौरान बिल्कुल चुप था और कुछ भी नहीं बोला। उसने अपने भाई को दुल्हन को मारने दिया और बीच में नहीं आया। वह तो राह चलते लोगों ने जब ये नजारा देखा तो दूल्हे के भाई को रोका और दुल्हन को बचाया। ये सब शांत होने के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर पुलिस स्टेशन गया और अपने भाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कारवाई। यह पूरी घटना रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र में हुई।

groom brother beats bride on road

अब आप में से कई लोग सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या हुआ जो दूल्हे के भाई ने अपनी भाभी को इतना पीटा। दरअसल दूल्हे रविराज ने यह शादी परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर की थी। यह एक लव मैरिज थी और घरवाले इस शादी के सख्त खिलाफ थे। लेकिन रविराज ने घरवालों की नहीं सुनी और अपनी प्रेमीका से शादी रचा ली। बस इसी बात से गुस्सा होकर रविराज का भाई अपनी भाभी को सड़क पर ही पीटने लगा था। वह नहीं चाहता था कि उसका भाई अपनी प्रेमीका को लेकर घर आए।


groom brother beats bride on road

इस मामले पर रीवा एसएसपी शिव कुमार वर्मा ने कहा कि ‘शख्स ने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी रचाई थी। इसी बात से नाराज होकर उसके बड़े भाई ने दुल्हन को पीटा। फिलहाल हम मामले की जांच कर रहे हैं’ उधर दुल्हन के साथ हुई मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग उस दूल्हे की निंदा कर रहे हैं जो अपनी पत्नी को चुपचाप भाई के हाथों पीटते हुए देखता रहा।

Back to top button