दिलचस्प

राजस्थानी भाभी ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, साड़ी में लगाए ऐसे ठुमके हर कोई हो गया दीवाना -Video

डांस शरीर का स्ट्रेस दूर करने के लिए बढ़िया होता है। इससे आप मेंटली और फिजिकाली फिट रहते हैं। फिर आज के सोशल मीडिया के जमाने में तो डांस कर आप बहुत जल्दी फेमस भी हो सकते हैं। पहले घर की महिलाओं को डांस करने के मौके बहुत कम ही मिलते थे। जब घर में शादी या कोई फ़ंक्शन होता था तभी वे नाचती थी। लेकिन अब सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए घर की महिलाएं भी डांस के वीडियो बनाने लगी है।

भारतीय महिलाओं को साड़ी पहन डांस करता देखना दिल को सकून देता है। अधिकतर लोगों को लगता है कि आप साड़ी पहन ठीक से डांस नहीं कर सकते हैं। लेकिन ये पूरी तरह सच नहीं है। साड़ी पहनकर भी बढ़िया तरीके से डांस किया जा सकता है। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस महिला को ही ले लीजिए। ये महिला इंस्टाग्राम पर डांस करते करते काफी फेमस हो गई है। इंस्टा पर उन्हें पचास हजार से अधिक लोग फॉलो करने लगे हैं।

rajasthan-woman-dances-in-saree

महिला इंस्टाग्राम पर radioactiveblossom नाम का एक अकाउंट चलाती हैं। यहां पर वे आए दिन अपने डांस के वीडियो साझा करती रहती है। महिला ने अपने बायो में खुद को राजस्थान की बेटी और डांस लवर बताया है। हाल ही में इस महिला ने एक डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह साड़ी पहन ठुमके लगाती नजर आ रही है। एक घरेलू महिला को इस तरह मस्त होकर नाचता देख लोग बड़े खुश हो रहे हैं। महिला के डांस ने पूरे इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है। जो भी उन्हें नाचते हुए देखता उनका फैंस बन जाता।

वीडियो में महिला गोविंदा के मशहूर गाने ‘मक्खना’ सॉन्ग के बैकग्राउंड म्यूजिक पर ठुमके लगाती दिखाई देती है। डांस के साथ साथ महिला के चेहरे के हावभाव भी कमाल के होते हैं। उन्हें देख लगता है कि वे एक प्रोफेशनल बॉलीवुड डांसर हैं। महिला ने अपने अकाउंट पर 800 से अधिक डांस वीडियो डाल रखे हैं। इन वीडियोज पर महिला के तारीफ़ों के कमेंट्स की कतारें लगी रहती है। लोग महिला की तारीफ में बहुत कुछ कहते हैं। कुछ तो उन्हें अपनी प्रेरणा भी मानते हैं।

एक यूजर कमेंट कर कहता है कि ‘आप बहुत ही अच्छा नाचते हो।’ फिर एक अन्य कमेंट आता है ‘मैं साड़ी पहन ठीक से चल भी नहीं पाती हूँ और आप ने इसमें शानदार डांस कर लिया।’ एक अन्य महिला कहती है कि ‘हम घर के कामकाज में ही उलझे रहते हैं। कभी आपकी तरह डांस कर इन्जॉय करने के बारे में सोचा ही नहीं। अब मैं भी ऐसा कुछ करूंगी।’ एक अन्य यूजर लिखता है ‘मैम आप उन करोड़ों महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं जो घर पर रहकर बोर होती है, कुछ मनोरंजक करने का सोचती है, लेकिन सामने नहीं आ पाती है। उन्हें भी आप से प्रेरणा लेकर अपनी लाइफ इन्जॉय करनी चाहिए।’

देखें वीडियो


चलिए अब आपको महिला के कुछ और डांस वीडियो भी दिखा देते हैं।


यहां हरी साड़ी में महिला ‘पानी पानी’ सॉन्ग पर मस्त डांस करती दिखाई दे रही है।


वैसे आप लोगों को यह डांस वीडियोज कैसे लगे?

Back to top button