Breaking news

बैंकों को डूबे पैसे मिले वापस। मेहुल चौकसी, नीरव मोदी, माल्या की जब्त संपत्ति बेच कर हुई रिकवरी

बैंको और सरकार को वापस मिला घोटालों में डूबा पैसा...

भगोड़े विजय माल्या (Vijay Mallya), नीरव मोदी (Nirav Modi) और मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) से जुड़ी एक बड़ी ख़बर है। जी हां बता दें कि इन तीनों कारोबारियों से जब्त किए गए 9,371 करोड़ रुपये की संपत्ति ईडी ने बैंकों को लौटा दिए हैं। अब तक इन तीनों भगोड़े से 18,170 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। गौरतलब हो कि यह कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने की है।

जानकारी के मुताबिक ये तीनों भगोड़ों की संपत्ति से उनकी धोखाधड़ी के कारण हुए नुकसान की भरपाई करने का फैसला किया गया है। ऐसे में अब यह कहा जा रहा है कि ईडी ने बैंकों को हुए नुकसान के करीब 80 फीसदी के बराबर की संपत्ति जब्त कर ली है। सीबीआई की एफआईआर के अनुसार ईडी ने तुरंत कार्रवाई की और देश-विदेश में लेनदेन तथा विदेश में संपत्ति का पता लगाया। जिसके बाद यह कार्यवाही की गई है।

Fraud Business men Nirav, Malaya and Mehul

ऐसे में यह कार्यवाही कहीं न कही उस विपक्ष को करारा जवाब है, जो मोदी सरकार पर आए दिन आरोप लगाती थी कि सरकार भगोड़ों के पक्ष में खड़ी है। यह सरकार और उसके अंतर्गत काम करने वाली एजेंसियों की ही देन है कि ईडी ने इन तीनों भगोड़े कारोबारियों से इतनी बड़ी राशि ज़ब्त करके बैंक और भारत सरकार को लौटा दिए हैं।

Fraud Business men Nirav, Malaya and Mehul

ईडी (ED) ने बुधवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। वित्तीय जांच एजेंसी ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ने PMLA के तहत विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के मामले में न केवल 18,170.02 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है, बल्कि ईडी ने यह भी बताया कि जब्त की गई 18,170.02 करोड़ रुपये की संपत्ति बैंकों को हुए कुल नुकसान का 80.45 फीसदी है। साथ ही एजेंसी ने बताया कि 9,371.17 करोड़ रुपये की कुर्की/जब्त संपत्ति का एक हिस्सा भी PSB और केंद्र सरकार को ट्रांसफर किया है।


रिपोर्ट के मुताबिक, विजय माल्या,  नीरव मोदी और मेहुल चोकसी ने मिलकर भारतीय सरकारी बैंकों को करीब 22,585 करोड़ का चूना लगाया था। जिसमें से इन तीनों की 18,170 करोड़ की संपत्ति ईडी द्वारा सीज की जा  चुकी है। यह कुल नुकसान का 80.45 फीसदी है।

Fraud Business men Nirav, Malaya and Mehul

ईडी ने कहा कि विजय माल्या और पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामलों में बैंकों की 40 फीसदी राशि पीएमएलए के तहत जब्त किए गए शेयरों की बिक्री के जरिए वसूली गई।

जमानत पर जेल से बाहर है विजय माल्या…

Fraud Business men Nirav, Malaya and Mehul

किंगफिशर एयरलाइंस के मालिक विजय माल्या ब्रिटेन से भारत प्रत्यर्पण के लिए अदालती मामलों का सामना कर रहें हैं। वह फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर है। 2019 में ब्रिटेन के तत्कालीन गृह सचिव ने उनके प्रत्यर्पण को मंजूरी दी थी। भारतीय जांच एजेंसी ईडी (ED) और सीबीआई (CBI) द्वारा मामले की जांच के दौरान माल्या 2 मार्च, 2016 को भारत छोड़कर फरार हो गया था। जिसके बाद बैंकों ने आरोपी के खिलाफ डेब्ट रिकवरी ट्रिब्यूनल्स का रुख किया। जनवरी 2019 में माल्या को भगोड़ा और आर्थिक अपराधी घोषित किया गया था।

जेल में बंद है मेहुल चोकसी और नीरव मोदी…

Fraud Business men Nirav, Malaya and Mehul

पंजाब नेशनल बैंक से धोखाधड़ी के जरिए 13,500 करोड़ रुपए लोन लेने के आरोपी मेहुल चोकसी और नीरव मोदी जनवरी 2018 में भारत से फरार हैं। चोकसी फिलहाल डोमिनिका की जेल में बंद है, जबकि नीरव मोदी ब्रिटेन की जेल में बंद है। कुल-मिलाकर देखें तो यह भारत सरकार के साथ ही साथ देश के लिए अच्छी और राहत देने वाली ख़बर है कि इन तीनों भगोड़े कारोबारियों से बड़ी मात्रा में पैसे की रिकवरी की जा रही है। वहीं उनके प्रत्यार्पण की बात चल रही है। इन तीनों भगोड़े कारोबारियों से हुई पैसों की रिकवरी पर वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन ने ट्वीट करते हुए कहा कि, “भगोड़े और आर्थिक अपराधियों के मामलों पर सक्रिय रूप से काम हो रहा है। इनकी संपत्तियां जब्त की गई हैं और बकाये की रिकवरी की गई है। सरकारी बैंकों को पहले ही इनके शेयरों की बिक्री से 1,357 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। अब तक बैंकों को इस तरह की जब्त की गई संपत्तियों से कुल 9,041.5 करोड़ रुपये मिल चुके हैं।”

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel toto togel toto togel toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto situs toto toto slot toto slot situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 toto slot situs toto https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33 naruto 88 situs titi4d kientoto daftar dvtoto dvtoto slot demo gacor slot dana gacor sontogel login gaib4d xbet369 ilmutoto cancertoto cancertoto toto toto togel login agustoto link agustoto situs toto situs slot situs toto toto slot situs toto toto slot agustoto login dewadora login dewadora login toto slot link toto slot toto slot agustoto login slot togel 4d agustoto login dewadora login angker4d mayorqq https://phanthuocvisinh.com/ot-bi-xoan-la/ toto slot toto slot situs toto https://www.koithe.com/en/ situs togel toto macau slot gacor hari ini toto sensa138 sensa138 sensa138 slot 4d