दिलचस्प

Viral Video: अंडे के साथ मुर्गे ने किया शानदार स्टंट, देखकर लोग बोले- इसे ओलंपिक में भेजो

सोशल मीडिया (Social Media) एक ऐसी जगह है जहां आए दिन कुछ न कुछ अजीब या शॉकिंग वायरल (Viral) होता रहता है। खासकर यहां जानवरों से जुड़े वीडियोज बड़े पॉपुलर होते हैं। आज हम आपको एक मुर्गे (Rooster) का वायरल वीडियो (Viral Video) दिखाने जा रहे हैं। आमतौर पर मुर्गे का नाम सुनते ही नॉन-वेज खाने वालों के मुंह में पानी आ जाता है। इसके अलावा मुर्गे को सुबह सुबह कूकड़ूकू बोलकर सभी को जगाने के लिए जाना जाता है।

chicken stunt with egg

लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मुर्गे से मिलाने जा रहे हैं जिसके पास गजब का टेलेंट है। यह मुर्गा अपने पैरों से ऐसे ऐसे स्टंट करता है जिसे देख आप भी दंग रह जाएंगे। दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर अंडे के साथ स्टंट करने वाला एक मुर्गा बड़ा वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ये मुर्गा एक अंडे को अपने पैरों से उछलकर ऐसे स्टंट करता है मानों कोई फूटबालर करतब दिखा रहा हो।

अंडे के साथ कैच कैच खेलने वाले इस हुनरमंद मुर्गे को देख हर कोई हैरान रह गया। किसी को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ कि ये मुर्गा इतना कुछ कर सकता है। मुर्गे को देखकर लोग मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। किसी ने कहा कि इस मुर्गे को तो ओलंपिक में जाना चाहिए। वहीं एक बंदा बोला कि ये मुर्गा एक बेहतरीन फुटबॉल प्लेयर बन सकता है। रोनाल्डो भी इसके आगे पानी कम लगेगा। वहीं कुछ यूजर्स ने इस वीडियो की सत्यता पर ही सवाल उठा दिये।

chicken stunt with egg

इस हैरान करने वाले वीडियो को (Shocking Video) सोशल मीडिया पर आईपीएस ऑफिसर रुपिन शर्मा (IPS Officer Rupin Sharma) ने शेयर किया है। 14 सेकंड के इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसे अभी तक 4 हजार बार देखा जा चुका है। एक मुर्गे के द्वारा ऐसा करतब कर दिखाना अपने आप में नामुमकिन सा लगता है। वैसे वीडियो देख यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये वीडियो एडिट है। हालांकि जिसने भी ये वीडियो एडिट किया है लोग उसकी भी तारीफ कर रहे हैं। वीडियो देखने पर ऐसा ही लगता है मानों ये कमाल किसी असली मुर्गे ने किया है।

देखें वीडियो


चलिए अब ये देखते हैं कि इस वीडियो को देख लोगों ने कैसी कैसी प्रतिक्रियाएं दी।

वैसे ये वीडियो देख आपको कैसा लगा? क्या आप ने पहले कभी किसी मुर्गे को इस तरह के स्टंट करते हुए देखा है? दोस्तों यदि ये वीडियो आपको पसंद आया हो तो आप इसे दूसरों के साथ शेयर करना न भूलें। इस तरह बाकी लोगों का भी इससे भरपूर मनोरंजन होगा। टेंशन से भरी इस लाइफ में हर किसी को मुस्कान की जरूरत है।

Back to top button