अध्यात्म

माथा, पैर और उंगलियां बताता है कितनी भाग्यशाली है लड़की, शादी के पहले ऐसे चेक करें

जब भी परिवार अपने घर के लिए बहू चुनता है तो बहुत सी बातों का ख्याल रखता है। जैसे लड़की कितनी पढ़ी लिखी है, उसका व्यवहार कैसा है, रंग रूप कैसा है, फैमिली बैकग्राउन्ड क्या है इत्यादि। आप ने नोटिस किया होगा कि जब किसी लड़के की अरेंज मैरिज होती है तो घर की महिलाएं समूह बनाकर लड़की देखने जाती है। यहाँ लड़का तो सिर्फ लड़की का चेहरा या व्यवहार देखता है, लेकिन महिलाएं लड़की के माथे, उंगलियां और पैरों की बनावट को ध्यान से देखती है।

bhagyashali

ऐसे में क्या आप ने कभी सोचा है कि महिलाएं ऐसा क्यों करती है? आखिर किसी लड़की की , उंगलियां और पैरों और माथे की बनावट इतनी अहमियत क्यों रखती है? इस सवाल का जवाब प्राचीन समुद्र शास्त्र में छिपा है। इस समुद्र शास्त्र के अनुसार हम किसी भी लड़की के शरीर के अंगों की बनावट देखकर यह पता लगा सकते हैं कि वह कितनी भाग्यशाली और अच्छी है। उसके आपके घर आने से क्या क्या बदलाव होंगे।

lucky sign in woman

चौड़ा माथा: समुद्र शास्त्र की माने तो चौड़े माथे वाली लड़कियां बहुत भाग्यशाली होती है। यदि इस तरह की महिलाएं दुल्हन बनकर आपके घर में आती है तो पूरे परिवार का फायदा होता है। उसके घर में कदम रखते ही परिवार को सौभाग्य की प्राप्ति होती है। उसके आने से घर में लक्ष्मी आती है। ऐसे परिवार को फिर पैसों की कभी कोई कमी नहीं होती है। हर काम में उनकी बहू एक अच्छा भाग्य साथ लाती है।

lucky sign in woman

बाएं हिस्से पर अधिक तिल: यदि किसी लड़की के शरीर के बाएं हिस्से में तिल या मस्सों की संख्या ज्यादा हो तो वह भाग्यशाली कन्या होती है। इस तरह की लड़की के घर आने पर सुख समृद्धि आती है। इतना ही नहीं जो लड़का ऐसी लड़की से शादी करता है उसका भी भाग्य चमक जाता है। ये लड़की पूरे परिवार की किस्मत चमकने का दम रखती है।

lucky sign in woman

पैर पर शंख या चक्र: जिन लड़कियों के पैरों के तलवे पर रेखाओं से कमल, शंख या फिर चक्र की आकृति बनी होती है वह कन्या राजयोग लेकर पैदा होती है। इस तरह की लड़की किसी बड़े पद पर जॉब करती हैं। वे जिस भी फील्ड में करियर बनाती है वहां टॉप करती है। इन्हें कोई भी चुनौती नहीं दे पाता है।

lucky sign in woman

लंबी उंगलियां: जिन लड़कियों की उंगलियां लंबी होती है वह भाग्यशाली होने के साथ साथ बुद्धिमान भी होती है। वहीं लंबी गर्दन वाली लड़कियों को तो साक्षात लक्ष्मी माना जाता है। ऐसी लड़कियों के ससुराल में आने से पूरे परिवार की तरक्की होती है। इनके आने से पैसों की कभी कोई दिक्कत नहीं आती है।

lucky sign in woman

पैर के अंगूठे: यदि किसी लड़की के पैर के अंगूठे चौड़े, गोल और लालिमा वाले होते हैं तो वह ससुराल में सुख भोगती है। वहीं जिन लड़कियों का अंगूठा अधिक लंबा होता है वह जीवन में ज्यादा संघर्ष करती है।

lucky sign in woman

पैर का तलवा: जिस लड़की का पैर का तलवा सपाट की बजाय सर्प के समान (एस कर्व) होता है उस पर भगवान की कृपा सदैव बनी रहती है। ऐसी महिलाएं जीवन में दुख नहीं झेलती है। उसे जीवन के हर मोड़ पर सुख मिल जाता है।

Back to top button