विशेष

ये हैं भारत के आलीशान घर, जिनकी कीमत नहीं तस्वीरें ही हतप्रभ कर देगी आपको…

क्या पता है आपको कि दुनिया का सबसे महंगा आलीशान आशियाना भारत में ही है?

हर किसी का यह सपना होता है कि उसका अपना घर हो, लेकिन कईयों का यह सपना खून-पसीने की मेहनत के बाद भी पूरा नहीं हो पाता। वही कुछ रईस परिवारों का घर इतना आलीशान होता है, जिसकी चर्चा दुनियाभर में होती है। ऐसे में आज हम कुछ ऐसे ही घरों की चर्चा करने जा रहें हैं। जो एक तो महंगे भी है। साथ ही साथ इनकी बनावट भी काफ़ी दिलचस्प है। आइए चर्चा करते है ऐसे आलीशान घरों के बारे में जो सर्वसुविधायुक्त होने के साथ ही साथ काफ़ी महंगे भी हैं।

रतन टाटा का घर है काफ़ी खूबसूरत…

india's richest homes

टाटा ग्रुप के मालिक रतन टाटा का घर (Ratan Tata House) भारत के सबसे आलीशान घरों में से एक है (Most Luxurious Homes In India)। मुंबई के कोलाबा (Colaba Homes) में स्थित इस घर की कीमत क़रीब 125 से 150 करोड़ रुपये के बीच आंकी गई है। 15,000 वर्ग फीट में फैला यह घर वाकई बहुत खास है।


किसी व्हाइट हाउस से कम नहीं विजय माल्या का घर…

indias-richest-homes

किंगफिशर के मालिक विजय माल्या (Kingfisher Owner Vijay Mallya) का घर ‘व्हाइट हाउस इन द स्काई’ (White House In The Sky) देश के सबसे आलीशान घरों में से एक है। बेंगलुरु (Bengaluru Property) में स्थित इस घर की कीमत करीब 100 करोड़ रुपये है। बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस घर में ऐसी कई सुख-सुविधाएं हैं, जिनके बारे में एक आम आदमी कभी कल्पना भी नहीं कर सकता है।

अंबानी का एंटीलिया हाउस है सबसे महंगा और सबसे अच्छा…

indias-richest-homes

फोर्ब्स की एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया था मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया का मुल्य 7,337 करोड़ रुपये से अधिक है। इतना ही नहीं फोर्ब्स ने इस घर को दुनिया के सबसे महंगे घरों की सूची में शामिल किया था। बता दें कि मुकेश अंबानी के इस घर का नाम अटलांटिक महासागर के एक पौराणिक द्वीप पर रखा गया है।

india's richest homes


मुकेश अंबानी से घर के मामले में पीछे नहीं अनिल…

india's richest homes

बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के पाली हिल इलाके में बना अनिल अंबानी का घर 16,000 स्क्वेयर फीट में बना है। इसके अलावा इस घर की ऊंचाई 66 मीटर है। बता दें कि अनिल अंबानी के इस घर की कीमत 5,000 करोड़ रुपये से भी अधिक आंकी गई है। इनकेआलीशान गगनचुंबी इमारत का नाम एबोड (Abode) है। एबोड भारत का तीसरा सबसे महंगा घर है। ऐसे में देखें तो अंबानी परिवार के पास भारत के दो सबसे महंगे घर हैं।

सायरस पूनावाला का घर भी शामिल है महंगे घरों की सूची में…

india's richest homes

पीटीआई की एक रिपोर्ट की मानें तो साल 2015 में पूनावाला ग्रुप के चेयरमैन सायरस पूनावाला ने ब्रीच कैंडी में अमेरिकी कांसुलेट के लिंकन हाउस के लिए 750 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। उस समय यह देश में किसी बंगले के लिए सबसे महंगा सौदा था।

कुमार मंगलम बिड़ला का घर भी है काफ़ी लग्ज़री…

india's richest homes

साल 2015 में ही मालाबर हिल में उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला ने 30,000 वर्ग फीट में फैले ‘जटिया हाउस’ के लिए 425 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। बता दें कि कुमार मंगलम बिड़ला ने माहेश्वरी हाउस का रिकॉर्ड तोड़ा था, जो 2012 में 400 करोड़ रुपये मे़ं बिका था।


शाहरुख खान का घर मन्नत किसी जन्नत से कम नहीं…

india's richest homes

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के घर मन्नत की गिनती भी भारत के सबसे महंगे घरों में होती है। यह मुंबई के बांद्रा में स्थित है। शाहरुख खान ने जब ये संपत्ति खरीदी थी, तो उस समय इसे ‘विला वियना’ कहा जाता था, बाद में उन्होंने इसे मन्नत नाम दिया। एक रिपोर्ट के मुताबिक मन्नत की कीमत 200 करोड़ रुपये आंकी गई है।

india's richest homes

Back to top button