दिलचस्प

बेरोजगार लड़के ने एकसाथ दो लड़कियों से की शादी, जाने कैसे हुआ ये चमत्कार

कहते हैं शायद ब्याह बच्चों का खेल नहीं है। एक लड़की से शादी कर उसे बीवी बनाकर रखना बहुत जिम्मेदारी वाला काम है। लोग समय के साथ अपनी बीवी और उनके नखरों से परेशान हो जाते हैं। हालांकि जब तक शादी न करो तब तक दिल को चेन भी नहीं आता है। इसलिए तो कहते हैं कि ‘शादी का लड्डू जो खाए वह भी पछताए और जो न खाए वह भी पछताए।’ लेकिन आज हम आपको एक ऐसे लड़के से मिलाने जा रहे हैं जिसने एकसाथ दो दो लड्डू खा लिए।

man married two girls at the same time ani

दरअसल आदिलाबाद जिला के उत्नूर मंडल के घनपुर गांव में रहने वाले अर्जुन नाम के लड़के को दो लड़कियों से प्यार था। वह इन दोनों को करीब चार साल से डेट भी कर रहा था। दिलचस्प बात ये थी कि इन दोनों लड़कियों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि अर्जुन का किसी और से भी अफेयर चल रहा है। हालांकि जब घर में अर्जुन की शादी की बात निकली तो उसे ब्याह रचाने दोनों लड़कियां आमने सामने आ गई। फिर वह हुआ जिसका सपना दुनिया का हर लड़का देखता है। दोनों ही लड़कियों ने अर्जुन से शादी करने के लिए हाँ बोल दी। अर्जुन ने भी दोनों से एक साथ एक ही मंडप में शादी रचा ली।

man married two girls at the same time ani

14 जून को हुई यह शादी दोनों लड़की और उनके परिवारवालों की मर्जी से हुई। किसी को इस शादी से कोई आपत्ति नहीं थी। दोनों लड़कियां एक ही पति शेयर करने को राजी थी। एक और हैरत वाली बात ये है कि अर्जुन ने जिन लड़कियों से शादी रचाई वह उसकी रिश्तेदार ही हैं। उसकी पहली पत्नी उषा उसके पापा की बहन (बुआ) की लड़की है। वहीं दूसरी बीवी रेखा अर्जुन की दूसरी आंटी की लड़की है। वह दोनों के साथ पिछले लंबे समय से अफेयर चला रहा था। दोनों को ही इसकी भनक नहीं थी। हालांकि जब घर में अर्जुन की शादी की बात निकली तो इस बात का खुलासा हुआ कि वह एकसाथ दो लड़कियों को डेट कर रहा है।

अर्जुन और दोनों लड़कियों आदिवासी समुदाय से आती है। यहां एक समय पर दो महिलाओं से शादी करना कोई असामान्य घटना नहीं है। इसके पहले भी ऐसा हो चुका है। लेकिन अर्जुन अपने गाँव में एकसाथ दो लड़कियों से शादी करने वाला पहला लड़का है। समुदाय के एक सरदार का कहना है कि आदिवासी प्रथा में ऐसी शादियों की अनुमति होती है। और इस शादी से दोनों लड़कियों के परिवार में भी किसी को कोई दिक्कत नहीं थी। इसलिए हमने भी इस शादी को होने दिया।

man married two girls at the same time ani

अर्जुन अभी कमाता भी नहीं है, लेकिन दो लड़कियों को अपनी बीवी बनाकर बैठा है। उसका BEd हो चुका है। फिलहाल वह नौकरी की तलाश कर रहा है। इसके साथ ही वह कंपटेटिव एग्जाम (प्रतियोगी परीक्षाओं) की तैयारी भी कर रहा है। उधर सोशल मीडिया पर जब ये खबर वायरल हुई तो लोग मजे लेने लगे। किसी ने कहा कि ‘यहां हमसे एक बीवी नहीं संभल रही और तुम दो दो लेके बैठे हो।’ वहीं एक कमेंट आया कि ‘भाई तू महान है। सरकारी नौकरी तो छोड़, तेरे पास एक प्राइवेट जॉब भी नहीं है, लेकिन फिर भी दो लड़कियां मिल गई।’

Back to top button