राशिफल

Rashifal 21 June: आज चार राशि वालों को मिलेगी करियर में बड़ी उपलब्धि, मनचाहा लाभ प्राप्त होगा

हम आपको सोमवार 21 जून का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 21 June 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको सफलता मिलने की संभावना अधिक रहेगी। आज आप परिवार वालों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आज के दिन महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सलाहकारों से सलाह लेना फ़ायदेमंद होगा। कर्मक्षेत्र की बात करें तो फील्ड के लोगों को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आप कारोबार से जुड़ा बड़ा फैसला ले सकते हैं। किसी काम के लिए संकोच न करें और ज्यादा चिंता भी न करें। आज के दिन आपके भाग्य में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

काम को अच्छे से पूरा करने के आज लोग आपकी मदद करेंगे। आप की कार्यप्रणाली से व्यापार में लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंतित होंगे, खर्च के लिए भी तैयार रहना होगा। अनजान लोगों पर भरोसा न करें, धोखा हो सकता है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें, हानि होने की संभावना है। आज अपने सहकर्मियों के साथ विवाद न करें, अन्यथा आपको परेशानी होगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपका पुराना रोग उभर सकता है। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। आज जोश में आकर ऐसा कोई गलत कदम नहीं उठाना चाहिए, जिससे कि आपको बाद में पछताना पड़े। जिन व्यापारियों ने ऑनलाइन व्यापार करने का की योजना बना रखी थी, उन्हें अब धन निवेश के साथ कार्य प्रारंभ कर देना चाहिए। आप भी इसमें पूरी सहभागिता करें और महज मूक दर्शक न बने रहें। धैर्य रखें। वैवाहिक आनंद की अनुभूति होगी।

shiv

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपका समय तेजी से आगे बढ़ने का है। आप आकर्षक जगह की यात्रा पर जा सकते हैं। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि के लिए दिन उत्तम है। रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा-प्रियजनों से मुलाकात होगी। अपने लव पार्टनर के साथ कुछ अच्छे और यादगार पल बिता सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मधुर रिश्ते बनेगे। बड़ी जिम्मेदारी आपको मिलेगी। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सिंह राशि वाले आज किस्मत के भरोसे न बैठें और मेहनत करें। दोस्तों की मदद से आत्मविश्वास बढ़ेगा। रचनात्मक विचारों को काम में प्रयोग करें। ऑफिस जाने से पहले प्रमुख कार्यों की लिस्ट बना लें। जो जरूर कार्य हैं उनको सबसे पहले लिखें, अत्यधिक व्यस्तता के कारण कार्य छूट भी सकता है। आपका मस्तिष्क जो कहता है उसके साथ चलते रहिए, किंतु इसका अर्थ दूसरों की राय के प्रति पूर्ण रूप से टिके रहना नहीं है। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको अपनी जिंदगी से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। आपकी समझदारी आपको हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखेगी। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर गृहस्थी से जुड़ी कुछ समस्या आज हल होगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने का योग है। कार्यों में अधूरापन होने से थोड़ी चिंता हो सकती है। आज कुछ गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं अतः सतर्क रहें। आज आपकी आय स्थिर रहेगी और आप अपने खर्च पर भी काबू पा सकेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज व्यय अधिक होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपको किसी खास व्यक्ति के बारे में कुछ रोचक बातें पता चल सकती हैं। आज के दिन कार्य से संबंधित कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आप समय पर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे। आज छिपे हुए शत्रुओं से बचने की कोशिश करें। मन मुताबिक कार्य न होने पर क्रोध आ सकता है, शांत रहते हुए अपने क्रोध को नियंत्रित करके रखें। अब वक्त आ गया है कि आप अपनी सेहत पर सोच विचार करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। हालाँकि आपके ख़र्चों में भी बढ़ोतरी देखी जा सकती है। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भावुकता में निर्णय लेने से बचें, बड़े फैसले सोच-विचार कर लें नहीं तो आगे चलकर दिक्कत आएगी। आज ईश्वर का ध्यान और स्मरण करके काम करना शुभ रहेगा। ऊर्जावान बने रहने के लिए अपने दिन की शुरुआत योग से करें। आपके व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद, स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज के दिन दफ्तर में सहकर्मियों से अच्छा सहकार मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

नया व्यवसाय शुरू करने के लिए सही समय है। भाग्य के रूप में वित्त के बारे में चिंता मत करो। व्यापारी वर्ग के लिए दिन शुभ है जो लोग खाद्य सामग्री व शिक्षा क्षेत्र से संबंधित व्यापार करते हैं, उनको अधिक लाभ मिलने की संभावनाएं हैं। स्वास्थ्य सही रहे इसके लिए कुछ जरूरी कदम उठाने की आवश्यकता है। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे। आज के दिन साहित्य एवं कला में आपकी रुचि बढ़ेगी और मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज के दिन आपके घर में सुख शांति और आनंद का माहौल रहेगा। आपके बॉस किसी भी बहाने में दिलचस्पी नहीं जाहिर करेंगे। आज वाहन के प्रयोग में आपको सतर्क रहना होगा, जोखिम से बचें। प्रिय और वरिष्ठ व्यक्तियों के सानिध्य से आपका मनोबल बढ़ेगा। अपनी अच्छी आमदनी के लिए मेहनत के साथ एक सही योजना बनाकर भी चलना होगा। जीवनसाथी से सहयोग और तालमेल उत्साह को बढ़ाएगा। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिलने की संभावना है।

shiv

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज का दिन समूह के साथ मिलकर काम करने के लिए बेहतर है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। सरकारी विभाग में कार्यरत लोग योजनाओं को पूरा करें, क्योंकि पिछले कार्यों कि समीक्षा हो सकती है। व्यापारी समझदारी पूर्वक समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। यदि आप किसी व्यापार में हैं व इसे बढ़ाने की सोच रहे हैं तब आज का दिन श्रेष्ठ है। आज कोई बड़े फैसले लेने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें। धन जरूरी वस्तुओं पर ही खर्च होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप अपने ध्यान के लिए प्रतिस्पर्धा करने वाली बहुत सारी चीजों के साथ एक व्यस्त गति से काम करेंगे। संतान का सहयोग प्राप्त होगा। दोपहर तक कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सायंकाल के समय किसी प्रिय अतिथि के आगमन से आप आनंदित हो सकता है। अपने प्रिय को खुद के हालात समझने में दिक्कत महसूस होगी। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकेंगे।

आपने Rashifal 21 June का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 21 June का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 21 June 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : इस एक मन्त्र के जाप से करें शनिदेव को प्रसन्न, अशुभ फल के साथ ही कष्टों को भी रखेंगे आपसे दूर

Back to top button