विशेष

अकेलेपन से परेशान था लड़का, रोमांस का मूड हुआ तो करने लगा ऐसी हरकत, देखें Funny Video

अकेलापन हर किसी को काटने को दौड़ता है। खासकर लड़के इस अकेलेपन का शिकार अक्सर होते हैं। एक लड़की को अपने लिए बॉयफ्रेंड या पार्टनर ढूंढने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। उसका साथी बनने और अकेलापन दूर करने के लिए सैकड़ों लड़के लाइन में खड़े रहते हैं। वहीं दूसरी तरफ एक लड़के के लिए कोई फ़ीमेल साथी ढूँढना बड़ा मुश्किल काम होता है। उसे लड़की आसानी से नहीं मिलती है। एक लड़की को हासिल करने के लिए कई पापड़ बेलने पड़ते हैं। फिर भी इस बात की कोई ग्यारंटी नहीं होती कि वह आपकी गर्लफ्रेंड या वाइफ बनेगी।

लाइफ में इतना दुख और टेंशन होता है कि हर किसी को प्यार से गले लगाने वाले एक साथी की जरूरत होती है। एक ऐसा पार्टनर जो उसे प्यार करे, सहलाए और गले से लगा ले। लेकिन जब किस्मत ही खराब हो तो कोई क्या कर सकता है। आज दुनिया में न जाने कितने ऐसे सिंगल लड़के हैं जो अपने अकेलेपन से परेशान है। उन्हें भी अपने साथ रोमांस करने के लिए एक साथी की तलाश है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक लड़का बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। लड़के के फेमस होने की वजह उसकी अकेलापन दूर करने की जुगाड़ है।.

boy-did-awesome-jugaad-for-not-being-single

इस लड़के ने अपना अकेलापन दूर करने का नायाब तरीका खोज लिया है। जब आप उसकी इस जुगाड़ को देखेंगे तो आपकी भी हंसी रुकने का नाम नहीं लेगी। दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़का अपना अकेलापन दूर करने के लिए जो जुगाड़ करता है वह लाजवाब होती है। यह लड़का अपने पास मौजूद एक ताकिए को लड़की की कुर्ती पहना देता है। वह अपना एक हाथ भी कुर्ती में डाल लेता है। इसके बाद वह कुर्ती वाले हाथ से खुद को सहलाता है। वहीं वह कुर्ती पहने ताकिए को प्यार से गले भी लगाता है।

यह पूरा नजारा देखने में ऐसा लगता है मानों सच में लड़के के पास कोई लड़की लेटी हो और उसे प्यार से सहला रही हो। लड़के का यह जुगाड़ सोशल मीडिया पर बहुत छाया हुआ है। जिसने भी यह वीडियो देखा उसकी हंसी थम नहीं रही है। इस फनी वीडियो को इंस्टाग्राम पर hepgul5 नाम के यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। वे इसके ऊपर मजेदार कमेंट्स भी दे रहे हैं। मसलन एक यूजर ने लिखा कि ‘अकेलापन दूर करने का कमाल का जुगाड़ है।’ फिर एक बंदा लिखता है ‘भाई आप ने तो सिंगल लड़कों के सभी दुख दर्द एकसाथ खत्म कर दिए।’ फिर एक ने कहा कि ‘आपको सिंगल लोगों की दुआ लगेगी। क्या कमाल का आइडिया है।’

देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by hepgul5 (@hepgul5)

उम्मीद करते हैं कि आपको यह वीडियो पसंद आया होगा। यदि आप भी सिंगल हैं या लॉकडाउन में दूर रहकर अपने पार्टनर को मिस कर रहे हैं तो ये जुगाड़ ट्राय कर सकते हैं। इससे आपका अकेलापन दूर हो सकता है। दोस्तों वीडियो पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Back to top button