दिलचस्परिलेशनशिप्स

लड़कियों को ख़ूब भाती है ये क्वालिटी, क्या आपमें भी है ये ख़ासियत या नहीं?

मज़ाकिया पार्टनर पसंद करती हैं लड़कियां, जानिए और कौन कौन सी बात है जो होनी चाहिए आपमें...

गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड बनाना आज के समय में कॉमन बात है। इतना ही नहीं अगर आप टीनएज के दौर से गुज़र रहें। फ़िर तो गर्लफ्रेंड को लेकर एक अलग ही क्रेज़ होता। आज की नई पीढ़ी में तो जैसे गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड का होना एक स्टेटस सिंबल बन गया है। ऐसे में आपने अपने दोस्तों के सर्कल में यह कई बार किसी न किसी दोस्त को कहते जरूर सुना होगा कि यार! फ़लाँ-फ़लाँ बंदी तो भाव नहीं देती वग़ैरह-वग़ैरह। तो आइए हम आपको बताते है कि आख़िर ऐसी लड़कों की कौन सी क्वॉलिटी है। जिसपर लड़कियां मर-मिटने को तैयार हो जाती है और इन क्वॉलिटीज को जानने के बाद स्वयं को जज करिए कि आपमें भी है यह क्वालिटी या नहीं। अगर नहीं होगी ऐसी क्वालिटी, फ़िर लड़कियों के नज़दीक जाने का आपका ख़्वाब धरा का धरा रह सकता है…

मज़ाकिया पार्टनर पसंद करती हैं लड़कियां…

Ladkiyon Ko Kaise Ladke Pasand

अमूमन यह देखा जाता है कि व्यक्ति हमेशा सीरियस नहीं रह सकता। ऐसे में वह फिर लड़कियां हो या महिलाएं उन्हें मजाकिया अंदाज के पार्टनर ज़्यादा पसंद आते है। हर किसी की चाहत होती है कि वह ख़ुश रहें। ऐसे में महिलाओं या लड़कियों की भी यही चाहत होती है कि उनका दोस्त या जीवनसाथी उन्हें हंसाए। वे कभी ऐसे शख्स को पसंद नहीं करती जो हर वक्त सीरियस या मायूस रहता हो। वहीं इंटेलीजेंट लड़का भी महिलाओं की पहली पसंद होती है।

दाढ़ी पसन्द करती लड़कियां या नहीं?…

Ladkiyon Ko Kaise Ladke Pasand

कई लड़के तो सिर्फ़ दाढ़ी को स्टाइल में इसलिए रखते की इससे लड़कियां इम्प्रेस हो जाती है। फ़िल्मो में ऐसा कई बार दिखाया भी जाता है, लेकिन क्या रियल लाइफ में भी ऐसा होता है। यह अपने आप मे एक बड़ा प्रश्न है। जो हर लड़के में कौंधता रहता है। यह बहुत बड़ा सवाल है कि क्या लड़कियां अपने पार्टनर की दाढ़ी को पसंद करती हैं या नहीं? तो ऐसे में हम बता दें कि दरअसल इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि लड़के ने दाढ़ी रखी है या नहीं। अगर आपके चेहरे पर दाढ़ी अच्छी लगती है तो जरूर रखें और अच्छी नहीं लगती तो ना रखें। ये आप अपने लुक के हिसाब से तय कर सकते हैं।

ब्रांडेड कपड़ों से ज्यादा ज़रूरी है हाइजीन…

Ladkiyon Ko Kaise Ladke Pasand

अच्छा दिखने के लिए आप चाहे जितने भी ब्रांडेड कपड़े पहन लें लेकिन महिलाएं चाहती हैं कि उनका पार्टनर साफ-सुथरा रहे। हाइजीन मेनटेन करके रखें। ऐसे में लड़कियों के लिए सिर्फ़ कपड़े मायने नही रखते, बल्कि लड़का रहता कैसा है। उस बात पर लड़कियों का ज़्यादा फ़ोकस रहता है।


सिक्योर फ़ील होना ज़रूरी…

Ladkiyon Ko Kaise Ladke Pasand

हर महिला चाहती है कि जब वह अपने पार्टनर के साथ हो तो वह सुरक्षित महसूस करे। लेकिन उन्हें सेफ करने के चक्कर में आपको बहुत ज्यादा एग्रेसिव होने की जरूरत नहीं है। बस आपको उन्हें किसी भी परिस्थिति में बचाना है, उनका साथ देना है। महिलाएं और लड़कियां इस बात को लेकर ज़्यादा ही इमोशनल होती हैं।


लड़कियों को चाहिए होता है ऐसा लड़का जो उनकी हर बात सुनें…

Ladkiyon Ko Kaise Ladke Pasand

लड़कियों को ऐसा बॉयफ्रेंड पसंद होता है जो उनकी बातों को ध्यान से सुने। वह उनसे बात करते हुए पूरा ध्यान उन्हीं की तरफ रखे। तो अगर बात करते हुए आपको इधर-उधर की भी सुनने की आदत है या फ़िर आंखों में आंख डालकर बात करने में आपको हिचक होती है। तो समझिए कि लड़कियां आपकी दोस्ती के लिए नही बनी है, वरना आप अपनी इस आदत को सुधारिए।

लड़कियों से करनी है दोस्ती तो कॉन्फिडेंस आपके चेहरे से झलकना चाहिए…

Ladkiyon Ko Kaise Ladke Pasand

महिलाओं और लड़कियों को कॉन्फिडेंट लड़के बहुत पसंद होते हैं। कॉन्फिडेंस उन्हें खूब आकर्षित करता है। कॉन्फिडेंस होने पर आपकी आंखों में अलग ही चमक दिखती है और लड़कियां इसे ही चाहती हैं।

लड़कियों की इज्ज़त करना सीखें…

Ladkiyon Ko Kaise Ladke Pasand

महिलाओं को उनकी तारीफ और इज्जत करने वाले लड़के बहुत पसंद होते हैं। जो तारीफ करना जानता है उससे लड़कियां कभी दूर नहीं जाती हैं। ऐसे में लड़कों को लड़कियों की खुलकर तारीफ़ करनी आनी चाहिए। हाँ लेकिन झूठी तारीफ़ भी नहीं कि हर बात में बेवज़ह लड़कियों की तारीफ़ करते रहें। ग़लत तारीफ़ आपके रिश्ते को ग़लत दिशा में ले जा सकती। इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए।

इसके अलावा जो लड़के खुले विचारों वाले होते है। लड़कियों पर अपने विचार नही थोपते और किसी तरीक़े की बंदिशें लगाने की कोशिश नही करते। उन्हें लड़कियां काफ़ी पसन्द करती है।

Back to top button