दिलचस्प

टिपटॉप मेकअप कर शादी में पहुंची अमीर महिला, फिर धीरे से थैली में भरने लगी खाना, देखें Video

जब भी किसी शादी, पार्टी या कोई फ़ंक्शन में जाते हैं तो खाना वहां की सबसे बड़ी हाइलाइट होता है। कई लोग तो पार्टी में मिलने जुलने, दूसरों को बधाई देने नहीं बल्कि सिर्फ खाना सूतने जाते हैं। फिर आजकल की पार्टीयों में एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट व्यंजन रहते हैं। हम एक ही जगह तरह तरह के पकवानों का मजा ले सकते हैं। कई बार तो ये खाना इतना स्वादिष्ट होता है कि पेट भर जाता है लेकिन मन नहीं भरता है। तब ऐसा मन करता है कि काश हम ये खाना अपने साथ टफ़िन में पैक करवा के ले जाते। फिर बाद में जब भूख लगती तो फिर से इसे हबड़ हबड़ के खाते।

हालांकि पार्टी में खाना पैक करवाकर घर ले जाना हर किसी के बस की बात नहीं होती है। ऐसे काम करने में बहुत से लोगों को शर्म आती है। वे सोच में पड़ जाते हैं कि यदि हमे ऐसा करते हुए किसी ने देख लिया तो लोग क्या कहेंगे? समाज में हमारी क्या इज्जत रह जाएगी। हालांकि कुछ लोग इन सब बातों का ख्याल नहीं रखते हैं। यदि उनका मन होता है तो वे खाना पैक कर ले ही जाते हैं। खाना पैक करने के पीछे भी लोगों की अलग अलग वजहें होती है। जैसे किसी के घर का कोई सदस्य पार्टी में न आ पाया हो तो वह उसके लिए खान पैक करवाकर ले जाता है। ताकि उसे घर जाकर अलग से खाना नहीं बनाना पड़े।

फिर कुछ लोगों को भोजन बर्बाद करना पसंद नहीं होता है। आजकल के बफेट सिस्टम में खाने की बहुत बर्बादी होती है। लोग इतने सारे पकवान देख पगला जाते हैं। वे अपनी प्लेट में ढेर सारा खाना ले लेते हैं और फिर बाद में उसे पूरा खत्म नहीं कर पाते हैं। इसलिए खाने की इस बर्बादी को रोकने के लिए भी कुछ लोग अपनी प्लेट का बचा कूचा खाना पैक कर साथ ले जाते हैं। फिर कुछ लोग अच्छी नियत से भी खाना पैक करते हैं। वे इसे बाहर किसी गरीब, अपनी काम वाली या ड्राइवर को दे देते हैं।

खाना पैक करने को लेकर ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक हाई क्लास महिला पार्टी में रखे फल पैक कर अपने साथ ले जा रही है। महिला दिखने में बहुत अमीर लगती है। उसकी ड्रेस और मेकअप से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसके पास पैसों की कोई कमी नहीं होगी। लेकिन फिर भी वह पार्टी का खाना एक थैली में पैक करने भीड़ जाती है। महिला की ये हरकत एक शख्स अपने कैमरे में रिकार्ड कर लेता है। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।

एक हाई क्लास महिला की यह हरकत देख लोग हैरान है। कुछ इसका मजाक उड़ा रहे हैं तो कुछ इसे सोशल वर्क से जोड़कर भी देख रहे हैं। जैसे हो सकता है ये महिला किसी जरूरतमंद के लिए खाना ले जा रही हो। अब सच्चाई क्या है यह तो वही जाने। फिलहाल ये वीडियो देख लीजिए।

देखें वीडियो


वैसे क्या आप ने कभी किसी शादी या पार्टी में जाकर ऐसी हरकत की है?

Back to top button