राजनीति
Trending

राहुल गाँधी जबतक पार्टी में रहेंगे तब तक नहीं बढ़ेगी पार्टी, जानिए क्या है पूरा मामला…

Assam में Congress को लगा झटका, MLA रूपज्योति कुर्मी ने दिया इस्तीफा।

आज के समय में कांग्रेस की जो स्थिति दिख रही। वह सच में दयनीय है। आज के समय में कांग्रेस सचमुच का डूबता जहाज़ प्रतीत हो रहा है। जिससे कूदकर भागने वाले नेताओ की एक लम्बी फ़ेहरिस्त है। इसी में अब नया नाम असम में कांग्रेस के विधायक रूपज्योति कुर्मी का जुड़ गया है। जिन्होंने असम में विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस को एक बड्स झटका दिया है।

Congress MLA Rupjyoti

बता दें कि रूपज्योति कुर्मी ने पार्टी से और विधानसभा से शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया है और कहा कि वह जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे। विपक्षी दल कांग्रेस के लिए यह एक बड़ा झटका है। मारिअनी विधानसभा सीट से विधायक कुर्मी ने विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी को यहां उनके कार्यालय में इस्तीफा सौंपा। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी अपना इस्तीफा दे चुके हैं। बता दें की कुर्मी चार बार के विधायक रह चुके है।

Congress MLA Rupjyoti
राहुल गाँधी नेतृत्व करने में असमर्थ…

रूपज्योति कुर्मी का आरोप है कि कांग्रेस पार्टी युवाओं की आवाज सुन नहीं रही। रूपज्योति कुर्मी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस आलाकमान युवाओं को नहीं सुनना चाहते हैं, इसलिए सभी राज्यों में पार्टी की स्थिति बिगड़ती जा रही है। इसी दौरान रूपज्योति कुर्मी ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी नेतृत्व करने में असमर्थ हैं, अगर वह कांग्रेस की कमान संभालते हैं तो पार्टी आगे नहीं बढ़ेगी।


इतना ही नहीं रूपज्योति कुर्मी ने कहा कि इस बार असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पास जीतने का अच्छा मौका था। इस बारे में उन्होंने आलाकमान को भी अवगत कराया था, लेकिन पार्टी ने एआईयूडीएफ के साथ गठबंधन करके सब गड़बड़ कर दिया। कुर्मी ने आरोप लगाया कि आलाकमान अभी तक बुजुर्ग नेताओं को ही प्राथमिकता देता रहा है। युवाओं की बात वह नहीं सुनना चाहते हैं।

Congress MLA Rupjyoti

चार बार से विधायक हैं कुर्मी…

इस बीच कांग्रेस ने कुर्मी को ‘‘उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों’’ के चलते पार्टी से निष्कासित कर दिया है। असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा ने एक वक्तव्य में कहा कि इस फैसले को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति ने मंजूरी दी है। बोरा ने पूर्व विधायक राणा गोस्वामी की अगुवाई में तीन सदस्यीय दल बनाया है जो मारिअनी क्षेत्र में जाकर वहां राजनीतिक हालात का जायजा लेगा। बता दें कि कुर्मी चाय बागान श्रमिक समुदाय से आते हैं। वह कांग्रेस के मंत्री रह चुके रूपम कुर्मी के पुत्र हैं तथा मरिआनी क्षेत्र से 2006 से चुनाव जीतते रहे हैं।

Congress MLA Rupjyoti

निजीकरण का विरोध करते हुए काटी थी हथेली…

कांग्रेस विधायक कुर्मी ने साल 2019 में असम विधानसभा में कैचर और जगरोड में दो पेपर मिलों के निजीकरण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान रूपज्योति कुर्मी ने अपने बाएं हाथ की हथेली काट ली थी। साथ ही राज्य सरकार का विरोध जताते हुए एक सफेद कागज पर खून से नारे लिखे थे। हालांकि, बाद में उन्होंने इस घटना के लिए माफी मांगी थी। जानकारी बता दें की अपने एक वक्तव्य में कुर्मी ने बताया है की वह 21 जून को बीजेपी में शामिल होंगे।

Back to top button