दिलचस्प

बड़े भाई की शादी में छोटे भाई की खुल गई किस्‍मत और दूल्हा पहुंचा जेल और छोटे ने ले लिए 7 फेरे

shadi in patna

कहते हैं न कि जोड़ियां ऊपर वाला बनाता है। जी हां इसी बात को एक बार फ़िर पुख़्ता रूप से मज़बूती मिली है। ऐसा ही एक मामला बिहार से निकलकर आया है। जहां शादी तो किसी और के साथ तय हुई, लेकिन शादी के पहले कुछ ऐसा हुआ कि दुल्हन ने फेरे किसी और से लिए। जी हाँ पूरा मामला सिगोड़ी थाने के मोरारचक का है। जहां दूल्हा मंडप में बैठा है। घर में मंगलगीत गाएं जा रहे हैं। चहुंओर खुशी का महौल है। दुल्हन मंडप की ओर धीरे-धीरे कदम बढ़ा रही है, तभी आंगन में होती है पुलिस की एंट्री। इतने में लोग कुछ समझ पाएं कि इसके पहले ही सारा दृश्य बदल जाता है।

shadi in patna

सबसे पहले पुलिस मंडप के पास से दूल्हे को उठाती है और अपने साथ लेकर निकल जाती है। यह सब देख दुल्हन के पैर ठिठक जाते हैं और वह वापस लौट जाती है। अभी भी किसी को कुछ समझ नहीं आता कि आख़िर यह चल क्या रहा है। इतने में ही फ़िल्मी स्टाइल में एंट्री लेता है सरपंच। पंचायत बैठती है। काफी जद्दोजहद के बाद यह तय होता है कि दुल्हन की शादी दूल्हे के छोटे भाई से करा दी जाए। पंचायत की बात बाराती और घराती दोनों तरफ के लोग मान लेते हैं। आनन-फानन में दूल्हे के छोटे भाई को तैयार किया जाता है और फिर उसी मंडप में दुल्हन के साथ छोटे भाई की शादी करा दी जाती है।

अब ऐसे में आप सब सोच रहें होंगे कि आख़िर फ़िल्मी स्टाइल में यह सब घटनाक्रम क्यों हुआ। तो आइए जानते हैं पूरे मामले को विस्तार से…

shadi in patna

बता दें कि पालीगंज थाने के सियारामपुर निवासी संजय यादव के बेटे अनिल कुमार की शादी सिगोड़ी थाने के मुरारचक गांव के भीम यादव उर्फ पंकज की लड़की से तय हुई थी। सभी कार्यक्रम पहले से निर्धारित तिथि के अनुसार चल रहे थे। 15 जून को जब बारात मुरारचक गांव में पहुंची तो गांव वालों ने बारात की अच्छी तरीक़े से खातिरदारी की। बारात इसके बाद जनमसे में आकर बैठ गयी। बारातियों को नाश्ता भोजन कराया जा रहा था। जैसे ही दूल्हे की पहली पत्नी होने का दावा करने वाली लड़की को यह बात पता चली कि अनिल की आज बारात गई है, वह सिगोडी थाने पहुंची और पुलिस को सबकुछ बताते हुए अनिल की दूसरी शादी को तत्काल रुकवाने की अपील की। लड़की ने पुलिस को अनिल के साथ शादी की अनेकों तस्वीरें दिखाई, जिसके बाद पुलिस ने भी लड़की का साथ दिया।

shadi in patna

इसी बीच गांव के मुखिया अशोक यादव के पास सिगोड़ी थानाध्यक्ष ने फोन कर जानकारी दी कि आप के गांव में जो बारात आई हुई है, वो लड़का पहले से ही रूबी नाम की लड़की से शादी कर चुका है। लड़की हमारे पास आई हुई है। अभी आप जाकर शादी रुकवा दें। हम लोग आ रहे है। यह बात सुन मुखिया ने लड़की के पिताजी को सारी बातों से अवगत करा दिया। यह बात सुन लड़की के पिता और गांव वाले हक्के बक्के रह गए। गांव में यह खबर आग की तरह फैल गई। इसी बीच वहां लड़की सिगोड़ी थाने के पुलिस को लेकर पहुंच गई। सबूत के तौर पर लड़की ने परिवार व गांव वालों को कई फोटो दिखलाई।

shadi in patna

दूल्हे की पहली पत्नी ने आकर सबके बीच कहा कि एक साल पहले ही हम दोनों ने शादी कर ली है। जिसके बाद पुलिस लड़के को लेकर थाने चली गई। इधर लड़के को थाने जाने के बाद गांव वालों ने बारात पार्टी को बंधक बना लिया। तब गांव के मुखिया ने प्रतिष्ठा का हवाला देते हुए दोनों पक्षों को बीच का रास्ता निकालने को कहा। काफी मंथन के बाद यह तय हुआ कि लड़के के छोटे भाई से दुल्हन की शादी करा दी जाए। सुबह में दोनों पक्षों के मौजूदगी में शादी सम्पन्न करा दी गई। तब जाकर मामला शांत हुआ। उधर पुलिस ने बड़े भाई अनिल को पत्नी रूबी के साथ रहने व उसकी देख रेख करने सम्बंधित “बन्ध पत्र” लिखवाकर छोड़ दिया।

Back to top button