समाचार

12वीं का रिजल्ट बनाने के लिए CBSE बोर्ड लाया 30:30:40 फॉर्मूला, ऐसे घर बैठे निकाले अपना रिजल्ट

कोरोना वायरस की वजह से लोगों का सिर्फ आर्थिक नुकसान ही नहीं हुआ है, बल्कि बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हुई है। इस वायरस के चक्कर में ठीक से पढ़ाई लिखाई नहीं हुई। यहाँ तक कि परीक्षा लेना भी मुश्किल हो गया। ऐसे में सरकार ने बच्चों को जनरल प्रमोशन देने का ऐलान कर दिया था। हालांकि 10वीं और 12वीं क्लास की परीक्षा को लेकर काफी समय से डीसीजन अटका पड़ा था। लेकिन कुछ समय पहले ही CBSE बोर्ड ने 10वीं और 12वीं परीक्षाएं (CBSE 10th, 12th Board Exam 2021) रद्द कर दी।

cbse

ऐसे में बच्चों के मन में यही सवाल उठ रहा था कि उन्हें किस आधार पर CBSE Board द्वारा फाइनल रिजल्ट दिया जाएगा। यदि आप भी इसी बात को लेकर चिंतित थे तो अब आपका इंतजार खत्म हो गया है। हाल ही में सीबीएसई (CBSE) द्वारा रिजल्ट (CBSE 12th Board Result 2021) का फॉर्मूला तलाशने के लिए एक 13 सदस्यीय कमेटी बनाई है। इस कमेटी ने एक फॉर्मूला निकालकर तयार कर लिया है।

इस फॉर्मूले के बारे में 17 जून को सुप्रीम कोर्ट को अवगत कराया जाएगा। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद इसे सार्वजनिक कर दिया जाएगा। फिर इसी के आधार पर 12वीं के बच्चों का इवैल्यूएशन क्राइटेरिया तय किया जाएगा। गौरतलब है कि 1 जून को सीबीएसई (CBSE) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया था। उनके देखादेखी फिर बाकी राज्यों ने भी ऐसा ही निर्णय लिया था।

cbse

10वीं और 12वीं को छोड़कर बाकी सभी क्लासेस को जनरल प्रमोशन पहले ही दिया जा चुका था। फिर 10वीं क्लास को भी हर झंडी मिल गई थी। लेकिन 12वीं को लेकर बोर्ड असमंजस की स्थिति में था। लेकिन फिर अंत में उन्हें भी जनरल प्रमोशन देने का फैसला ले लिया गया। इसके बाद से ही छात्रों के मन में यह उत्सुकता थी कि हमारा रिजल्ट किन किन बातों को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा। दरअसल परीक्षा रद्द होने पर जहां कई स्टूडेंट्स खुश हुए थे तो वहीं कुछ पढ़ाकू बच्चों को इससे निराशा हुई थी। ये वही पढ़ाकू बच्चे हैं जो 90 से ऊपर मार्क्स लाने पर भी संतुष्ट नहीं होते हैं। इन्हें 100 के करीब जाने की इच्छा होती है।

30:30:40 होगा रिजल्ट का फॉर्मूला

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा बनाई गई 13 सदस्यों की कमेटी ने 30:30:40 का फॉर्मूला सुझाया है। इस फॉर्मूले के अंतर्गत 12वीं के स्टूडेंट्स के 10वीं, 11वीं और 12वीं प्री-बोर्ड के रिजल्ट को इवैल्यूएट कर 12वीं के रिजल्ट (CBSE 12th Board Result 2021) तैयार किए जाएंगे। इसमें 30:30:40 का फॉर्मूला अपनाया जा सकता है। मतलब 30 फीसदी वेटेज 10वीं के रिजल्ट को, 30 फीसदी वेटेज 11वीं फाइनल के रिजल्ट को एवं 40 फीसदी वेटेज 12वीं प्री-बोर्ड के रिजल्ट को दिया जाएगा।

30:30:40 का फॉर्मूला स्टूडेंट्स को कितना पसंद आता है ये तो समय ही बताएगा। वैसे बताया दें कि इस 30:30:40 के फॉर्मूले में इंटरनल परफॉर्मेंस को कोई अहमियत नहीं दी गई है. आप ने 10वीं, 11वीं और 12वीं प्री-बोर्ड में कैसा प्रदर्शन किया था यही इसमें सबसे ज्यादा मायने रखता है। ऐसे में अब देखना ये होगा कि इस नए फॉर्मूले के फाइनल हो जाने पर छात्रों का क्या रिएक्शन होता है। वैसे आपको 30:30:40 का फॉर्मूला सही लगा या गलत?

Back to top button