विशेष

भाई के सामने ही मौत के मुंह में चली गई बहन, सुंदर ‘सेल्फी’ के चक्कर में गवाई जान

‘सेल्फी’ ये शब्द आज के सोशल मीडिया के जमाने में बहुत फेमस है। हर किसी को सेल्फ़ी क्लिक करना पसंद है। खासकर युवा पीढ़ी इस सेल्फ़ी की बहुत दीवानी है। ये लोग जहां मौका मिले वहां सेल्फ़ी लेकर फटाफट सोशल मीडिया डाल देते हैं। जितनी अच्छी सेल्फ़ी होगी उतने ही ज्यादा लाइक्स और कमेंट्स में तारीफ़ें मिलेंगी। बस इसी से ये युवा पीड़ी बहुत खुश हो जाती है। आलम ये रहता है कि यूनिक और अच्छी सेल्फ़ी लेने के चक्कर में ये लोग किसी भी हद तक चले जाते हैं। इन्हें बस अपनी अच्छी और सुंदर सेल्फ़ी से मतलब होता है।

पिछले कुछ सालों में सेल्फ़ी लेने की वजह से होने वाली मौतों में काफी इजाफा भी हुआ है। लोग सेल्फ़ी के चक्कर में अपनी जान की सुरक्षा के साथ भी समझौता कर लेते हैं। उन्हें अपने सामने खतरा नजर नहीं आता बल्कि उनके दिमाग में एक शानदार सेल्फ़ी और उस पर मिलने वाले लाइक्स दिखते हैं। अब मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के इस मामले को ही ले लीजिए। यहाँ एक सेल्फ़ी एक MBBS स्टूडेंट लड़की की जान की दुश्मन बन गई।

indore-mbbs-student-lost-life-due-to-one-selfie

दरअसल इंदौर के राजेंद्रनगर इलाके में शनिवार रात को एक ऐसा हादसा हो गया जिसके बारे में सुन हर किसी की आंखें नम हो गई। 21 साल की नेहा आरसे एक MBBS स्टूडेंट थी। वह सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में MBBS कर रही थी। उसका ये थर्ड ईयर था और वह लॉकडाउन में अपने इंदौर स्थित घर आई थी। लेकिन उसे इस बात का जरा सा भी अंदाजा नहीं था कि वह इंदौर आने के बाद दोबारा अपने कॉलेज पढ़ाई करने नहीं जा सकेगी।

दरअसल नेहा के पिता राजेंद्र आरसे पॉली हाउस चलाते हैं। नेहा का भाई शनिवार को दुकान पर कुछ सामान लेने आया था। इस दौरान नेहा भी उसके साथ थी। वापस घर लौटते समय नेहा की राजेंद्र नगर रेलवे ओवरब्रिज पर सेल्फ़ी लेने की इच्छा हुई। ऐसे में भाई ने गाड़ी रोक दी। इसके बाद नेहा एक अच्छी सेल्फ़ी लेने की तैयारी करने लगी। लेकिन इसके पहले कि वह सेल्फ़ी क्लिक करती उसका रेलवे ओवरब्रिज पर पैर फिसल गया और वह नीचे जा गिरी।

patient

नेहा के नीचे गिरने के बाद आसपास के लोग मदद को दौड़े। उन्होंने उसे जैसे तैसे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अफोसस की नेहा बच नहीं सकी। उसकी मौत हो गई। इस हादसे से नेहा के घर वाले टूट गए। उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि उनकी बेटी अब इस दुनिया में नहीं है। वह लॉकडाउन में बीते दो महीने से घर आई हुई थी। सब ने उसके साथ काफी अच्छा समय बिताया था। लेकिन अब वह समय उनकी अंतिम यादें बनकर रह गया है। एक सेल्फ़ी ने नेहा की जान ले ली। इसलिए आप भी इस घटना से सबक ले और अपनी जान खतरे में डालकर सेल्फ़ी न लें।

दोस्तों इस खबर को जितना हो सके फैला दें। ताकि अगली बार किसी मासूम की सेल्फ़ी के चक्कर में जान न जाए। साथ ही आप अपने घर की युवा पीड़ी को भी ये बात समझाए कि एक सेल्फ़ी से ज्यादा अहम आपकी जान है।

Back to top button