दिलचस्प

मजेदार स्टोरी: पिता से 10 साल बड़े आदमी को दिल दे बैठी महिला, शादी कर बच्चे पैदा करना चाहती है

कहते हैं प्यार कभी भी, कहीं भी और किसी से भी हो सकता है। जब प्यार होता है तो सामने वाले की उम्र, रंग-रूप, जात-पात और धर्म जैसी चीजें नहीं देखी जाती है। हमे बस सामने वाले कि एक खास चीज लुभा जाती है और फिर प्यार का कीड़ा काट लेता है। आमतौर पर जब बात शादी की आती है तो लड़कियां अपने से 2 से 5 साल बड़े लड़के को ही चुनती है। वे और उसके माता पिता इस बात की पूरी कोशिश करते हैं कि लड़के की उम्र लड़की से ज्यादा न हो। इससे दोनों की शादीशुदा लाइफ में दिक्कतें आ सकती है।

young woman old man

लेकिन सच्चा प्यार ये सब चीजें कहां मानता है। अब 26 साल की Cassandra Kremer को ही ले लीजिए। USA के Wisconsin शहर में रहने वाली इस महिला को खुद से 42 साल बड़े शख्स से प्यार हो गया। Johnny Warpinski नाम के इस शख्स की उम्र 69 साल है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महिला की मम्मी की उम्र 56 और पिता की 59 साल है। मतलब महिला का प्रेमी उनके पिता से भी दस साल बड़ा है।

young girl old man love

Johnny Warpinski के दो बच्चे हैं। उनका एक 33 साल का बेटा और एक 30 साल की बेटी है। अब यहां दिलचस्प बात ये है कि इन बच्चों की होने वाली मम्मी यानि Johnny Warpinski की प्रेमीका Cassandra Kremer की उम्र अपने भावी सौतेले बच्चों से कम है। रिश्तों का ऐसा पेचीदा जाल देख आपका भी दिमाग घूम गया होगा। आप में से बहुत से लोग सोच में पड़ गए होंगे कि आखिर 26 साल की इस जवान और खुसबुरत महिला ने 69 साल के बूढ़े शख्स में क्या देखा? इस सवाल का जवाब जानने के लिए खबर के अंत तक बने रहें।

26 year old woman fell in love with 69 year old man

दरअसल 26 साल की प्रेमीका और 69 साल के प्रेमी की ये अजब प्रेम कहानी 7 साल पहले एक कैफे में शुरू हुई थी। तब दोनों एक म्यूजिक कंसर्ट में पार्ट लेने आए हुए थे। यहां Cassandra और Johnny ने जोड़ी बनाकर परफार्म किया। इस दौरान कैसेंडरा का दिल जॉनी पर आ गया। उन्हें 69 साल के बूढ़े जॉनी की एक खास बात इतनी पसंद आई कि उन्होंने कैफे से बाहर निकलते ही जॉनी को I Love You बोल दिया। एक जवान महिला के मुंह से प्यार के ये शब्द सुन जॉनी हल्का सा मुस्कुराए और वहां से चले गए।

sweet love story

उस समय ये दोनों जिस्म से भले जुदा हो गए लेकिन दोनों के दिल एक दूसरे से जुड़े रहे। कैसेंडरा रात दिन बूढ़े जॉनी के बारे में सोचने लगी। उधर जॉनी भी जवान लड़की की बातें और चेहरा भुला नहीं पा रहे थे। करीब दो महीने बीत गए। जॉनी अभी भी उस महिला के बारे में सोच खोए खोए रहने लगे। फिर अपनी महिला मनोचिकित्सक दोस्त की सलाह पर वे दोबारा उस कैफे में गए। यहां उन्हें किस्मत से कैसेंडरा फिर मिल गई। बस फिर क्या था दोनों के बीच प्रेम का बीज पेड़ बन गया और दोनों ने सगाई कर ली।

young-woman-old-man

अब जल्द ही ये कपल शादी करने का सोच रहा है। कैसेंडरा की इच्छा है कि वह जॉनी के साथ बच्चे पैदा करे। हालांकि उसे चिंता है कि 69 उम्र होने की वजह से बच्चे पैदा करने में दिक्कत आ सकती है। लेकिन वह पॉजिटिव सोच रह है और जल्द से जल्द इस चीज को अंजाम देना चाहती है। इस शादी से दोनों के परिवार वाले भी शुरुआत में राजी नहीं थे। खासकर जॉनी के दोनों बच्चों को कैसेंडरा पर शक था। हालांकि बाद में जब परिजनों ने देखा कि ये कपल साथ में कितना खुश है तो उन्होंने शादी के लिए मंजूरी दे दी।

तो अब फिर से उसी सवाल पर आते हैं कि 26 साल की प्रेमीका को 69 साल के प्रेमी में क्या अच्छा लगा? दरअसल पहली मुलाकात के दौरान दोनों ने जब परफॉर्म किया था तो कैसेंडरा को जॉनी की सुरीली आवाज भा गई थी।

Back to top button