दिलचस्प

तीसरी बार पेट से है ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, पति अभी से कर रहा चौथे बच्चे की चाह, देखें तस्वीरें

माँ बनने की ख्वाहिश हर महिला की होती है। ये दुनिया का सबसे सुंदर एहसास होता है। जब एक बच्चा 9 महीने तक आपकी कोख में पलता है तो आपकी उसके साथ ऐसी बॉन्डिंग हो जाती है जो ज़िंदगीभर मजबूत रहती है। कई महिलाएं अपना प्रेग्नेंसी का समय इन्जॉय करती हैं। उन्हें अपने बेबी बंप से प्यार हो जाता है। फिर आज के सोशल मीडिया के जमाने में तो बेबी बंप फ्लॉन्ट करने का ट्रेंड भी चल रहा है। आप ने भी कई सेलिब्रिटीज को देखा होगा कि जब वे प्रेग्नेंट होती हैं तो बिंदास होकर अपना बेबी बंप शो करती हैं।

Lisa Haydon

इस ट्रेंड को नए लेवल पर ले जाने में बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल लीजा हेडन (Lisa Haydon) नंबर 1 पर हैं। 17 जून 1986 को चेन्नई में जन्मी लीजा एक बॉलीवुड अभिनेत्री होने के साथ साथ टीवी प्रेजेंटर और मॉडल भी हैं। उन्हें हम हाउसफुल 3, क्वीन, द शौकीसं, ए दिल है मुश्किल जैसी बॉलीवुड फिल्मों में देख चुके हैं। इसके अलावा लीजा सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर रहती हैं। यहां उन्हें 14 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Lisa Lalvani (@lisahaydon)


34 साल की लीजा इस समय तीसरी दफा प्रेग्नेंट हैं। वे जब भी गर्भवती होती हैं तो अपने खूबसूरत बेबी बंप को लेकर चर्चा में आ जाती हैं। इसकी एक वजह ये भी है कि प्रेग्नेंसी में लीजा बहुत ही खूबसूरती से अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हैं। इस दौरान उनका ड्रेसिंग सेंस गजब का होता है। आमतौर पर गर्भावस्था में महिलाएं अपने बेबी बंप को छिपाने की और फुल साइज़ कपड़े पहनने की कोशिश करती हैं। लेकिन लीजा के केस में वे कई बार बिकीनी पहन ही अपना बेबी बंप दिखा देती हैं। उनका यह अंदाज देख फैंस भी हैरान रह जाते हैं।

Lisa Haydon

लीजा ने अक्टूबर 2016 में ब्रिटीस बिजनेसमैन डीनो लालवानी से शादी रचाई थी। इस शादी से उन्हें दो बेटे हुए जिनके नाम जैक और लियो है। अब जून माह में ही लीजा को जल्द ही तीसरा बच्चा हो सकता है। वे फरवरी 2021 में गर्भवती हुई थी। इस बात की सूचना उन्होंने 8 फरवरी को सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस को दी थी। अपने तीसरे बच्चे को लेकर लीजा और उनके पति काफी उत्साहित हैं। लेकिन आपको जान हैरानी होगी कि लीजा के पति को चौथे बच्चे की चाह भी है।

Lisa Haydon

आज के जमाने में लोगों के लिए एक बच्चे को संभालना ही मुश्किल हो जाता है। सरकार भी लोगों को हम दो हमारे दो की सलाह देती है। ऐसी में एक कपल द्वारा चार बच्चों की चाह करना एक चौकाने वाली बात है। हालांकि कई अमीर कपल अपने परिवार को बड़ा करने और उन्हें पालने में सक्षम भी होते हैं। ऐसे में वे अपना परिवार बड़ा रखना पसंद करते हैं। वहीं कुछ को बच्चों से बेहद लगाव होता है। शायद यही वजह है कि लीज और उनके पति चार बच्चे चाहते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Lisa Lalvani (@lisahaydon)


लीजा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पति की दिली ख्वाहिश है कि हमारे चार बच्चे हो। उन्होंने कहा कि मेरे पति और मुझे पता था कि हमे तीसरे बच्चे की चाह है। ये बात हमे हमेशा से ही पता थी। यहां तक कि हमारा लक्ष्य तो चार बच्चों का था। हालांकि मुझे लगता है हमे तीन पर ही रुक जाना चाहिए, जब तक कि भगवान नहीं चाहते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Lisa Lalvani (@lisahaydon)

Back to top button