स्वास्थ्य

बालों पर जामुन का रस लगाने से मिलते हैं बड़े लाभ, मिनटों में काले हो जाते हैं बाल

title- बड़े काम की चीज है जामुन का रस, इसे लगाने से काले हो जाते हैं बाल

जामुन के रस को बालों के लिए उत्तम माना जाता है और ये रस बालों पर लगाने से कई समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है। जिन लोगों के बाल समय से पहले ही सफेद होने लग जाते हैं, टूटते हैं या झड़ते हैं। उन लोगों को जामुन का रस बालों पर जरूर लगाना चाहिए।  बालों पर हफ्ते में महज दो बार जामुन का रस लगाने से ये सभी परेशानी सही हो जाएंगी। तो आइए जानते हैं जामुन के रस से जुड़े लाभों के बारे में।

jamun

बालों का झड़ना रुके

बाल जब कमजोर हो जाते हैं, तो झड़ने लग जाते हैं। विटामिन ए और विटामिन सी की कमी के कारण ही बाल झड़ते। हालांकि कई बार खून की कमी के कारण भी ये समस्या हो जाती है। बाल झड़ने पर इनकी ग्रोथ भी रुक जाती। जामुन के रस में आयरन पाया जाता है। जो कि खून की कमी को पूरा कर देता है। जिससे बाल झड़ना बंद हो जाते हैं। इसके अलावा बालों में जामुन का रस लगाना भी गुणकारी साबित होता है। ये रस बालों पर लगाने से बालों का गिरना बंद हो जाता है।

dandruff

डैंड्रफ करे दूर

डैंड्रफ की परेशानी से लगभग हर कोई परेशान रहता है। बाल मॉस्चुराइज नहीं होने से डैंड्रफ की समस्या होती है। डैंड्रफ होने पर आप बालों पर जामुन का रस लगा लें। इसे लगाने से फौरन आराम पहुंच जाएगा और डैंड्रफ से निजात मिल जाएगी। जामुन के रस में एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल प्रॉपर्टीज मौजूद होती हैं। जो कि स्कैल्प से डैंड्रफ हटाने में मददगार साबित होती हैं।

hair care

इंफेक्शन से बचाए

कई बार स्कैल्प पर इंफेक्शन की परेशानी भी कई लोगों को हो जाती है। स्कैल्प पर इंफेक्शन होने पर आप जामुन के रस का प्रयोग करें। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैकटीरियल प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, जो कि संक्रमण को सही कर देती हैं। इसके अलावा जामुन का रस लगाने से बाल डिटॉक्स भी हो जाते हैं। अगर आप रोजाना बालों पर इसे लगाएं तो एक हफ्ते के अंदर ही आराम पहुंच जाता है।

hair care

ऑयली स्कैल्प से मिले राहत

कई लोगों की स्कैल्प ऑयली होती है। ऑयली स्कैल्प होने पर जामुन का रस इसपर लगा लें। ये रस लगाने से बालों में नैचुरल ऑयल अधिक नहीं जमता है। साथ ही स्कैल्प में जमा हुआ एक्सट्रा ऑयल कम होने लग जाता है। इसके अलावा ये रस स्कैल्प पर लगाने से स्कैल्प की अच्छे से सफाई भी हो जाती है।

hair

बाल बनें काले

जिन लोगों के बाल सफेद हैं। वो इस रस को बालों पर जरूर लगाएं। ये रस बालों पर लगाने से बालों में चमक आ जाती है और बाल लंबे समय तक काले भी रहते हैं।

jamun

इस तरह से तैयार करें जामुन का रस

आप जामुन को लेकर उसका गूदा निकाल दें। फिर इसे मिक्सी में पीस लें। इसे छान लें, जो रस प्राप्त हो उसे बालों पर लगा लें। आप चाहें तो इस रस के अंदर नींबू का रस भी मिला सकते हैं। ये रस रूई की मदद से अच्छे से बालों पर लगाएं और जब सूख जाए तो पानी की मदद से इसे साफ कर दें।

Back to top button