समाचार

दूल्हे की अनोखी जिद के कारण टूट गई शादी, बारात में लाए लोगों की हुई जमकर पिटाई

बिहार में एक शादी के दौरान दूल्हे के कपड़ों को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद शादी समारोह में अफरा-तरफी का माहौल मच गया और वर-वधू पक्ष के लोगों के बीच लड़ाई शुरू हो गई। मामला बिगड़ता देख दूल्हा और उसके करीबी रिश्तेदार मौके से फरार हो गए और शादी अधूरी रह गई। ये घटना राज्य के मांझी की है। जानकारी के अनुसार मांझी स्थित मधेश्वर नाथ मंदिर में शादी का आयोजन किया गया था। इस शादी को देखने के लिए कई सारे लोग आए थे। हालांकि इस दौरान दूल्हे ने ऐसी जिद पकड़ ली। जिसके कारण  मारपीट शुरू हो गई।

marriage

खबर के अनुसार मेंहदीगंज निवासी मुन्ना साह के पुत्र अरुण कुमार की शादी मरहा गांव निवासी सुदामा साह की पुत्री मुस्कान कुमारी के साथ से तय की गई थी। अरुण कुमार और मुस्कान कुमारी लंबे समय से एक दूसरे को जानते थे और इनका ये प्रेम विवाह था। ये विवाह स्थानीय समाजसेवी कृष्णा सिंह पहलवान की देखरेख में पंचायती के माध्यम से करवाया जा रहा था।

बुधवार को तय कार्यक्रम के अनुसार अरुण कुमार बारात लेकर मधेश्वर नाथ मंदिर पहुंचा था। वहीं दुल्हन मुस्कान कुमारी भी अपने परिवार के साथ मंदिर आई थी। मुस्कान कुमारी और अरुण की शादी के कार्यक्रम को इंटरनेट मीडिया पर काफी प्रचारित किया गया था। इस वजह से शादी समारोह को देखने के लिए मंदिर परिसर में भारी भीड़ उमड़ी थी।

शादी की तैयारियां की जा रही थी। उसी बीच दूल्हे ने वधू पक्ष द्वारा लाए गए शादी के जोड़े को पहनने से इनकार कर दिया। दूल्हे अरुण को काफी समझाया गया। लेकिन उसने एक न सुनी और कपड़े बदलने से इंकार कर दिया। अरुण ने सामान्य कपड़े पहन कर शादी करने की जिद पकड़ ली। देखते ही देखते इस बात पर दोनों पक्ष की महिलाओं ने लड़ाई शुरू कर दी। जिसके बाद पुरुष भी आपस में भीड़ गए। इतना ही नहीं बात हाथापाई तक पहुंच गई। वहीं बिगड़ते हालातों को देखते हुए कई लोग तो भाग निकले। हालांकि कुछ लोग बीच बचाव के लिए भी आए और लड़ाई को रोकने की कोशिश की गई। लेकिन इसी बीच किसी ने जेवर तथा पोटली उड़ा ली।

ये मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को फोन कर बुलाना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवाया। लेकिन पुलिस के आने से पहले ही दूल्हा परिजनों के साथ फरार हो चुका था। वहीं पुलिस के आने के बाद वधू पक्ष के लोग भी वापस घर लौट गए। जबकि बारातिओं के लिए बनाया गया खाना गरीब लोगों में बांट दिया गया।

dulha

किया था केस दर्ज

बताया जा रहा है कि अरुण कुमार और मुस्कान कुमारी का विवाह पंचायत के माध्यम से तय हुआ था। इससे पहले प्रेम-प्रसंग को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। मामला स्थानीय पुलिस तक जा पहुंचा था। पुलिस ने इस मामले में एक प्राथमिकी भी दर्ज की थी। परंतु पंचों के आग्रह पर पुलिस ने कोर्ट में सुलह की सलाह दी थी। जिसके बाद ये शादी हो रही थी। लेकिन विवाद के कारण शादी हो न सकी।

Back to top button