दिलचस्प

कैप्टन कूल कहें जाने वाले धोनी के पास है गाड़ियों का जख़ीरा, जानिए कौन सी है उनके पास सबसे महंगी गाड़ी

शौक़ बड़ी चीज़ है, इसे धोनी से बेहतर शायद ही कोई समझ पाएं। जानिए क्यों है ऐसा....

Ms dhoni

शौक बड़ी चीज़ है। जितनी प्रचलित यह उक्ति है। उससे कहीं ज़्यादा फ़ेमस कुछ भारतीय क्रिकेटर हैं। इन्हीं में से एक नाम है पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का। जो किसी इंट्रोडक्शन के मोहताज़ नहीं। जबतक वह मैदान में रहें उनका बल्ला ही उनकी पहचान बना रहा और जब अब उन्होंने मैदान छोड़कर क्रिकेट से सन्यास ले लिया है। ऐसे में उनके लिए भारतीय क्रिकेट टीम के लिए महान योगदान ही उनकी पहचान बन गया है। महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट इतिहास के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी रहें हैं जो हर मायने में बेस्ट साबित हुए हैं।

Ms dhoni

बेहतरीन खिलाड़ी से लेकर वह एक सफल कप्तान तक हर रोल में बेस्ट रहे हैं। दुनिया के सबसे शांत स्वभाव के कप्तानों में उनकी गिनती की जाती है। इतना ही नहीं, क्रिकेट से उन्हें नाम, दौलत-शोहरत सबकुछ हासिल हुआ। जिसकी बदौलत वह आज दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक हैं। कईयों को शायद नहीं पता हो, लेकिन क्रिकेट के अलावा भी धोनी के कई शौक़ हैं। धोनी को महंगी बाइक्स और कार का बहुत शौक़ है। धोनी को महंगी गाड़ियों को चलाना और रखना काफ़ी पसन्द आता है। तो आइए जानते हैं कि आख़िर धोनी के पास मौजूद गाड़ियों की क्या है क़ीमत और कौन कौन सी गाड़ी है उनके पास…

Ms dhoni

बता दें कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं। पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) हैं, जिनकी कुल संपत्ति 870 करोड़ रुपये है। वहीं, धोनी उनसे थोड़ा सा पीछे 840 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। धोनी के पास दुनिया की कई महंगी गाड़ियां हैं।

ग्रैंड पोर्च 911…

Ms dhoni

एमएस धोनी के कार कलेक्शन में सबसे महंगी कारों में से एक, ग्रैंड पोर्च 911 है। इस सुपरकार की कीमत लगभग 2.50 करोड़ रुपये है। यह सिर्फ 4.5 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घण्टे की रफ्तार पकड़ सकती है।

फरारी 599 GTO…

एमएस धोनी के पास ग्रैंड पोर्च 911 के अलावा धांसू फ़रारी (Ferrari)-599 जिटीओ (GTO) कार भी है। जिसकी कीमत लगभग 1.39 करोड़ रुपये है। यह कार पावरफुल V-12 इंजन के साथ आती है। जो 661bhp और 620Nm टार्क जनरेट कर सकता है। 2011 में वर्ल्ड कप जीतने के बाद फरारी कंपनी की ओर से माही को ये कार गिफ्ट की गई थी।

Ms dhoni

इतना ही नहीं माही यानी धोनी का बाइक लव किसी से भी नहीं छुपा है। उनके पास धांसू बाइक Confederate Hellcat X32 भी है। जिसकी कीमत लगभग 30 लाख रुपये है। एमएस धोनी ने 2018 में इस शानदार बाइक को अपने कलेक्शन में शामिल किया था। ये बाइक 2.2-लीटर वी-ट्विन के साथ दुनिया की सबसे धांसू बाइकों में से एक है जो 132hp तक की पावर जनरेट कर सकती है।

पोंटिएक फायरबर्ड ट्रांस एम…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r)

वही एमएस धोनी ने 2020 में क्लासिक पोंटिएक फायरबर्ड ट्रांस एम को अपने कार कलेक्शन में शामिल किया था। उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने इस अमेरिकी मसल कार की फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी इस कार के दूसरे मालिक है। उन्होंने ये कार सेकेंड हैंड ली थी। जिसकी कीमत 68 लाख रुपये है।

हमर H2…

ms dhoni

वही एमएस धोनी को कई बार अपने Hummer H2 से रांची की सड़कों पर घुमते देखा होगा। Hummer H2 की कीमत लगभग 72 लाख रुपये है और यह दुनिया की सबसे पावरफुल कारों में से एक है। इन महंगी (Most Expensive) गाड़ियों के कलेक्शन (Collection) के अलावा धोनी के पास निसान जोंगा, Jeep Grand Cherokee Trackhawk, लैंड रोवर फ्रीलैंडर 2, ऑडी क्यू-7 जैसी कई ओर लग्जरी और महंगी कारें भी हैं। वहीं, बाइकों में उनके पास Confederate Hellcat X-32 के अलावा हार्ले डेविडसन फेटबॉय, कावासाकी निंजा एच-2 और यमाहा आरडी-350 जैसी कई अन्य महंगी बाइक्स शामिल हैं।

Ms dhoni

वहीं धोनी के व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो वह रांची जैसे छोटे से शहर के रहने वाले थे। उनकी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम को दो विश्वकप जीती। धोनी ने बीते कुछ समय पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लिया है। वही धोनी अपने होमटाउन रांची में एक बेहतरीन घर के मालिक हैं। उन्होंने इस घर की डिजाइन खुद की है और इसकी कीमत लगभग छह करोड़ रूपये है। रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी के पास रांची में एक फार्म हाउस के अलावा शहर के पुराने हिस्से में भी एक घर है।

Back to top button