अध्यात्म

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो खरीदारी करने से पहले रखें इन महत्वपूर्ण बातों का ध्यान!

सप्ताह के सभी दिनों का अपना-अपना महत्व होता है। सप्ताह के सातों दिन किसी ना किसी देवता के लिए समर्पित हैं। हर दिन के स्वामी अलग अलग देवता होते हैं, उस दिन खासतौर पर उसी देवता की पूजा अर्चना की जाती है। इन दिनों में जो भी काम किया जाता है, उसका हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह का प्रभाव पड़ता है। इन दिनों में सामान खरीदने से पहले यह देखना ज्यादा जरूरी होता है कि किस दिन कौन सा सामान खरीदना शुभ होता है और किस दिन अशुभ। इसके अनुसार खरीदारी करने पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।

इन दिनों करें इन चीजों की खरीदारी:

*- रविवार:

रविवार के दिन लाल चीजों, गेंहू, पर्स, कैंची, दवाइयां, आंखों और आग से सम्बंधित चीजें खरीदना अत्यंत शुभ होता है। इस दिन भूलकर भी लोहा, फर्नीचर, गार्डनिंग का सामान, गाड़ियां या गाड़ियों के सामान नहीं खरीदें।

*- सोमवार:

सोमवार के दिन चावल, बर्तन, दवाइयां, दूध या दूध से बनी चीजें खरीदना शुभ होता है। इस दिन कॉपी-किताब, कला में प्रयोग होने वाली चीज, संगीत या खेल में प्रयोग की जाने वाली वस्तु नहीं खरीदना चाहिए।

*- मंगलवार:

इस दिन किचन का सामान, संपत्ति, लाल रंग की कोई भी चीज, अस्त्र-शस्त्र या कोई भी ज्वलनशील वस्तु खरीद सकते हैं। मंगलवार को जूते, तिजोरी, सजावट के सामान, लोहा, फर्नीचर और मोबाइल नहीं खरीदना चाहिए।

*- बुधवार:

बुधवार को खेल के प्रयोग होने वाली चीजें, कला का सामान, गाड़ी, घर की सजावट का सामान, संगीत से सम्बंधित वस्तुएं, खरीद सकते हैं। इस दिन बर्तन, चावल, लकड़ी की वस्तुएं, गैस, दवाइयां, एक्वेरियम और ज्वलनशील चीजें खरीदना अशुभ होता है।

*- बृहस्पतिवार:

बृहस्पतिवार के दिन इलेक्ट्रॉनिक, पूजा-पाठ का सामान, संपत्ति, फर्नीचर और कपड़े खरीदना शुभ होता है। इस दिन चश्मा, धारदार वस्तुएं, बर्तन, पानी की कोई सजावट वाली चीज खरीदना अशुभ होता है।

*- शुक्रवार:

इस दिन कपड़े, पर्स, तिजोरी घर या दुकान सजाने के लिए सामान, सौंदर्य सम्बन्धी सामान, जूता और बेल्ट खरीदना शुभ फल देता है। शुक्रवार को संपत्ति, रसोई या इलेक्ट्रोनिक सामान, वाहन, पूजा-पाठ की चीजें खरीदना अशुभ होता है।

*- शनिवार:

शनिवार के दिन मशीनें, औजार, गार्डनिंग, फर्नीचर, हार्डवेयर, पर्दे-कालीन और वाहन खरीदना शुभ होता है। लेकिन इस दिन भूलकर भी अनाज, पर्स, धारदार चीजें, आलमारी, मसाले, संपत्ति, लाल चीजें और रसोईघर की चीजें नहीं खरीदनी चाहिए।

Back to top button
?>