बॉलीवुड

इस TV स्टार ने कुत्ते को पिलाया अपना दूध, वजह जानकार नहीं होगा यकीन

हर किसी को अपने पालतू कुत्ते से प्यार होता है। वे उसे अपने घर का एक सदस्य ही मानते हैं। कुछ लोग तो उसे अपने रिश्तेदार की तरह भी ट्रीट करते हैं। वे उसकी हर जरूरत का ख्याल रखते हैं। उसे नहलाने से लेकर उसके खाना खिलाने तक वे उसका ख्याल एक बच्चे की तरह रखते हैं। इतना ही नहीं कुछ महिलाएं तो अपने पालतू कुत्ते को अपना बेबी ही मानती हैं। उससे बेबी की तरह प्यार से बात करती हैं, लाड़ दुलार भी करती हैं। लेकिन क्या आप ने कभी देखा है कि किसी महिला ने अपने बेबी समान कुत्ते को बेबी की तरह ही ब्रेस्ट मिल्क पीला दिया हो?

jill-duggar-dillard-feeds-breast-milk-to-pet-dog

माँ का दूध बहुत शक्तिशाली और पोषक तत्वों से भरा हुआ होता है। इसे मां अपने नवजात शिशु को देती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला से मिलाने जा रहे हैं जिसने अपना दूध अपने पालतू कुत्ते को ही पीला दिया। उसने ऐसा क्यों किया इसके पीछे भी एक दिलचस्प वजह है। इसका खुलासा भी खबर के अंत में होगा। इसलिए इस दिलचस्प खबर को पूरी जरूर पढ़ना।

jill-duggar-dillard-feeds-breast-milk-to-pet-dog

हम यहां जिस महिला की बात कर रहे हैं उसका नाम जिल डिलार्ड (Jill duggar Dillard) है। जिल अमेरिकी रियलिटी टीवी स्टार हैं। वे फैंस के बीच अक्सर छाई रहती हैं। वे इंस्टाग्राम पर भी बहुत एक्टिव रहती हैं। जिल के पास एक कुत्ता भी है जो उसे काफी पसंद है। हाल ही में जिल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी पोस्ट की जिसने सभी को चौका दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने पालतू कुत्ते को अपना खुद का दूध पिलाया।

jill-duggar-dillard-feeds-breast-milk-to-pet-dog

अब आप सोच रहे होंगे कि एक महिला को अपने पालतू कुत्ते को ब्रेस्ट मिल्क पिलाने की भला क्या जरूरत पड़ गई? तो चलिए इस राज से भी पर्दा उठा देते हैं। जिल ने बताया कि उसकी फ्रिज में दो साल पुरानी ब्रेस्ट मिल्क की एक बोतल पड़ी थी। उनका बेटा ब्रेस्ट मिल्क पीना दो साल पहले ही छोड़ चुका है। लेकिन जब उसने फ्रिज खोलकर ये ब्रेस्ट मिल्क देखा तो इसे टेस्ट करने की जिद करने लगा। ऐसे में उन्होंने इस ब्रेस्ट मिल्क को अपने बेटे को दे दिया। बेटे ने इसे टेस्ट किया लेकिन उसे इसका स्वाद पसंद नहीं आया और उसने बोतल वापस कर दी।

jill-duggar-dillard-feeds-breast-milk-to-pet-dog

अब चुकी महिला ये बोतल खोल चुकी थी और ये दो साल पुरानी थी इसलिए उसने इसे अपने पालतू कुत्ते दे दे दिया। और इस तरह कुत्ते ने अपनी मां का बोतल में बंद ब्रेस्ट मिल्क पी लिया। महिला ने ये भी दावा किया कि उसने जो ब्रेस्ट मिल्क अपने कुत्ते को दिया वह पूरी तरह से सेफ था। हालांकि उनके फैंस को ये बात हजम नहीं हुई और उन्होंने इस टीवी स्टार को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

टीवी स्टार जिल डुगर डिलार्ड को इस बात पर ताना मारते हुए एक शख्स ने लिखा ‘आपको अपने कुत्ते को इतना पुराना दूध नहीं पिलाना चाहिए था। ये उसकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।’ वैसे बता दें कि जिल पहले ही ये दावा कर चुकी हैं कि इस तरह के मिल्क फ्रीजर में सुरक्षित रहते हैं। उन्होंने ये मिल्क अपने बेटे को भी टेस्ट करवाया था। कुछ यूजर ने ये भी कहा कि आप ये ब्रेस्ट मिल्क कुत्ते की बजाय किसी जरूरतमंद बच्चे को भी दे सकती थी। वैसे कुछ लोगों ने जिल की तारीफ भी की है।

Back to top button