बॉलीवुड

कैटरीना कैफ से लेकर करीना कपूर तक, इन 12 अभिनेत्रियों के साथ सरेआम हुई गंदी हरकत

हाल ही में ‘नागिन 3’ फ़ेम पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) पर एक नाबालिग से रेप और छेड़छाड़ का आरोप लगा है। वैसे ऐसा नहीं है कि छेड़छाड़ का शिकार सिर्फ आम महिलाएं भी होती हैं। बल्कि बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियों के साथ भी पब्लिक प्लेस पर छेड़छाड़ हो चुकी है।

अमीषा पटेल: 2015 की बात है। अमीषा एक ज्वैलरी शोरूम की लॉन्चिंग के लिए यूपी के गोरखपुर आई हुई थी। उनकी एक झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ आई थी। वह जैसे ही इस भीड़ से होते हुए शोरूम तक जाने लगी तो एक शख्स ने उन्हें जबरदस्ती छू लिया था। इस बाद से गुस्सा होकर अभिनेत्री ने उसे हाथोंहाथ थप्पड़ जड़ दिया था।

Ameesha Patel

कैटरीना कैफ: 2005 में कैटरीना दुर्गा पूजा के लिए कोलकाता आई थी। यहां उन्हें देखने आई भीड़ बेकाबू हो गई। ये भीड़ एक्ट्रेस की सिक्योरिटी से भी संभाल नहीं पाई। बस इसी का फायदा उठा कुछ मनचले आशिकों ने एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़ कर दी। इस घटना से कैटरीना काफी दुखी हुई।

Katrina Kaif

katrina-kaif

सोनाक्षी सिन्हा: 2010 में साउथ मुंबई में मंत्रालय के नजदीक स्थित गांधी मैदान में सोनाक्षी फिल्म दबंग के एक इवेंट में आई थी। यहां अधिक भीड़ का फायदा उठा एक शख्स ने उन्हें गलत ढंग से छुआ था। इस घटना के बाद एक्ट्रेस रोने लगी थी।

Sonakshi Sinha

Sonakshi-Sinha

सुष्मिता सेन: एक्ट्रेस एक बार पुणे की एक ज्वैलरी के उद्घाटन समारोह में आई थी। यहां एक 15 साल के लड़के ने उन्हें गलत ढंग से छुआ था। बाद में एक्ट्रेस ने उसे लताड़ लगा छोड़ दिया था।

sushmita-sen

करीना कपूर: साल 2013 में एक इवेंट का हिस्सा बनने के बाद करीना जैसे ही बहार निकली तो भीड़ में मौजूद एक शख्स ने उन्हें गलत तरीके से छू लिया था। फिर एक्ट्रेस के बाउंसर ने उन्हें सेफली बाहर निकाला था।

Kareena

अनुष्का शेट्टी: 2015 में अनुष्का शेट्टी तिरुमाला मंदिर से भगवान के दर्शन कर लौट रही थी। तब भीड़ में कुछ लोग उनके साथ सेल्फ़ी खिचवा रहे थे। इन्हीं में से एक ने उन्हें जबरदस्ती छूने का प्रयास किया था।

Anushka

सोनम कपूर: ‘रांझणा’ फिल्म के प्रमोशन के दौरान फैंस ने सोनम कपूर से छेड़छाड़ की थी। तब उनके को-स्टार धनुष ने उन्हें भीड़ से बाहर निकाला था।

Sonam kapoor

तापसी पन्नू: 2016 में फिल्म पिंक के प्रमोशन के समय तापसी से छेड़छाड़ हुई थी। इस घटना के बाद उन्होंने बताया था कि कैसे दिल्ली में कॉलेज आने-जाने के दौरान भी उनसे कई बार छेड़छाड़ होती थी।

taapsee pannu

नगमा: मेरठ में कांग्रेस नेता इमरान ने नगमा की जनसभा बुलाई थी। यहां स्टेज पर आते समय भीड़ में मौजूद एक शख्स ने उनसे छेड़छाड़ की थी। ऐसे में नगमा ने उसे वहीं जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था।

Nagma

राखी सावंत: 2006 में मीका सिंह ने अपनी बर्थडे पार्टी में राखी सावंत को पकड़ जबरन किस कर दिया था। इसके बाद रखी ने पुलिस में शिकायत कर मीका पर जबरदस्ती चूमने और छेड़छाड़ के आरोप मड़े थे।

rakhi sawant

मिनिषा लांबा: एक्ट्रेस गोवा बीच पर फोटोशूट करवा रही थी। यहां उन्हें आपत्तिजनक ढंग छुआ गया था। इस घटना से वे काफी डर गई थी।

Minissha Lamba

कोएना मित्रा: एक फाइव स्टार होटल की न्यू ईयर पार्टी में एक्ट्रेस कोएना मित्रा का मोलेस्टेशन हुआ था। जब ये बात मीडिया में आई तो उस आरोपी शख्स को गिरफ़्तार कर लिया गया।

Koena Mitra

Back to top button