विशेष

मोदी की अगुवाई में भारत बनेगा विश्वगुरु, नास्त्रेदमस ने 450 साल पहले की थी ये भविष्यवाणी, जानें!

मोदी सरकार ने सफलतापूर्वक अपने तीन साल पूरे कर लिए हैं। इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिना रुके देश की प्रगति के लिए लगातार काम किया। इसी का फल है कि आज भारत की अपनी एक अलग वैश्विक छवि बनी हुई है। आज भारत की ताकत को सभी स्वीकार कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मोदी सरकार को लेकर ये भविष्यवाणी 450 साल पहले ही की जा चुकी थी।

कविताओं के जरिये की जाने वाली भविष्यवाणी से मिली पहचान:

जी हां, मोदी सरकार के बारे में 450 साल पहले ही नास्त्रेदमस ने कह दिया था। नास्त्रेदमस को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। नास्त्रेदमस 15वीं सदी के मशहूर डॉक्टर-शिक्षक थे। वह उस समय प्लेग का इलाज किया करते थे। पर इन्हें सबसे ज्यादा पहचान मिली कविताओं के जरिये की जाने वाली इनकी भविष्यवाणी से। 20वीं शताब्दी में नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी काफी लोकप्रिय हुई और उस समय घटित घटनाओं की भविष्यवाणी का श्रेय उन्हें दिया गया।

भारत की राजनीति को लेकर भी की अहम भविष्यवाणी:

हिटलर से लेकर अमेरिका के 9/11 हमले तक के बारे में इन्होने पहले ही कह दिया था। नास्त्रेदमस ने पहले ही कहा था कि जो भी वह कह रहे हैं, उसे समय सच साबित करेगा, और हुआ भी ऐसा ही। उन्होंने अपनी भविष्यवाणियों में समय और स्थान को गुप्त रखा था। 1566 में नास्त्रेदमस की मृत्यु हो गयी। भारत की राजनीति को लेकर भी नास्त्रेदमस ने कहा था कि आने वाले समय में कौन भारत का भाग्य बदलेगा।

विश्व में करेगा स्वर्णयुग की शुरुआत:

नास्त्रेदमस ने कहा था कि कोई एक व्यक्ति आएगा जो बहुत ही निर्धन परिवार से होगा और बाद में दुनिया का मुक्तिदाता कहलायेगा। शुरुआत में सभी लोग उससे नफरत करेंगे, लेकिन समय के साथ सभी उसे पसंद करने लगेंगे। नास्त्रेदमस ने पहले ही कह दिया था कि 2014 से लेकर 2026 तक वह देश की दशा-दिशा बदलने के लिए जु़टा रहेगा। उनकी भविष्यवाणी के अनुसार एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति ना केवल भारत ही बल्कि विश्व में स्वर्ण युग की शुरुआत करेगा।

भाग्यविधाता यूरोप में नहीं बल्कि भारत में पैदा होगा:

वह अपने शासन से भारत को एक सनातन देश बनाएगा। वह सभी को परास्त कर अपने दम पर सत्ता पायेगा और उसी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनेगा। नास्त्रेदमस ने कहा था कि यह शासक यूरोप में नहीं बल्कि ऐसे स्थान पर पैदा होगा जहां तीन ओर समुद्र का घेरा हो। ऐसी एक ही जगह है, भारत। उन्होंने यह भी कहा था कि उसके लिए पवित्र दिन गुरुवार होगा, अर्थात सनातन धर्मी। दरअसल यह भविष्यवाणी भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गयी थी।

Back to top button