दिलचस्प

यकीन मानिये इस लड़की का ऊर्जा से भरा डांस देखकर भूल जायेंगे बड़े-बड़े डांसर को… देखें वीडियो!

डांस इस दुनिया की सबसे खूबसूरत और अनोखी चीजों में से एक है। किसी का अच्छा डांस देखने के बाद मन अपने आप प्रसन्न हो जाता है। जब अच्छा संगीत बजता है तो सभी के पैर अपने आप थिरकने लगते हैं। अन्दर से दिल करता है कि डांस किया जाए। हालांकि हर कोई किसी प्रशिक्षित की तरह डांस नहीं कर सकता है, लेकिन चाहत सबकी होती है।

अक्सर आपने लोगों को बेहतरीन डांस करते देखा होगा। वे लोग डांस के प्रति अपना जीवन समर्पित कर देते हैं। उनका चलना, सोना, खाना-पीना सब डांस के बाद आता है। उनके जीवन का इकलौता लक्ष्य होता है, बेहतरीन डांस करना। आज के समय में हर कोई डांस सीखना चाहता है। आज अच्छे डांस करने वालों के लिए मौके बहुत हैं।

डांस देखकर फटी रह गयी लोगों की आंखें-

पहले ऐसा नहीं था। पहले अच्छे-अच्छे डांसर के टैलेंट को तवज्जो नहीं मिल पाती थी। कुछ ही लोगों को उनका मुकाम हासिल हो पाता था। बाकी भीड़ में कहीं खो जाते थे। आज के समय में ऐसा नहीं है। अगर आपको मौका नहीं भी मिलता है तो आप अपना खुद का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालकर प्रसिद्धि पा सकते हैं।

कुछ बच्चे स्पेशल गिफ्ट के साथ पैदा होते हैं। डांस भी उन्ही में से एक स्पेशल गिफ्ट है। कुछ लोग डांस को अपना पूरा जीवन दे देते हैं, इसके बावजूद भी वह बेहतर डांसर नहीं बन पाते हैं। जबकि इसके उलट कुछ बच्चे पैदा होने के कुछ दिन बाद ही एक बेहतर डांसर बनकर दिखा देते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही लड़की का वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जो बचपन से ही बेहतरीन डांसर है।

आप वीडियो में साफ तौर पर देख सकते हैं कि एक छोटी लड़की एक लड़के के साथ एक कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर आती है। आते ही लड़की अपना जौहर दिखाना शुरू कर देती है। उसका डांस देखने के बाद सबकी आंखे हैरत से फटी की फटी रह गयीं। यकीन मानिये आप इस लड़की का डांस देखने के बाद यही कहेंगे कि इससे बेहतर डांस आपने पहले कभी नहीं देखा।

वीडियो देखें –

Back to top button
?>