दिलचस्प

रेसलिंग छोड़ नाई बन गए WWE के द ग्रेट खली, लोग बोले- सर इसे फूंक मार टकला कर दो, देखें Video

डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) एक ऐसा शो है जिसे हम सभी बचपन से देखते आ रहे हैं। पहले इस शो में कोई भी भारतीय रेसलर (Indian wrestlers) नहीं था, लेकिन फिर एंट्री हुई द ग्रेट खली (The Great Khali) की। जब खली पहली बार WWE में आए थे तो उन्होंने डायरेक्ट अंडरटेकर जैसे महान रेसलर से पंगा लिया था। खली ने कुछ ही मिनटों में अंडरटेकर को धूल चटा दी थी। इसके बाद उन्होंने केन, बिग शॉ, जॉन सीना और शॉन माइकल्स और अन्य अंतरराष्ट्रीय स्तर के रेसलरों को रिंग में पछाड़ा।

the great khali

हालांकि बाद में खली ने WWE से रिटायरमेंट ले ली। अब वे भारत में ही नए युवाओं को पहलवानी सिखाते हैं। हाल ही में उन्हें WWE हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया है। द ग्रेट खली (The Great Khali) का असली नाम दलीप सिंह राणा (Dalip Singh Rana) है। वे हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। WWE में आने के बाद उन्हें पूरी दुनिया में बहुत नाम और शोहरत हासिल हुई। आज उन्हें दुनिया का बच्चा बच्चा जानता है।

लेकिन हाल ही में द ग्रेट खली (The Great Khali) जैसा महान रेसलर एक बच्चे के बाल काटते नजर आया। खली का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख कई लोग हैरत में पड़ गए। लोगों को समझ नहीं आया कि क्या लॉकडाउन और कोरोना महामारी में खली की आर्थिक स्थिति भी बिगड़ गई जो उन्हें हेयर कटिंग करना पड़ रहा है। लेकिन सच्चाई ये नहीं है। यदि आप खली को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं तो आपको पता होगा कि खली अक्सर ऐसे अनोखे और मजेदार वीडियो डालते रहते हैं।

the great khali

खली इंस्टाग्राम पर बहुत एक्टिव रहते हैं। उन्हें यहां 14 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम आकॉउन्ट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वे एक लड़के की हेयर कटिंग करते दिखाई दे रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि लड़के की हेयर स्टाइल बहुत ही अजीबोगरीब है। इसे देख लोगों की हंसी छूट रही है। लोग इस वीडियो पर कई मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ तो खली से अनोखी रिक्वेस्ट भी कर रहे हैं।

the great khali

एक यूजर ने खली के मजे लेते हुए कहा कि ‘सर इस लड़के को पकड़ के ब्रश बना लो और बाथरूम साफ कर दो।’ दरअसल लड़के की हेयर स्टाइल एक ब्रश जैसी ही दिख रही है इसलिए यूजर ने ये कमेंट कर दिया। द ग्रेट खली अपने विशाल शरीर और बेशुमार ताकत के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में एक यूजर ने कमेंट कर उनसे कहा ‘सर आप इस लड़के को फूंक मारकर टाकला कर दो।’ वहीं एक अन्य यूजर बोल कि ‘अरे सर आप इसका पेंट ब्रश बनाकर इससे अपने घर की दीवारें पेंट कर लो।’

बस इसी तरह के और भी कई मजेदार कमेंट्स आने लगे। इन कमेंट्स को पढ़ यकीनन आपके मन में भी वीडियो देखने की ख्वाहिश जाग रही होगी। तो चलिए देर किस बात की, फटाफट ये वीडियो देख लीजिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The Great Khali (@thegreatkhali)


वैसे आप लोगों को खली का ये अंदाज कैसा लगा?

Back to top button