अध्यात्म

ये संकेत मिलने पर समझ लें आप पर मेहरबान हो गई हैं मां लक्ष्मी, नहीं होगी धन की कमी

मां लक्ष्मी को धन, सुख और संपन्नता की देवी माना गया है। मां का पूजन करने से घर में खुशियां बनीं रहती हैं और किसी भी चीज की कमी नहीं होती है। शुक्रवार के दिन विशेष तौर से मां का पूजन करने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि जिस घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है। वो घर हमेशा धन से भरा रहता है।

मिलें ये संकेत तो समझ लें बन गई है मां लक्ष्मी की कृपा –

lakshmi

जब भी देवी लक्ष्मी किसी घर में वास करती हैं। तो इससे जुड़े संकेत मिलना शुरू हो जाते हैं। अगर नीचे बताई गई चीजें आपके साथ होने लग जाएं। तो समझ लें की मां लक्ष्मी ने आपके घर में वास कर लिया और अब धन की कमी कभी भी जीवन में नहीं होगी।

sleep

सपने में मां लक्ष्मी का दिखना बेहद ही शुभ माना जाता है। जिन लोगों को सपने में मां लक्ष्मी दिखती हैं। उनके घर में मां वास कर लेती हैं। इसके अलावा सपने में कमल का फूल, शंख का दिखना या फिर कन्या का नृत्य करते दिखाई देना भी शुभ संकेत होता है।

snake

अगर सपने में सांप अपने बिल के साथ दिखे। तो ये आकस्मिक धन प्राप्ति का संकेत होता है। इसी तरह स्वप्न में पेड़ पर चढ़ते हुए देखें या कोई आपको पैसे देते हुए दिखे। तो समझ लें की आपके जीवन में मां लक्ष्मी का आगमन हो गया है।

wol

मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू होता है। अगर आपके घर की छत पर उल्लू दिखे या आपके समीप आकर बैठ जाए। तो समझिए मां लक्ष्मी आपसे प्रभावित हैं और उनकी कृपा आप पर बन गई है। मान्यता है कि जहां-जहां उल्लू होता है। वहां मां लक्ष्मी जरूर जाती हैं।

घर के पास एकदम से हरियाली होना और आसपास हरी भरी चीजें अधिक दिखाई देना भी शुभ होता है। ऐसा होने पर समझ लें कि आपके ऊपर माता लक्ष्मी का आशीर्वाद बन गया और मां लक्ष्मी आपके निवास स्थान पर वास करने वाली हैं।

sugar cane

सुबह के समय गन्ना दिखाई दे। तो इसका अर्थ है कि आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है और घर में बहुत ही जल्द सुख, समृद्धि और धन आने वाला है।

इस तरह से करें मां को प्रसन्न

puja

जो लोग सच्चे मन से मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। केवल उन्हीं के घर में मां वास करती हैं। इसलिए आप मां की पूजा रोज किया करें। वहीं मां को प्रसन्न करने हेतु नीचे बताए गए उपाय को करें। इन उपायों को करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बन जाएगी।

  • मां लक्ष्मी को कमल के फूल बेहद ही प्रिय हैं। जब भी मां की पूजा करें तो उन्हें कमल के फूल जरूर अर्पित करें। वहीं पूजा होने के बाद एक फूल उठाकर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से तिजोरी में मां का वास हो जाएगा।
  • मां लक्ष्मी केवल उन्हीं लोगों के घरों में वास करती हैं। जहां पर सफाई होती है। इसलिए अपने घर को हमेशा साफ रखें और कभी भी किचन को गंदा न रहने दें।
  • झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। जब भी आप नया झाडू़ खरीदें तो उसे शुक्रवार के दिन ही लें।

Back to top button