राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: यह सप्ताह इन 4 राशि के जातकों के लिए रहेगा बेहद खास, सपनों को मिलेगी नई उड़ान

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 31 मई से 5 जून 2021 तक

aries zodiac sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

व्यापारियों के लिए सप्ताह काफी व्यस्त रहेगा। आलस्य से मुक्ति मिलेगी और तरोताजगी के साथ कार्यक्षेत्र में जुटे रहेंगे। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। किसी नई डील को लेकर आप काफी उत्साहित रहेंगे। आपके प्रयास जल्द ही आपको अच्छे फल देंगे। काफी समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।

प्यार के विषय में : अपना सच्चा प्यार हासिल करने में कामयाबी हासिल करेंगे। पार्टनर को लेकर मन में नेगेटिव बातें चलेगी।

करियर के विषय में : बिजनेस को लेकर नई योजना बनाएंगे। पैसों के मामले में माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : सांस संबंधी और मौसमी रोग होने की संभावना है। सावधान रहें।

taurus zodiac sign

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले अपने साझेदार की राय जरूर लें। सांसारिक सुख भोग व घर गृहस्थी के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीदी जा सकती है। आपके रुके हुये पैसे वापस मिलेंगे। ऑफिस में कोई नयी जिम्मेदारी मिलेगी, जिसको निभाने में आप सफल होंगे। परिवार व स्नेहीजनों के साथ विवाद हो सकता है। शत्रुता में वृद्धि होगी।

प्यार के विषय में : प्रेम में जीत हासिल कर सकते हैं। एकतरफा प्रेम करने वाले लोगों को भी प्यार मिल सकता हैं।

करियर के विषय में : जो जातक किसी साक्षात्कार में हिस्सा ले रहें हैं उनको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह भाग-दौड़ वाली स्थिति बन सकती है। लेकिन सेहत अच्छी रहेगी।

gemini

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मिथुन राशि वालों को इस सप्ताह प्रत्येक क्षेत्र में लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों से लेकर व्यापारियों तक सभी लाभान्वित रहेंगे। व्यापार को लेकर कोई भी समझौता करने से बचे अन्यथा घाटे का सामना करना पड़ सकता है। आपकी समझदारी आपको हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखेगी। जीवनसाथी पर अधिक मेहरबान होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पल गुज़ार सकेंगे।

करियर के विषय में : विद्यार्थी वर्ग को करियर के क्षेत्र में अनेकों अवसर प्राप्त होंगे।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य खराब हो सकता है। ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं वरना डीहाइड्रेशन के शिकार हो सकते हैं।

cancer

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस सप्ताह किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। वाहन, भूमि खरीदने, स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है। जल्दबाजी में कोई काम न करें। दूसरों के वाहन का उपयोग न करें। कारोबारियों को कोई बड़ा फायदा होने के योग बन रहे है। दूर से शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।

प्यार के विषय में : आप किसी को प्रपोज करना चाह रहे हैं तो कर सकते हैं। आपका प्रपोजल स्वीकार किया जा सकता है।

करियर के विषय में : करियर में आगे बढ़ने के मौके आपको मिल सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : मौसमी बीमारी से आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

Leo

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस हफ्ते लंबे समय बाद आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। बेहतर होगा आप इस मौके का भरपूर लाभ उठाएं। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिताएंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा। साथ ही आप इसमें सफल भी होंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। परिवार व मित्रों के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा।

प्यार के विषय में : प्यार-मोहब्बत के लिहाज से यह सप्ताह थोड़ा मुश्किल रहेगा।

करियर के विषय में : बिजनेस में फायदेमंद सौदे हो सकते हैं। इस सप्ताह नौकरी में पदोन्नति के मौके मिल सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : हेल्थ अच्छी  नहीं रहेगी। स्किन और पेट के रोग की संभावना रहेगी।

virgo

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस सप्ताह आप आर्थिक कमज़ोरी को लेकर परेशान रहेंगें। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। बड़े-बुजुर्गों की सलाह लिए बिना कोई पारिवारिक निर्णय न लें। कार्यों की अधिकता रहने के कारण आराम करने का समय बिल्कुल नहीं मिलेगा। आपके विचारों को महत्व दिया जायेगा।

प्यार के विषय में : पार्टनर से किसी भी तरह की जबरदस्ती न करें तो ही अच्छा है।

करियर के विषय में : आप जो बिजनेस कर रहे हैं उसका इस सप्ताह विस्तार कर सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : आपको एसिडिटी से संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हाई बी.पी के मरीज भी अलर्ट रहें।

Libra

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

यह सप्ताह आपके लिए फेवरेबल रहेगा। अपनी काबिलियत से सभी काम को आप  सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। किसी से फालतू बातें न कहें न ही दूसरों की बातें सुनें। किसी उल्टे-सीधे कामों का हिस्सा न बनें। यदि घर से ही ऑफिस के कार्य कर रहें है तो सहयोगियों की फोन एवं मेल से मदद करनी पड़ सकती है। जॉब में परिवर्तन का प्रयास अब प्रारम्भ कर दें।

प्यार के विषय में : पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। इससे रिश्ता मजबूत हो सकता है।

करियर के विषय में : पेशेवर और पढाई के स्तर पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा।

हेल्थ के विषय में : अच्छी सेहत के लिए पौष्टिक और कम तेल वाला भोजन का सेवन करना लाभकारी रहेगा।

scorpio

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

वृश्चिक राशि वाले इस सप्ताह हर प्रकार की मानसिक चिंताओं से दूरी बनाकर रखें। इन्हें बेवजह खुद पर हावी न होने दें। व्यापारियों को रुके हुए कार्यों को लेकर अभी तक जो उलझने थी वह कुछ हद तक समाप्त होती दिखाई देंगी। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आप में आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। पारिवारिक विवादों के चलते चिंतित रहेंगे।

प्यार के विषय में : लव लाइफ बेहतर रहेगी। प्रेम में वादा निभाने पर कायम रहेंगे।

करियर के विषय में : बिजनेस में फायदा कुछ कम होगा। अनचाहे ट्रांसफर की खबर मिल सकती हैं।

हेल्थ के विषय में : हृदय रोगियों को सचेत रहना होगा। अधिक चिकानाई युक्त भोजन के सेवन से भी बचें।

sagittarius

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस हफ्ते दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके साथ कुछ ज्यादा ही सख्ती से पेश आ सकते हैं। बेहतर होगा आप काम को लेकर छोटी सी भी लापरवाही न करें। नकारात्मक बातों को सोचने से बेहतर होगा की सकारात्मक बातों पर ध्यान दिया जाएं जिससे मन भी प्रसन्नचित रहें। कई दिनों से रुके कार्यो में गति आने के साथ ही व्यापारिक यात्रा हो सकती है। सामाजिक कार्यो में समिलित होंगे।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधित मामलों में यह सप्ताह काफी अनुकूल रहेगा। आप अधिकांश समय अपने प्रियतम के साथ बिताएंगे।

करियर के विषय में : नौकरी पेशा वाले लोगों को तरक्की के साथ आय में भी बढ़ोत्तरी होगी। कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : अस्वस्थ व्यक्तियों में सुधार होता दिखेगा। जहां तक संभव हो, बाहर खाना न खाएं।

capricorn

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। आमदनी बढ़ सकती है। किसी दूर के रिश्तेदार से कोई शुभ समाचार मिलेगा। स्टूडेंट्स को करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। दूसरे लोगों की मदद करने का आपको मौका मिलेगा। दफ्तर में काफी समय से लंबित कार्यों को आप पूरा करने में सफल रहेंगे। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति संभव है। व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्र करने में लगे रहेंगे।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह प्रेम जीवन में किसी आपत्ति का सामना करना पड़ सकता है।

करियर के विषय में : नौकरी करने वालों को नया मौका मिलने के पूरे आसार हैं।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें, बाहर के खाने से बचें।

aquarius

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस हफ्ते आप लेन-देन में सावधानी रखें। भावुक होकर कोई फैसला न लें। इस सप्ताह मन कुछ बेचैन रहेगा और आप काफी उदास रहेंगे। पारिवारिक जीवन में बढ़ता कलह आपकी मानसिक शांति को भंग कर देगा। कोई नजदीकी रिश्तेदार धोखा दे सकता है। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है। समय के साथ सब ठीक हो जायगा।

प्यार के विषय में : आपके जीवन में प्रेम का अभाव दूर होने वाला है और जीवन खुशियों से भरने वाला है।

करियर के विषय में : जॉब में विवादों से बचने का प्रयास करें। व्यापार में सफलता और उन्नति की संभावना रहेगी।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य में की गयी लापरवाही कष्टकारी साबित होगी।

pisces

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह माता पिता आपसे बेहद संतुष्ट रहेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। आप ऐशो आराम की चीजों पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपने से वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। जिद्दी रवैये के कारण आपसी संबंधो में कटुता आ सकती है। व्यर्थ के कार्यो में रुचि बढ़ेगी।

प्यार के विषय में : दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। लाइफ पार्टनर पर खर्चा बढ़ सकता है।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह अच्छा है। किए गए कामों से सफलता मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : दूसरों के साथ खुशी बांटने से सेहत और खिलेगी।

आपने साप्ताहिक राशिफल 31 मई से 5 जून का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 31 मई से 5 जून का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 31 मई से 5 जून’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : घर के कोनों में हल्दी से करें ये काम, मां लक्ष्मी होगी प्रसन्न, घर आएगा पैसा ही पैसा

Back to top button