समाचार

फेसबुक फ्रेंड से मिलने सात समुंदर लांघकर आई लड़की, प्रेमी की नौकरी गई तो ऐसे धोखा देकर भागी

‘सात समंदर पार मैं तेरे पीछे पीछे आ गई..’ आप ने ये गाना जरूर सुना होगा। ये गाना बतलाता है कि प्यार में कोई सीमा या बंधन नहीं होता है। आपको कभी भी, कहीं भी और किसी से भी प्यार हो सकता है। जब प्यार सच्चा हो तो इंसान उसके लिए कहीं भी जा सकता है और किसी भी हालत में रह सकता है। उसे पैसों का लालच नहीं होता है। लेकिन फिलीपींस महिला और भारतीय युवक का प्यार उस समय कमजोर पड़ गया जब लॉकडाउन की मार से प्रेमी की आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगी।

Joke

यह मामला हरदोई जनपद के मझिला थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां पवन नाम के एक युवक की एडना नाम की एक फिलीपींस लड़की से फेसबुक पर दोस्ती हो गई थी। जल्द ही ये दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। फिर पवन ने लड़की को अपने पास बुला लिया। लड़की भी अपना देश और परिवार छोड़ 4,622 किलोमीटर का सफर तय कर प्रेमी से मिलने आ गई। सबकुछ सही चल रहा था। प्रेमी जोड़ा एकसाथ रह भी रहा था। लेकिन फिर लॉकडाउन लग गया और पवन की जॉब चली गई।

पवन की आर्थिक स्थिति कमजोर होती देख विदेशी लड़की का प्यार का बुखार उतर गया। उसे पवन के साथ रहने में दिक्कत होने लगी। ऐसे में उसने विदेश में रह रहे अपने परिजनों से फिलीपींस वापस लौटने के लिए मदद की गुहार लगाई। लड़की के परिजनों ने फिलीपींस के दूतावास से मदद मांगी। इसके बाद फिलीपींस के दूतावास के अधिकारियों ने जनपद के प्रशासन से संपर्क किया और युवती को खोज लिया।

philippines-girl-fell-in-love-with-hardoi-boy-left-him-due-to-his-low-financial-status

प्रशासन जल्द विदेशी लड़की को लेने गांव जा पहुंचा। यहां लड़की ने उनके साथ जाने की इच्छा तो जताई लेकिन साथ ही ये भी कहा कि मेरे जाने के बाद प्रेमी को कोई भी यातनाएं देकर तंग न किया जाए। इसके बाद युवती को प्रशासन ने फिलीपींस के दूतावास के हवाले कर दिया जो उसे अपने देश ले गए।

युवती ने बताया कि वह अगस्त 2019 को पवन के साथ रहने हरदोई आई थी। यहां एक साल बाद लॉकडाउन लगा और पवन की आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई। इसके अलावा उसका एक वर्ष का भारत का वीजा भी समाप्त हो गया था। लेकिन लॉकडाउन की वजह से वह देश वापस नहीं लौट पा रही थी। इन सभी समस्याओं के चलते वह अपने देश वापस लौटना चाहती थी।

एएसपी पश्चिमी कपिल देव ने इस पूरे मामले पर बताया कि एडना नामक फिलीपींस युवती भारत अगस्त 2019 में आई थी। यहां वह मझिला थाना क्षेत्र के रहने वाले पवन के साथ रह रही थी। इस बीच उसकी पासपोर्ट की अवधि समाप्त हो गई तो उसने फिलीपींस एम्बेसी को इसकी सूचना दी थी। अब जब एम्बेसी के लोग युवती को लेने आए तो उसे उनके साथ भेज दिया गया। वहीं प्रेमी पवन को एक नोटिस भी थमाया गया है। इसमें उससे यह जानकारी मांगी गई है कि उसने विदेश से आई युवती के बारे में प्रशासन को सूचना क्यों नहीं दी।

वैसे अगली बार आपको भी प्यार का कीड़ा काटे तो पहले ये सुनिश्चित कर लीजिएगा कि ये सच्चा प्यार है या पैसों वाला प्यार?

Back to top button