समाचार

इंडियन आर्मी में शामिल हुई पुलवामा हमले में शहीद विभूति ढौंडियाल की पत्नी निकिता, देखें Video

14 फरवरी 2019 का दिन भारत में डार्क डे के रूप में भी जाना जाता है। ये वह दिन था जब पुलवामा में कुछ आतंकवादियों ने धोखे से हमला बोल दिया था। इस आतंकवादी हमले में देश के 40 से अधिक जवान शहीद हो गए थे। इनमें एक कश्मीर में 55 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल भी थे। उनकी शादी को महज 9 महीने ही हुए थे और उनकी बीवी को पति की शहादत की खबर सुनना पड़ी थी।

nikita kaul major vibhuti dhoundiyal

शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल की 27 वर्षीय पत्नी निकिता कौल ढौंडियाल ने विधवा होने के बाद भी हार नहीं मानी थी। बल्कि उन्होंने अपने दुख को सहते हुए पति की मौत के बाद सेना में जाने का फैसला लिया था। और हम ये गर्व से कह रहे हैं कि आज वे पूरे जोश के साथ भारतीय आर्मी में शामिल हो गई हैं।

nikita kaul major vibhuti dhoundiyal

निकिता कौल ने लेफ्टिनेंट निकिता कौल बनने के लिए बहुत मेहनत भी की है। पति की मौत के सिर्फ 3 महीनों बाद ही उन्होंने शार्ट सर्विस कमीशन का फॉर्म भर दिया था। उन्होंने एग्जाम पास करने के लिए दिल लगाकर पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने सर्विस सेलेक्शन बोर्ड में इंटरव्यू दिया और उसे क्लियर भी कर लिया। इसके बाद वे कमीशन के ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी, चेन्नई में अपनी ट्रेनिंग लेने चली गई।

nikita kaul dhoudiyal major

निकिता की ये सारी मेहनत रंग लाई और आज उन्होंने लेफ्टिनेंट के तौर पर आर्मी जॉइन कर ली। बताते चलें कि जब शहीद मेजर ढौंडियाल का शव तिरंगे में लपेटकर देहरादून लाया गया था तब उनके अंतिम दर्शन को पहुंची निकिता की तस्वीरें बहुत वायरल हुई थी।

nikita kaul

तब उन्होंने अपने पति को सैल्यूट कर अंतिम विदाई दी थी। उसी समय उन्होंने अपने पति की तरह सेना में सेवा देने का मन बना लिया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि मेरे पति को सच्ची श्रद्धांजलि तभी मिलेगी जब मैं उनके अधूरे काम को पूरा करूंगी। आज निकिता का यह सपना सच हो गया। वे सेना में शामिल हो गई। उनके विधिवत सेना में शामिल होने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है।


निकिता की इस उपलब्धि के दौरान भारतीय सेना और उनके परिवार वाले कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े रहे। आज पूरा देश निकिता की इस उलब्धि पर गर्व कर रहा है। बता दें कि सेना को ज्वाइन करने के पहले निकिता एक मल्टी नेशनल कंपनी में काम करती थी। लेकिन पति की शहादत के बाद वे सेना में भर्ती हो गई।

nikita kaul major vibhuti dhoundiyal

मेजर विभूति ढौंडियाल और निकिता की शादी साल 2018 में हुई थी। इसके बाद फरवरी, 2019 को पुलवामा के आतंकी हमले में मेजर विभूति ढौंडियाल शहीद हो गए थे। उनकी उम्र सिर्फ 35 वर्ष थी। निकिता अक्सर सामाजिक कार्यों में भी आगे रही हैं। बीते वर्ष हरियाणा पुलिस को उन्होंने एक हजार PPE किट्स दिए थे। इसके अलावा वे महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देती रहती है।

Back to top button