समाचार

नाबालिग बहनों का दर्द: मां का प्रेमी करता था रेप, सबकुछ जानते हुए भी चुप रहती थी मम्मी

बलात्कार से जुड़ी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। हवस के भूखे ये दरिंदे मासूम बच्चियों तक को नहीं छोड़ते हैं। अब छत्तीसगढ़ राज्य का यह मामला ही ले लीजिए। यहां एक शेल्टर होम में दो किशोरियों ने अपनी मां और उसके प्रेमी को लेकर चौकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि कैसे उसकी मां का प्रेमी उसकी दो छोटी बहनों के साथ रेप करता था। इतना ही नहीं जब उन्होंने ये बात अपनी मां को बताई तो वह भी चुप रही और इस मामले में कुछ नहीं बोली।

child sad in dark

दरअसल तीनों नाबालिग बहने शेल्टर होम में रहती है। बुधवार रात बड़ी बहन ने पुलिस को बताया कि शेल्टर होम आने के पहले वे सभी अपनी मां के साथ रहती थी। उनके पिता अलग भीलवाड़ा में रहते हैं। मां मजदूरी का काम करती है। उनका घर सदर थाना क्षेत्र में आता है। मां के साथ उसका प्रेमी महेंद्र सिंह भी राहत था। मां जब भी मजदूरी पर जाती थी तो आरोपी उसकी छोटी बहनों के साथ रेप करता था। दुष्कर्म को अंजान देने के बाद वह उन्हें जान से मारने की धमकी भी देता था।

बड़ी बहन ने अपने साथ छेड़छाड़ करने का आरोप भी लगाया है। पीड़ित लड़की ने बताया कि मां को जब हमने इस घटना के बारे में बताया तो उसने कुछ नहीं किया। फिर पिता को इसकी जानकारी दी तो वे उन्हें अपने साथ भीलवाड़ा लेकर गए। यहां तीनों बहने पिता के साथ किराए के मकान में रहने लगी। फिर पिता का भी असली रंग बाहर आया और उसने दोनों बच्चियों को 60-60 हजार रुपए में किसी बेचने की बात कही।

child girl walking on street

यह पूरा खुलासा पुलिस द्वारा शेल्टर होम में बच्चियों की काउंसलिंग के दौरान हुआ। इस बयान के आधार पर मामला सदर थाने में दर्ज भी कराया गया। पुलिस ने पीड़िता की मां के प्रेमी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। पीड़ित लड़कियों के अनुसार आरोपी उनके साथ करीब 6 सालों तक रेप करता रहा।

उधर शेल्टर होम और बाल कल्याण समिति के अनुसार हमने इस बात की जानकारी पुलिस को पहले भी दी थी। तब उन्होंने जांच के आदेश दिए थे। हालांकि उनके द्वारा बीते 6 – 7 दिनों से कोई भी एक्शन नहीं लिया गया।

child sad and crying

इस मामले जैसे ही और भी कई ऐसी घटनाएं सामने आती है जहां नाबालिग बच्चियों को यौन शोषण का शिकार होना पड़ता है। यदि आप अपने आसपास इस तरह की घटना होते देखें या सुने तो तुरंत पुलिस में संपर्क करें।

Back to top button