समाचार

केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया तिरंगे का अपमान, केंद्रीय मंत्री ने LG को लिखा पत्र

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर ध्वज का अपमान करने का आरोप लगाया गया है। ये आरोप केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल द्वारा लगाया गया है और इन्होंने पत्र लिख इस मामले में कार्रवाई करने की मांग भी की है। दरअसल प्रेस वार्ता में सीएम ने ध्वज गलत तरीके से लगाया था। जिसपर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने आपत्ति जताई है।

PRAHLAD

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने दिल्ली के उपराज्यपाल और दिल्ली के सीएम को पत्र भी लिखा है। इनका कहना है कि सीएम की प्रेस वार्ता में ध्वज गलत तरीके से लगाया गया था। राष्ट्रीय ध्वजों को ऐसा लगाया जाता है। जिससे लगता है कि ध्वज पर हरी पट्टियां बढ़ाई गई हैं। ध्वज की संवैधानिक मर्यादा बनाए रखनी चाहिए।

arvind kejriwal

प्रहलाद पटेल ने अपनी शिकायत चिट्ठी में कहा कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने अपनी डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तिरंगे झंडे को सजावट के सामान के रूप में इस्तेमाल किया था। अरविंद केजरीवाल ने तिरंगे को इस तरह से लगाया कि सिर्फ उसका हरा रंग ही दिखाई दे रहा था। इन्होंने एलजी से आवेदन करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय से जाने-अनजाने में ऐसे कृत्य की अपेक्षा नहीं करते हुए इस ओर आपका ध्यानाकर्षण चाहता हूं।

हालांकि अभी इस मामले पर दिल्ली सरकार, दिल्ली के मुख्यमंत्री के कार्यालय और आम आदमी पार्टी की ओर से कई प्रतिक्रिया नहीं आई है और इनकी ओर से कोई भी पक्ष अभी रखा नहीं गया है। गौरतलब है कि कोरोना के कारण दिल्ली के सीएम अब डिजिटल प्रेस वार्ता करते हैं और दिल्ली के हालातों के बारे में लोगों को जानकारी देते हैं। आज भी केजरीवाल ने प्रेस वार्ता की थी और इस दौरान दिल्ली को अनलॉक करने का ऐलान किया था।

LETTER

केजरीवाल ने प्रेस वार्ता में कहा कि एलजी की अध्यक्षता में लॉकडाउन खोलने को लेकर मीटिंग हुई है। करोड़ों लोगों की मेहनत का नतीजा है कि दिल्ली में अब कोरोना केस धीरे धीरे कम हो रहे है। अब धीरे-धीरे अनलॉक करने का समय है। दिल्ली में 31 मई से निर्माण गतिविधियों की बहाली और कारखानों को दोबारा खोला जाएगा। इन्होंने कहा कि दिल्ली में संक्रमण दर घटकर 1.5 प्रतिशत हो गई है। लेकिन वायरस के खिलाफ लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है।

इन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हम सभी को मिलकर एहतियात बरतना होगा। आपको अगर जरूरत ना पड़े तो घर से बाहर ना निकलें। ताकि दिल्ली को और अपने देश को बचाया जा सके।

Back to top button