समाचार

पुलिस के हाथ लगा अहम सबूत, लाठी-डंडे से सागर की पिटाई करते हुए VIDEO में नजर आए सुशील कुमार

पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के आरोप में गिरफ्तार हुए सुशील कुमार की मुश्किलें अब ओर बढ़ गई हैं। पुलिस के हाथ सागर धनखड़ की हत्या की वीडियो लगी है। जिसमें सुशील कुमार उसे बुरी तरह से मारते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो खुद सुशील कुमार ने ही बनवाई थी और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल हो रही वीडियो में सुशील कुमार और उनके साथी, पहलवान सागर धनखड़ की बुरी तरह से पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं। जबकि धनखड़ जमीन पर लेटा हुआ है।

Sushil Kumar

इस मामले में पुलिस ने 23 मई को सुशील कुमार को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद अब ये वीडियो सामने आई है। ये वीडियो 4 मई की है। वीडियो में सुशील अपने हाथों में एक डांडा पकड़े हुए दिखाई दे रहा है और साथियों के साथ मिल सागर की पिटाई कर रहे हैं।

सिर पर चोट लगने से हुई थी मौत

23 साल के सागर धनखड़ की मौत किसी कुंद वस्तु से सिर पर चोट लगने से हुई थी। धनखड़ की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार उसके शरीर की 30 से अधिक हड्डियां इन लोगों ने तोड़ दी थी।

किया गया क्राइम सीन रीक्रिएट

सुशील को मंगलवार को घटनास्थल यानी छत्रसाल स्टेडियम ले जाया गया था। जहां पर पुलिस ने क्राइम सीन रीक्रिएट किया था। दिल्ली पुलिस के अनुसार उनके हाथ एक फुटेज भी लगी हैं। जो कि छत्रसाल स्टेडियम की पार्किंग की है। जिसमें सुशील और उसके लोग धनखड़ और दो अन्य को बेरहमी से पीट रहे हैं। दिल्ली पुलिस के अनुसार सुशील ने अपने दोस्त प्रिंस से ये वीडियो बनाने के लिए कहा था। ताकि वो ये वीडियो ओर लोगों को दिखाकर उन्हें डरा सके।

Sushil-Kumar

इस वजह से की थी पिटाई

पुलिस के अनुसार सागर धनखड़ व सोनू ने सुशील का मॉडल टाउन वाला फ्लैट किराए पर ले लिया था। जिसको लेकर ही इनकी बीच विवाद हुआ था। 31 मार्च को इन्होंने फ्लैट को खाली कर दिया था। कमरा खाली करने के दौरान सागर और सुशील के बीच लड़ाई हो गई थी। इस कारण सुशील ने धनखड़ से बदला लेना का सोचा।

Sushil-Kumar

4 मई को सुशील ने अपने साथियों के साथ मिलकर रात 11.30 बजे शालीमाग से सागर के साथी रविन्द्र भिंडा और अमित खागड़ को उठा लिया था। इनको स्टेडियम में लाकर इन्हें पीटा गया। इनसे सागर के बारे में पता किया गया। सागर के ठिकाने का पता लगने के बाद ये लोग मॉडल टॉउन उसके घर पहुंच गए। जहां से ये सागर, सोनू महाल और भगतू को उठाकर छत्रसाल स्टेडियम ले आए। यहां पर इन्होंने सागर की पिटाई की। जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

सागर को पीटने के बाद से ही ये सब गायब हो गए थे। वहीं इलाज के दौरान सागर की मौत हो गई थी। पुलिस ने सुशील पर एक लाख का इनाम भी रखा था। सुशील को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रविवार (23 मई) को दिल्ली के मुंडका इलाके से गिरफ्तार किया था। ये 19 दिन तक फरार था। वहीं इस समय पहलवान सुशील 6 दिन की पुलिस हिरासत में है।

Back to top button