राशिफल

Rashifal 29 May: आज सावधान रहें इन 4 राशि के लोग,रिश्तों में आ सकती है कड़वाहट, पढ़ें राशिफल

हम आपको शनिवार 29 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 29 May 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको कही से किसी नौकरी का ऑफर मिलेगा, किसी को पैसे उधार ना दे। अगर आप खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज आपकी योजना कुछ आगे बढ़ती नजर आ रही है। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। गरीब जरूरतमंदों को कुछ दान करें, आपका दिन मंगलमय रहेगा। मान कीर्ति में वृद्धि होगी। सभी कार्य सरलतापूर्वक हल होंगे और उनसे सफलता मिलेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। कार्यों को धैर्य के साथ करें अन्यथा जल्दबाजी में किया गया कार्य गलत भी हो सकता है। किसी ऐसे व्यक्ति का साथ मिल सकता है। जिसके साथ आगे चलकर प्रेम संबंध बनने की संभावना है। व्यापारियों के खर्चों में बढ़ोत्तरी हो सकती है, वहीं दूसरी ओर व्यापार को लेकर आपके गुप्त शत्रु आज सक्रिय रहेंगें। स्वजनों से सुख, पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी।

shani dev

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी, जिसके चलते आप सफलता की ओर तेजी से बढ़ेंगे। अपने सपनों की नौकरी प्राप्त करने के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। आज किए गए कामों से आपको पदोन्नति मिल सकती है। कोई नया काम करने के बारे में भी प्लानिंग कर सकते हैं। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं और आपके रास्ते में कुछ अड़चनें आ रही हैं तो आज आपकी इस परेशानी का भी अंत होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। आपकी कामयाबी में आपके करीबी लोगों का योगदान रहेगा। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहने वाले हैं यह सकारात्मक ऊर्जा पॉजिटिव कार्यों में लगाएंगे तो उत्तम होगा। आर्थिक पक्ष काफी मजबूत दिखाई दे रहा है। कार्यस्थल पर अत्यधिक सक्रियता और गतिशीलता रहेगी। ऑफिस के कार्य को लेकर आप अपने सहयोगियों का मार्ग दर्शन करने में सफल रहेंगें। सरकारी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज के दिन शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए असीम लाभ का योग है। आज का दिन बहुत ही शुभ है, जिन रिश्तों में आपके साथ लंबे समय से खटास बरकार थी वे संबंध मधुर होने की संभावना है। विविध क्षेत्रों में भी लाभ की संभावनाए हैं। आज भागीदारी के कार्य में उग्रता से बचें। पूरे दिन व्यस्त रहने से थकान महसूस करेंगे। पुराने दोस्तों के अचानक मिलने से खुश होंगे। अनावश्यक चिंताओं से मन परेशान हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप सभी परेशानियों और चिंताओं को पीछे छोड़ कर अपने परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत करना चाहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नहीं करनी है क्योंकि छोटी सी भी लापरवाही आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाने वाली होगी। आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। मीडिया से जुड़े लोगों को प्रोमोशन मिलने की संभावना दिखाई दे रहीं है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज बड़ा निवेश करने से बचें, साथ ही पैसों की सुरक्षा को लेकर ज्यादा चिंता न करें। आर्थिक स्थिति अनुकूल होगी। आज के दिन धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और भाग्योदय के प्रसंग भी बनेंगे। आपका बिना सोचे समझे बोलना किसी करीबी को दुख पहुंचा सकता है, इसलिए बोलने से पहले विचार कर लेना सही रहेगा। आपका व्यक्तित्व आज खुशबू की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

सकारात्मक ऊर्जा से आप परिपूर्ण रहेंगे। कोई नया काम शुरू करेंगे, जो भविष्य में लाभ पहुंचाएगा। अगर आप किसी व्यक्ति के साथ रूचि रखते हैं तो आपको सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी। कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा। सैलरी में इजाफा हो सकता है। अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे। कारोबार में प्रतिस्पर्धा के मौके बनेंगे। आज आपकी वाणी और व्यवहार वाद-विवाद का कारण बन सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज किसी काम के लिए कर्ज स्वीकृति मिल सकती है। आराम का अवसर प्राप्त नहीं होगा। आपको अपना हर काम ध्यानपूर्वक करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में परिजनों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध प्रगाढ़ होंगे। आज आप घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे, शाम को बच्चों के साथ पार्क जा सकते हैं। आपके सितारे आपका साथ दे रहे हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप नौकरी व व्यवसाय में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है। लेखन और ग्लैमर में काम करने वालों को सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। खुशी तथा उत्साह की भावना आपके मन में रहेगी। कुछ लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं। आप सफलता के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, आज उसका अच्छा नतीजा मिलेगा। मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा।

Hanuman

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज मित्रों से किसी भी प्रकार का विवाद न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। किसी भी सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यक़ीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। आज प्रेमियों के लिए बेहतर दिन है। विजातीय आकर्षण रहेगा। किसी से अपशब्द न बोलें। पारिवारिक दायित्वों का निर्वाहन करने के लिए काफी त्याग करने की जरूरत है। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। व्यस्तता रहेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज दिन की शुरुआत कार्य-व्यवहार से जुड़ी समस्याओं को हल करने से होगी। आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे। पुराना विवाद हल होने के योग बन रहे हैं। आज आप आक्रामक रहेंगे, आपके इरादे बहुत स्पष्ट रहेंगे। जिसकी वजह से आप सभी काम सही तरीके से कर पाएंगे। नई जिम्मेदारी के साथ नया पद भी मिल सकता है। परिवार में कोई शुभ काम हो सकता है। मन पसंद भोजन की प्राप्ति होगी। माता के स्वास्थ में सुधार होगा।

आपने Rashifal 29 May का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 29 May का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 29 May 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : इस तारीख़ को लग रहा है 2021 का पहला सूर्यग्रहण, कहां-कहां दिखेगा, सूतक काल है या नहीं ?

Back to top button