दिलचस्प

क्रिकेट की दुनिया से दूर अपने फार्महाउस पर घोड़े की सेवा करते दिखे MS Dhoni, देखें Video

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) हर किसी के फेवरेट हैं। सोशल मीडिया पर उनकी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इस समय धोनी अपने रांची स्थित फार्म हाउस पर क्वालिटी टाइम बीता रहे हैं। इसकी एक वजह IPL2021 का स्थगित होना भी है। यहां फार्म हाउस पर वे अपने परिवार और पालतू जानवरों के साथ इन्जॉय कर रहे हैं।

ms dhoni with horse

धोनी के साथ साथ उनकी पत्नी साक्षी सिंह (Sakshi Singh) भी फैंस के बीच लोकप्रिय हैं। साक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे धोनी से जुड़ी अपडेट्स भी फैंस के साथ साझा करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धोनी का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में धोनी अपने प्यारे घोड़े चेतक की सेवा करते दिखाई दे रहे हैं।

ms dhoni with horse

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे धोनी खुशी खुशी अपने पालतू घोड़े चेतक की मालिश करते हैं। ऐसा करते हुए उनके चेहरे पर एक संतुष्टि का भाव नजर आता है। धोनी घोड़े के साथ खेलते भी हैं। इस दौरान उनका घोड़ा जमीन पर लेटा रहता है और वो उसे मालिश दे रहे होते हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए साक्षी ने कैप्शन में लिखा – Pampering time मतलब लाड़ प्यार का समया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r)

घोड़े के साथ खेलते हुए धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। इसे अभी तक 3 लाख 54 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। बताते चलें कि धोनी को जानवरों से कुछ ज्यादा ही लगाव है। एक घोड़े के अलावा उनके फार्महाउस पर 6 कुत्ते हैं जिनके नाम लीह, जोया, जारा, सैम, गब्बर और लिली हैं।

ms dhoni dog and horse

धोनी का आलीशान फार्म हाउस रांची के रिंग रोड पर स्थित है। इसका नाम ‘कैलाशपति फार्म हाउस’ हैं। ये 7 एकड़ में फैला हुआ है। धोनी यहां साल 2017 से रह रहे हैं। वे जब भी क्रिकेट से फ्री रहते हैं तो परिवार के साथ यहां समय बिताने आ जाते हैं। उनके इस फार्म हाउस में एक इंडोर स्टेडियम, स्वीमिंग पूल, नेट प्रैक्टिसिंग मैदान और अल्ट्रा मार्डन जिम भी है।

ms dhoni with family

कुछ समय पहले ही साक्षी ने धोनी की एक पुरानी तस्वीर भी साझा की थी। इसमें वे बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते दिखाई दे रहे थे। वे इस दौरान अपने स्टाइल में स्टंप के पीछे खड़े हुए थे। इस फोटो को साझा करते हुए साक्षी ने कैप्शन में लिखा था – ब्लास्ट फर्म द पास्ट।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r)

वैसे आप लोगों को धोनी का घोड़ा कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button