अध्यात्म

ऐसी रेखाओं वाले लोग होते हैं खतरनाक, पहुंचा सकते हैं आपको भारी नुकसान

हस्‍तरेखा शास्‍त्र में कुछ ऐसी रेखाओं का जिक्र भी किया गया है। जिनका हथेली में होने अच्छा नहीं माना जाता है। हस्‍तरेखाशास्‍त्र के अनुसार जिन लोगों की हथेली में ये रेखाएं होती हैं। वो बेहद ही खतरनाक होते हैं। ये लोग भरोसे लायक नहीं होते हैं और किसी को भी धोखा दे सकते हैं। इसलिए इन लोगों से जितना हो सके दूर रहना चाहिए और दोस्ती करने की भूल न करें।

palmistry

हस्‍तरेखाशास्‍त्र में जिन रेखाओं को शुभ नहीं माना गया है उनके बारे में विस्तार से नीचे बताया गया है। अगर किसी व्यक्ति के हाथ में ये रेखाएं पाई जाएं। तो समझ लें की वो भरोसे वाला इंसान नहीं हैं और कभी भी आपको दुखी कर सकते हैं।

ऐसे लोगों से रहें सावधान –

मस्तिष्‍क रेखा टुकड़ों में व‍िभाज‍ित हो

palmistry

जिन लोगों की मस्तिष्‍क रेखा टुकड़ों में विभाजित होती है। उन लोगों को खतरनाक माना जाता है। ऐसे लोग विश्वास करने के लायक नहीं होते हैं। इस प्रकार के लोगों से सतर्क रहना चाहिए। ये लोग झगड़ालू होते हैं और छोटी-छोटी बात पर लड़ाई करना शुरू कर देते हैं।

नाखूनों का आकार

half moon nails

नाखूनों के आकार की मदद से भी व्यक्ति के बारे में काफी कुछ पता चल जाता है। जिन लोगों के नाखूनों का आकार सामान्‍य से अत्‍यंत छोटा हो, उनका हर किसी से झगड़ा होता है। ये लोग किसी के सगे नहीं होते हैं और सदा अपने बारे में सोचते हैं। जिस चीज में इनका फायदा होते है। ये वहीं काम करते हैं।

द्वीप चिह्न

hands

जिन लोगों के हाथों की रेखाओं में द्वीप चिह्न अधिक होते हैं, वो भी अच्छे स्वभाव के नहीं माने जाते हैं। इस प्रकार की रेखाएं होना मानस‍िक व‍िकृति से ग्रस्‍त होने का संकेत भी होती हैं।

हथेली बहुत सख्‍त, पतली या फ‍िर लंबी हों

palmistry

हस्‍तरेखाशास्‍त्र के अनुसार जिन लोगों की हथेली बहुत सख्त, पतली या लंबी हों। वो काफी स्वार्थी होते हैं। ऐसे लोग अपना काम निकलवाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं और लोगों को दुख तक पहुंचा सकते हैं। इसी तरह से जिन लोगों की उंगल‍ियां हथेली की ओर कुछ मुड़ी हुई हों। उनसे भी दूरी बनाकर रखने में भलाई होती है।

मस्तिष्‍क रेखा छोटी, मोटी या फ‍िर लाल रंग

hand

जिन जातकों की मस्तिष्‍क रेखा छोटी, मोटी या फ‍िर लाल रंग हो वो अपराध‍िक प्रवृत्ति के होते हैं। ये लोग किसी को भी कष्ट पहुंचा सकते हैं। ये लोग खुद तो परेशानियों में फंस रहते हैं। साथ में ही अपने करीबियों को भी मुसीबत में डाल देते हैं।

Back to top button