समाचार

सात फेरों से पहले हो गई दुल्हन की मौत, इसके बावजूद भी दूल्हे की करवा दी गई शादी

उत्तर प्रदेश में एक शादी के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी। शादी के दौरान अचानक से ही दुल्हन बेहोश हो गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। जिसके बाद शादी समारोह में मातम छा गया। हालांकि इसके बावजूद भी दूल्हे की शादी कर दी गई और दुल्हन की जगह उसकी बहन ने दूल्हे के साथ सात फेरे लिए। ये घटना इटावा की है।

खबर के अनुसार इटावा के एक गांव में हाल ही में शादी थी। फेरे होने से ठीक पहले दुल्हन को कुछ हो गया और उसकी मौत हो गई। जिसके बाद कोहराम मच गया। हर कोई रोने लगा। हालांकि इसी बीच वर और वधू के घरवालों ने दूल्हे का विवाह उसकी बहन से करवाने का फैसला किया और जिसके बाद इनकी शादी करवाई गई।

etawah-up-bride-death-just-before-marriage

जानकारी के मुताबिक इटावा के भरथना क्षेत्र के समसपुर में ये शादी थी। धूमधाम से दुल्हन के घर बारात आई गई थी। शादी की सारी रस्में भी की गई और दूल्हे व दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला भी पहनाई। इसके बाद फेरों की तैयारियां शुरू कर दी। लेकिन इस दौरान ही दुल्हन की मौत हो गई।

etawah-up-bride-death-just-before-marriage

दुल्हन पक्ष के महेश चंद ने बताया कि मंगलवार 25 मई को उसकी बहन सुरभि का विवाह मंजेश ग्राम नावली चितभवन के साथ था। धूमधाम से कार्यक्रम किया जा रहा था। बारात का अच्छे से स्वागत भी किया गया। रात करीब साढ़े आठ बजे से द्वारचार के साथ रस्में शुरू हुई। वरमाला, मांग भराई समेत अन्य कई रस्में पूरी हो चुकी थीं। सात फेरों के लिए दूल्हा-दुल्हन दोनों पक्ष तैयारी में जुटे थे। इसी बीच ढाई बजे दुल्हन अचानक बेहोश हो गई। दुल्हन को होश में लाने की कोशिश की गई। लेकिन वो बेहोश ही रही। तब आनन-फानन में गांव स्थित एक निजी डॉक्टर के पास दुल्हन को ले जाया गया।

etawah-up-bride-death-just-before-marriage

डॉक्टर ने जांच की तो पाया कि दुल्हन की ह्रदय गति रूक कई है और मृत हो गई है। इस खबर के साथ ही परिवार में मातम का माहौल बन गया। हालांकि शादी समारोह में मौजूद रिश्तेदारों और दूल्हा पक्ष के लोगों ने स्थिति को देखते हुए दुल्हन के परिवार के सामने, लड़की की बहन की शादी करने का प्रस्ताव रखा। जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

etawah-up-bride-death-just-before-marriage

उसी मडंप पर दुल्हन की बहन के साथ दूल्हे का विवाह करवाया गया और शादी होने के बाद लड़की की विदाई की गई। इस दौरान मृतक दुल्हन का शव घर के एक कमरे में रखे गया। शादी पूरी होने के बाद परिवार में अन्तिम संस्कार कराया गया।

Back to top button