अध्यात्म

अगले महीने ये चार ग्रह कर रहे हैं राशि परिवर्तन, ये उपाय कर बचें इनके प्रकोप से

जून महीने में कई सारे ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर शुभ अशुभ रूप से पड़ेगा। ज्योतिषियोंके अनुसार अगले महीने चार ग्रहों का गोचर होगा। जो कि सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल ग्रह हैं।  तो आइए जानते हैं कि ये ग्रह किन राशियों में गोचर कर रहे हैं और कब तक इन राशियों में रहने वाले हैं

1.मंगल का कर्क राशि में गोचर

Mangal

मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। 2 जून 2021 को ये ग्रह मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में मंगल 20 जुलाई 2021 तक विराजमान रहेंगे। कर्क चंद्रमा की राशि है और ये मंगल देव की नीच राशि मानी जाती है और अपनी नीच राशि में ग्रह कमजोर हो जाते हैं।

करें ये उपाय –

मंगल ग्रह को अपने अनुकूल बनाए रखने के लिए लाल रंग की चीज शिवलिंग पर अर्पित करें।

2.बुध का वृष राशि में गोचर

budh graha

बुध ग्रह को बुद्धि और वाणी का कारक माना जाता है। बुध देव 3 जून 2021 को अपने मित्र शुक्र की राशि वृष में प्रवेश करेंगे। इस राशि में बुध ग्रह 7 जुलाई 2021 तक हेंगे। उसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में राहु पहले से विराजमान हैं। वहीं जब बधु इस राशि में प्रवेश करेंगे तो राहु के अशुभ प्रभाव कम हो जाएंगे।

करें ये उपाय –

बुध ग्रह के प्रकोप से बचने के लिए बधुवार को इस ग्रह की कथा पढ़ें। कथा पढ़ने के बाद हरे रंग की चीजों का दान कर दें। हो सके तो इस दिन हरे रंग के कपड़े धारण करें।

3. सूर्य का मिथुन राशि में गोचर

surya

सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना जाता है और ये ग्रह उर्जा व सेहत का कारक माना गया है। सूर्य ग्रह 15 जून 2021 को वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में 16 जुलाई 2021 तक रहने के बाद सूर्य अपनी नीच की राशि कर्क में प्रवेश करेंगे।

करें ये उपाय –

रविवार को सूर्य देव की पूजा करें और व्रत रखें। साथ में ही इस दिन सूर्य देव को सुबह के समय अर्घ्य भी जरूर दें।

4.शुक्र का कर्क राशि में गोचर

शुक्र

शुक्र ग्रह को भौतिक सुखों को कारक माना गया है। ये ग्रह 22 जून 2021 को मिथुन राशि से कर्क राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में 17 जुलाई 2021 ये ग्रह रहेगा।

करें ये उपाय –

शुक्र ग्रह को प्रकोप से बचने के लिए शुक्रवार को इस ग्रह की कथा पढ़ें और सफेद रंग की चीजों का दान गरीब लोगों को करें।

Back to top button