बॉलीवुड

क्या मौनी रॉय ने लॉकडाउन में चोरी छिपे कर ली शादी? दुल्हन वाले लुक में दिखी स्वर्ग की अप्सरा

दुल्हन का लिबाज़ हर महिला के लिए खास होता है। उसका सपना होता है कि जीवन में एक बार वह दुल्हन की तरह सजधज कर तैयार जरूर हो। खासकर भारतीय दुल्हन के लिबाज़ में महिलाओं की खूबसूरती दस गुना बढ़ जाती है। हर लड़की दुल्हन का आउटफिट पहन सुंदर दिखती है। जब कोई बॉलीवुड सेलिब्रिटी दुल्हन के कपड़े पहनती है तो उसका लुक ट्रेंड होने लगता है।

mouni roy bridal look

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) भी दुल्हन के लिबाज़ में दिखाई दी। दरअसल मौनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वे दुल्हन के आउटफिट में अदाएं बिखेरती नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने ऑफ व्हाइट कलर का फुल एंब्रॉयडरी वाला लहंगा पहन रखा है। इसके साथ ही वे हैवी जूलरी और न्यूड मेकअप कैरी किए हुए हैं। इस लुक में वह स्वर्ग की अप्सरा से कम नहीं दिख रही हैं।

mouni roy bridal look

वीडियो के बैकग्राउन्ड में बंगाली म्यूजिक भी बज रहा है। मौनी का यह लुक फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। उनके वीडियो को अभी तक दो लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। फैंस उनके ब्राइडल लुक की तारीफ कर रहे हैं। वैसे मौनी के दुल्हन के अवतार में सामने आने पर कुछ फैंस ये भी सवाल कर रहे हैं कि क्या आप ने सच में शादी कर ली है? अब इस शादी वाली बात में कितनी सच्चाई है इसका खुलासा हम कुछ ही देर में करते हैं। पहले आप यह वीडियो देख लीजिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by mon (@imouniroy)

चलिए अब आपको शादी की सच्चाई बता देते हैं। नहीं मौनी रॉय ने लॉकडाउन में चोरी छिपे शादी नहीं की है। बल्कि उन्होंने या ब्राइडल लुक एक फोटोशूट के लिए रेडी किया था। मौनी कब शादी करेंगी इस बात का तो पता नहीं लेकिन ये जरूर है कि वे जब भी असली में दुल्हन बनेंगी तो इतनी ही प्यारी और सुंदर दिखेंगी। उनकी खूबसूरती की जितनी तारीफ की जाए कम ही है।

काम की बात करें तो मौनी रॉय (Mouni Roy) कुछ समय पहले अपने लेटेस्ट गाने ‘पतली कमरिया’ में देखा गया था। ये गाना सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया गया था। वहीं फिल्मों की बात करें तो मौनी जल्द ही ‘ब्रह्मास्त्र’ नाम की फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। एक्ट्रेस को अंतिम बार ‘लंदन कॉन्फिडेंशियल’ नाम की वेब सीरीज में देखा गया था।

Back to top button