समाचार

दोस्तों ने स्टेज पर दुल्हन को बताई दूल्हे की असलियत, सच जानते ही बेहोश हो गई युवती

उत्तर प्रदेश में एक शादी के दौरान दूल्हे के दोस्तों ने दुल्हन के सामने कुछ ऐसी बात बोल दी। जिससे गुस्सा होकर दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं दुल्हन बेहोश भी हो गई। शादी समारोह में एकदम से हंगामा शुरू हो गया और कन्या पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया। साथ ही दूल्हे व उसके रिश्तेदारों को कैदी भी बना लिया। ये ममाला राज्य के कानपुर शहर का है।

bride groom hand at marriage

जानकारी के अनुसार शिवराजपुर के चिरंजीपुरवा गांव में मंगलवार रात एक बारात आई थी। बारात में दूल्हे के दोस्त भी शामिल हुए थे। स्टेज पर जयमाला के समय दूल्हे के एक दोस्त ने उसकी पोल खोल दी और दुल्हन को बता दिया कि वो शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। अपने होने वाले पति का ये राज जानते ही दुल्हन दंग रहे गई और स्टेज से उतर गई।

क्या है पूरा मामला

कानपुर नगर के ही बिल्हौर तहसील क्षेत्र के उत्तरीपूरा के गांव में रहने वाले किसान ने बेटे की शादी शिवराजपुर गांव के एक युवक से तय की थी। तय कार्यक्रम के तहत मंगलवार को शिवराजपुर गांव से बारात आई थी। बारात का स्वागत अच्छे से किया गया और तिलक आदि की रस्में पूरी की गई। उसके बाद स्टेज पर जयमाला की गई। इसी दौरान दूल्हे के कुछ दोस्त स्टेज पर आ गए। इन्हीं दोस्तों में से एक ने दुल्हन को बताया दिया कि उसके होने वाले पति के बच्चे हैं और वो शादीशुदा है। ये सच सुनती ही दुल्हन स्जेट से उतर गई और शादी के लिए मना करने लगी। दुल्हन ने इस बात की जानकारी अपने माता-पिता व रिश्तेदारों को भी दी। जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया।

indian marriage bride hand

कहा जा रहा है कि स्टेज पर आए दूल्हे के एक दोस्त ने शराब पी रखी थी। दोस्त हल्के नशे में था। दोस्त ने नशे में दूल्हे की असलियत को बता दिया और कहा कि उसके दोस्त के दो बच्चे हैं। जिसके बाद दुल्हन भड़क गई और जयमाला छोड़कर स्टेज से उतरकर चली गई। दूल्हे की पहली शादी की जानकारी लगते ही हंगामा मच गया। माहौल खराब होता देख कई बाराती तो तुरंत वहां से निकल गाए। वहीं वर पक्ष ने वधू पक्ष को समझाने की कोशिश की। लेकिन लड़की पक्ष नहीं माना और उन्होंने शादी करवाने से मना कर दिया।

वर पक्ष लगातार यही कहता रहा कि ये सब झूठ है और उनके लड़के की कोई शादी नहीं हुई है। इन सबके बीच वहां दूल्हे की पहली पत्नी भी आ गई और दूसरी शादी हाेने की जानकारी पर उसने भी हंगामा शुरू कर दिया। पहली पत्नी के आने पर खूब हंगामा हुआ और ये सब देखकर दुल्हन गश खाकर गिर गई। वहीं लड़की पक्ष ने दूल्हे व घर वालों को कमरे में बंद कर लिया। इससे पहले की मारपीट शुरू होती। इस मामले को शादी में आए बुजुर्गों ने हल करवाया। जिसके बाद ये तय हुआ की दूल्हा शादी में हुए खर्च के सारे पैसे उन्हें देगा। इस शर्त पर राजी होने पर उन्हें छोड़ा गया।

हालांकि अभी तक दुल्हन पक्ष के लोगों ने इस बात की शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं करवाई है। शिवराजपुर एसओ कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना नहीं मिली है, लड़की पक्ष तहरीर देगा तो मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button